लखनऊ। भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। उन्होंने कहाकि विद्यार्थियों केसाथ यह भेंट दो समृद्ध संस्कृतियों, महान परंपराओं और दो देशों के भविष्य का सुंदर संगम है। इस आत्मीय मुलाकात में जापानी बच्चों ने मुख्यमंत्री केसाथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी संबंधों के बढ़ने को दर्शाता है।