नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2026 केलिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री प्रदान किए। कला, साहित्य, खेल, संस्कृति, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाले सम्मानित किए गए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।