स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत में छह देशों के राजनयिक नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष प्रस्तुत किए परिचय पत्र

भारत और विश्व के देश कर रहे संबंधों का विस्तार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 25 August 2026 12:46:09 PM

south sudan's ambassador sitona abdalla osman

नई दिल्ली। भारत में छह देशों के नवनियुक्त राजदूतों और उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए। ये छह देश हैं-दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, मोल्दोवा, जर्मनी और स्वीडन।
दक्षिण सूडान गणराज्य की राजदूत सितोना अब्दल्ला उस्मान, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अली स्लेम अल नु आइमी, नाइजीरिया फेडरल रिपब्लिक के उच्चायुक्त मुहम्मद सैदू दाहिरु, मोल्दोवा गणराज्य की राजदूत इंगा इओनेसिई, जर्मनी फेडरल रिपब्लिक के राजदूत डॉ येस्पर वीक और स्वीडन की राजदूत पेत्रा मेनेंडर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना परिचय दिया। गौरतलब हैकि भारत और विश्व के देश विभिन्न क्षेत्रों में अपने संबंधों का विस्तार कर रहे हैं और देश एवं देश के लोगों के हितों और समृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]