नई दिल्ली। भारत में नागरिक विमानन के शताब्दी समारोह के उद्घाटन अवसर पर नागरिक विमानन मंत्री व्यालार रवि ने कहा कि भारत के लिए यह महान अवसर है कि हम आज देश में व्यापारिक नागरिक विमानन के 100 वर्ष पूरे होने पर समारोह मना रहे हैं। सौ वर्ष पूर्व इलाहाबाद से एक विमान उड़कर नैनी पहुंचा, वह 6500 डाक भी ले गया था। यह भारत में न केवल व्यापारिक नागरिक विमानन का प्रारंभ था, बल्कि...

क्वालालंपुर। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और उद्योग मंत्री मुस्तपा मोहम्मद ने क्वालालंपुर में भारत-मलेशिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद नजीब रज़ाक भी उपस्थित थे।...

अगरतला। सरकारी डक फार्म, आरके नगर, अगरतला और त्रिपुरा से लिए गए पोल्ट्री नमूनों से पक्षी एन्फ्लुएंजा की पुष्टि हो गई है। इनके नमूने ईआरडीडीएल, कोलकाता और हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लेबोरेटरी भोपाल में जांच के लिए भेज दिए गए है। जांच की रिपोर्टों के अनुसार पक्षी में एन्फ्लुएंजा-एच-5 पाया गया है। बर्ड...
श्रीनगर। कराकोरम और गिलगित पर कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को स्पष्टीकरण देना होगा। नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन प्रोफेसर भीमसिंह ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं को सारे राष्ट्र को बताना होगा कि वह 47 साल से कराकोरम के मामले में क्या सोच रहे हैं, जिसे 1963 में पाकिस्तान ने कराची समझौते के अंतर्गत चीन को बेच दिया था। यह समझौता पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए 69.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह स्वीकृति एनएलसीपीआर निधि के तहत राज्य के चार जिलों में विकास कार्यों के लिए दी गई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के लिए केंद्रीय मंत्री बीके हांडिक ने कहा कि हम कमजोर आधारभूत ढांचे के कारण प्रभावित संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र में सड़कों और संचार सुविधाओं...

ऋषिकेश। 'मानव कल्याण के लिए आयुर्वेद का जन्म हुआ, आयुर्वेद एवं योग मानव के स्वास्थ्य के लिए सहायक है।' ये भाव मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को यहां परमार्थ निकेतन परिसर में आयुर्वेद एवं योग पर आयोजित पांच दिवसीय तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए प्रकट किए। उन्होंने मानव...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने संविधान की धारा 224 की उपधारा 1 के तहत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 2 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें कुलदीप सिंह और राजीव शर्मा शामिल हैं। इन सभी की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर 3 अप्रैल, 2011 से पद ग्रहण करने के दो वर्ष तक प्रभावी रहेगी।...
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण बढ़ाने को कहा है। इस संबंध में एक पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि इसके लिए नियत निधि का पूर्ण उपयोग होना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में संसदीय समिति के अवलोकन को ध्यान में रखते हुए राज्यों को पहले ही सूचित किया जा चुका है, प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि...

देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को आरआईएमसी में सेना की मध्य कमान की आपदा प्रबंधन कार्यशाला में कहा कि आपदा प्रबंधन से जुडे़ सभी सरकारी एवं गैर सरकारी लोगों को उनके दायित्वों एवं अधिकारों का पता होना चाहिए, जिससे वे बिना किसी उच्चादेश की प्रतीक्षा किये आपदा प्रबंधन में जुट जाएं।...
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और जापान के विदेश मंत्री ऐइजी मेइहारा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। माल व्यापार सेवाओं और निवेश क्षेत्र में जापान के साथ भारत का अब तक का यह सबसे महत्वाकांक्षी समझौता है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अक्टूबर 2010 में इस समझौते के प्रति अपनी वचनवद्धृता व्यक्त की थी।समझौते...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना संदेश भेजा है। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भेजे अपने संदेश में कहा है कि मैं अपनी क्रिकेट टीम की हौसला अफजाई करता हूं और आशा करता हूं कि वह विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगी। ...
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि सुपर कंप्यूटरों की संगणन क्षमता को एक निर्धारित अवधि में 70 टेराफ्लाप्स से 300 टेराफ्लाप्स अर्थात साढ़े चार गुना तक बढ़ाया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी कुमार ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान के अध्ययन से उच्च संगणन क्षमताओं का पहले से अनुमान लगा लिया जाएगा। इससे पृथ्वी और ग्रह की स्थितियों का पता लगाने...
नई दिल्ली। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अंतरिक्ष-देवास करार रद्द कर दिया है। कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद इस निर्णय की जानकारी दी। मोइली ने बताया कि इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए कि पिछले कुछ वर्षों में स्पेक्ट्रम वितरण में सरकारी नीतियों में बदलाव हुए हैं और राष्ट्रीय जरूरतों...

देहरादून। टाटा समूह के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से गुरूवार को मुलाकात के दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। पिछले वर्ष नवंबर में राज्य स्थापना दिवस व्याख्यान माला में उद्योगपति रतन टाटा की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद टाटा समूह का उत्तराखंड...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही गतिविधियों के मद्देनजर एवं भारत में कारपोरेट विनियमन के लिए संरचना के आधुनिकीकरण की दृष्टि से और स्पष्ट विनियमन के माध्यम से भारतीय कारपोरेट क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के महत्वपूर्ण सुधारों के विवरण के रूप में, वर्तमान कंपनी अधिनियम 1956 में व्यापक बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। संशोधित...

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने एशिया-प्रशांत सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य विकास योजना की तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। गुलाम नबी ने अपने शुरूआती संबोधन में कहा कि हम जानते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य एक उपेक्षित विषय है, यहां तक कि स्वास्थ्य...

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक कमज़ोर और लाचार प्रधानमंत्री बताते हुए कहा है कि वे सहानुभूति के पात्र हैं। आडवाणी ने कहा कि 'मुझे मनमोहन सिंह पर दया आती है गुस्सा नहीं, मैंने नेहरू काल से अब तक कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन मनमोहन सिंह जितना कमज़ोर प्रधानमंत्री...

टोकियो। भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने टोकियो में जापान के प्रधानमंत्री नाओतो कान से भेंट की। नाओतो कान ने जापान के साथ भारत की व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए बातचीत की सफलता पर संतोष व्यक्त किया। इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बैठक में जापान के प्रधानमंत्री...

पानीपत। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने यहां भारत की सबसे बड़ी नाफ्था क्रैकर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। करीब 14,439 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित यह परियोजना डाउनलोड राष्ट्रीय पॉलिमर इकाइयों के लिए फीड के रूप में कार्य करेगी। नाफ्था क्रैकर 8 लाख टीपीए एथलीन तैयार करेगी।...

लखनऊ। फोरेंसिक साइंस डेवलपमेंट सोसाइटी तत्वावधान में त्रैमासिक हिंदी पत्रिका 'द फोरेंसिक क्वेस्ट' का प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के ब्यूरो प्रमुख प्रमोद गोस्वामी ने विमोचन किया। सूचना विभाग के प्रेक्षागृह में हुए इस कार्यक्रम में पत्रिका के संपादक राजेश सिंह यादव ने बताया कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य...