केसरिया दुपट्टों से सजेधजे जनसमूह ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा केबीच फिरसे असम के मुख्यमंत्री बनने के अत्यंत आत्मविश्वास केसाथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज माँ कामाख्या, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से असम चुनाव-2026 के लिए जालुकबारी एलएसी विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया।...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि माँ कामाख्या के आशीर्वाद से असम को कई तरह की विकास परियोजनाएं मिली हैं, ऐसी परियोजनाएं जिनका मकसद असम को ऊर्जा क्षेत्रमें आत्मनिर्भर बनाना है, ऐसी परियोजनाएं जो असम आनेजाने वाले लोगों की सुविधा बढ़ाती हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि असम पूर्वोत्तर भारत के भविष्य का एक विकासोन्मुख...
गृहमंत्री अमित शाह ने आज नॉर्थईस्ट में पहलीबार आयोजित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस समारोह में सीआरपीएफ के 86 साल के उत्कृष्ट प्रदर्शन, शौर्य, धैर्य, वीरता और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा हैकि सीआरपीएफ भारत की आंतरिक सुरक्षा केलिए समर्पित है। उन्होंने कहाकि सीआरपीएफ के बिना देश की आंतरिक सुरक्षा की...
गृहमंत्री अमित शाह ने आज असम के नाथनपुर गांव में ₹6,839 करोड़ की लागत वाले वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम–II की शुरूआत की और कहाकि आजसे असम का यह गांवभी देश का प्रथम गांव बनने जा रहा है। उन्होंने कहाकि नाथनपुर गांव न सिर्फ विकास की दौड़, बल्कि रोज़गार, शिक्षा, सड़क और दूरसंचार के क्षेत्रमें भी देश का प्रथम गांव होगा। अमित शाह...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल संपर्क को मजबूत और पूर्वोत्तर के विकास को नई गति देते हुए वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर ब्लेंडेड हॉस्पिटैलिटी सेवाओं का शुभारंभ कर दिया है। उन्होंने इस अवसर पर सैरांग और सिलचर केबीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा,...
भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय में पूर्वोत्तर केलिए इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025-26 की शुरूआत कर दी है, जहां आठों पूर्वोत्तर राज्यों के युवा 26 कौशल श्रेणियों में एकदूसरे केसाथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। कौशल विकास...
केंद्रीय पत्तनपोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुस्तक मेलों को ‘ज्ञान का तीर्थ स्थल’ कहा है, जो बौद्धिक विकास और एक विचारशील समाज का पोषण करते हैं। सर्बानंद सोनोवाल गुवाहाटी के खानापारा में असम पुस्तक मेले में आए पुस्तक प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को पुस्तकें पढ़ने केलिए प्रोत्साहित...
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा हैकि असम से एक-एक घुसपैठिया खदेड़ेंगे। गुवाहाटी में ज्योति-बिष्णु अंतर्राष्ट्रीय कला मंदिर का उद्घाटन कर रहे थे। अमित शाह ने नवनिर्मित पुलिस आयुक्त कार्यालय भवन, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण और तीन नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। एकही दिन में असम के...
केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ में सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भारत में खेल क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। एथलीटों, छात्रों एवं स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने कहाकि यह प्रधानमंत्री के उस व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाती...
केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने छात्रों से गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा केसाथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा हैकि भारत में अमृतकाल में एक विकसित आत्मनिर्भर और मूल्य आधारित देश के निर्माण केलिए ऐसा संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है। सर्बानंद सोनोवाल असम के बरपेटा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के मौजूदा परिसर में नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहाकि आजका दिन असम और पूरे पूर्वोत्तर भारत केलिए ऐतिहासिक है, नामरूप और डिब्रूगढ़ का प्रतीक्षित सपना साकार...
पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम दिवस पर राजधानी दिल्ली में सरकारी आवास पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने अहोम साम्राज्य के संस्थापक और ग्रेटर असम के आर्किटेक्ट चाओलुंग सुकाफा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्बानंद सोनोवाल ने चाओलुंग सुकाफा की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए और...
असमिया संगीतज्ञ भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते और उनके जीवन और संगीत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारतीय संस्कृति और संगीत से लगाव रखने वालों केलिए आज 8 सितंबर का दिन बहुत खास है, आज भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका की जन्म...
केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के तिनसुकिया उपक्षेत्र में चरित्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के अटूट मिशन केलिए प्रयासरत प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की स्वर्ण जयंती पर आयोजित उद्घाटन समारोह में भाग लिया। सर्बानंद सोनोवाल ने ब्रह्माकुमारीज संगठन की पचास वर्ष...
केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूपमें उभरने पर भारतवासियों को बधाई दी है और इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल गतिशील और मजबूत नेतृत्व को दिया है। सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ के सांसद हैं, उन्होंने पिछले दशक से हो रहे...

मध्य प्रदेश
















