स्वतंत्र आवाज़
word map

असम के नाथनपुर में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम शुरू

गृहमंत्री ने असम की जनता में देखा आत्मविश्वास, सुशासन और शांति

'सुरक्षित असम से सुरक्षित भारत की कल्पना मोदी सरकार का संकल्प'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 20 February 2026 05:02:18 PM

amit shah launched the vibrant village programme in assam

गुवाहाटी। गृहमंत्री अमित शाह ने आज असम के नाथनपुर गांव में ₹6,839 करोड़ की लागत वाले वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम–II की शुरूआत की और कहाकि आजसे असम का यह गांवभी देश का प्रथम गांव बनने जा रहा है। उन्होंने कहाकि नाथनपुर गांव न सिर्फ विकास की दौड़, बल्कि रोज़गार, शिक्षा, सड़क और दूरसंचार के क्षेत्रमें भी देश का प्रथम गांव होगा। अमित शाह ने कहाकि वायब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के जरिए पूरी बराक घाटी और असम के सीमांत ज़िलों के गांवों में भारत के दूसरे गांवों जितनी सुविधाएं देने का प्रयास और शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहाकि एक ज़माना था, जब सीमांत गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था, क्योंकि वो विकास, रोज़गार, बिजली कनेक्टिविटी और शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े थे। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायब्रेंट विलेजेज-1 कार्यक्रम में तय किया थाकि सीमा पर हर गांव आखिरी नहीं, बल्कि देश का प्रथम गांव है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि वायब्रेंट विलेजज-2 कार्यक्रम में लगभग 6900 करोड़ रूपए के खर्च से 17 राज्यों के 334 ब्लॉक्स के 1954 गांव शामिल हैं, जिनमें 9 ज़िले, 26 ब्लॉक और 140 गांव असम के हैं। उन्होंने कहाकि असम के 140 गांव में देश के हर गांव जैसी पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहाकि इसमें अरूणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांव भी शामिल हैं। अमित शाह ने कहाकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे 334 ब्लॉक्स में लगभग 2000 गांवों के विकास का लगभग 7000 करोड़ रूपए का कार्यक्रम आजसे शुरू हो रहा है। उन्होंने कहाकि इसमें सुरक्षा, स्कीम सैचुरेशन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। अमित शाह ने कहाकि पिछली सरकारों ने असम में सालों तक शासन किया, लेकिन राज्य के विकास केलिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहाकि हमने अपने 10 साल के शासन में वो कर दिखाया है, जो पिछली सरकारें 50 साल में भी नहीं कर सकीं।
अमित शाह ने कहाकि विगत 5 साल में प्रतिदिन असम में 14 किलोमीटर सड़क बनी हैं, जो भारत में सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहाकि असम में 24 हज़ार किलोमीटर से अधिक सड़कों को अपग्रेड किया गया है, अनेक पुल बनाए गए हैं और 4 बड़े नए पुल 10 साल में हमारी डबल इंजन की नरेंद्र मोदी सरकार ने असम की जनता को दिए हैं। गृहमंत्री ने कहाकि जब असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी, तब असम में मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी 37 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 14 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहाकि 2013-14 में असम की प्रतिव्यक्ति आय 49 हज़ार रूपए थी, जो 2024-25 में तीन गुना बढ़कर 1 लाख 54 हज़ार रुपए हो गई है। अमित शाह ने कहाकि उन्हें असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार में असम की जनता के मन में आत्मविश्वास, सुशासन और शांति दिखाई देती है। उन्होंने कहाकि असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने यहां पहले होनेवाले बम धमाकों और उग्रवाद को भी समाप्त कर दिया है।
अमित शाह ने कहाकि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम पूरे नॉर्थईस्ट का हेल्थ हब बन गया है और असम में 27 हज़ार करोड़ रूपए का सेमीकंडक्टर प्लांट आया है। उन्होंने कहाकि सड़कों के विकास केलिए 30 हज़ार करोड़ रूपए, रेलवे केलिए 95 हज़ार करोड़ रूपए और एयरपोर्ट केलिए 10 हज़ार करोड़ रूपए देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहाकि हम असम के विकास केलिए एक ल्यूक्रेटिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी भी लेकर आए हैं। गृहमंत्री ने कहाकि आने वाले दिनों में असम देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा और वायब्रेंट विलेज-2 कार्यक्रम इसका एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहाकि हर सीमांत गांव देश के दूसरे गांवों जितना विकसित हो, सीमा से पलायन न हो, सीमा से घुसपैठिए न घुस सकें और सुरक्षित असम से सुरक्षित भारत की कल्पना मोदी सरकार का संकल्प है। अमित शाह ने कहाकि वायब्रेंट विलेजेज-2 कार्यक्रम की शुरूआत बराक वैली से हुई रही है और यह 17 राज्यों के सीमांत गांवों तक विकास को पहुंचाएगा। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय गृह सचिव और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]