स्वतंत्र आवाज़
word map

रक्षाबंधन पर 'राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स'

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की रक्षाबंधन पर्व पर खास पहल

'अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते केलिए' संदेश केसाथ तैयार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 19 August 2026 04:40:09 PM

'rakhi special gift box' for raksha bandhan

रायपुर। भारतीय डाक विभाग के छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल रायपुर ने रक्षाबंधन पर्व को और अधिक खास बनाने केलिए एक विशेष पहल की है। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल इसवर्ष भाई-बहन के अटूट और अनमोल रिश्ते केलिए एक बेहद आकर्षक और प्रीमियम ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’ लेकर आया है। 'अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते केलिए' संदेश केसाथ यह बॉक्स रक्षाबंधन की खुशियों को दोगुना करने केलिए पूरी तरह तैयार है। आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष गिफ्ट बॉक्स मात्र ₹520 (पांच सौ बीस रुपये मात्र) की बेहद किफायती कीमत पर नजदीकी डाकघरों में बिक्री केलिए उपलब्ध करा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बतायाकि छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स में दो आकर्षक राखियों केसाथ पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग जैसी सर्व-सुविधाजनक वस्तुएं रखी गई हैं, ताकि बहनों को पूजा और उपहार केलिए अलग-अलग न भटकना पड़े। उन्होंने डाकघरों को राखी वितरण हेतु बेहद सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। आरएमएस केंद्रों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैंकि रक्षाबंधन पर्व से पहले ही एकभी राखी या राखी मेल पेंडिंग न रहे, सभी डाक क्लियर होकर गंतव्य केलिए रवाना हो जानी चाहिएं। पोस्टमास्टर जनरल ने कहाकि हमारा लक्ष्य 100 प्रतिशत ऑनटाइम डिलीवरी सुनिश्चित करना है, ताकि त्यौहार के दिन किसीभी बहन की राखी पहुंचने में देरी न हो।
पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने कहाकि भारतीय डाक विभाग समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी केलिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहाकि भारतीय डाक विभाग का यह कदम उन भाई-बहनों केलिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं। इस सर्व-सुविधाजनक गिफ्ट बॉक्स के माध्यम से लोग बिना किसी परेशानी के रक्षाबंधन की सभी आवश्यक सामग्रियां एकही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं और डाक विभाग के विश्वसनीय नेटवर्क के माध्यम से अपने परिजनों तक रक्षाबंधन पर्व का स्नेह पहुंचा सकते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]