इंफाल। मणिपुर में दो जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मणिपुर के उखरूल और सेनापति जिलों में दो जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) की स्थापना की मंजूरी दे दी है। ये दोनों विद्यालय मणिपुर सरकार से जमीन मिलने के बाद अस्थायी रूप से काम करने लगेंगे। प्रत्येक विद्यालय में छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी और 560 छात्र इसमें पढ़ाई कर सकेंगे। बारहवीं...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवारको अन्य पिछड़े वर्गों की वर्तमानकेंद्रीय सूची में परिवर्तनों की अधिसूचना को अपना अनुमोदन दे दिया। पिछड़े वर्गों के राष्ट्रीय आयोग ने केंद्र सरकार को जिन राज्यों के लिए अन्य पिछड़े वर्गों की केंद्रीय सूची में संशोधन की सलाह दी थी, वे ये राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश,...
नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिसंबर 2011 में अपने अस्तित्व में आने के 150 साल मनाएगा। दिसंबर 2011 से दिसंबर 2012 तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 20 दिसंबर को इन कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे, जिनमें ‘भारत की फिर से खोज 1961-2011’ प्रदर्शनी, पांच अंतरर्राष्ट्रीय सम्मेलन, जाने माने पुरातत्वविदों के व्याख्यान, डाक टिकट प्रदर्शनी, पुरानी पुस्तकों, दस्तावेजों,...
नई दिल्ली। आर्थिक मामलोंकी केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने उत्तराखंड में बंद पड़ी लोहारीनाग पाला परियोजना का मुआवज़ा तय करने तथा पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के उपायों को अंतिम रूप देने के लिए ऊर्जा मंत्रालय की अध्यक्षता में अधिकारप्राप्त समिति के गठन को मंज़ूरी दे दी है। इस समिति में संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ प्रतिनिधि होंगे। पर्यावरण सुरक्षा उपायों को कार्यांवित...

नई दिल्ली। भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ व्यापार और निवेश वार्ता पर संतोष प्रकट किया है। दोनों पक्षों के बीच 13वें दौर की यह वार्ता नई दिल्ली में हुई थी। दोनों पक्षों ने वचनबद्धता जाहिर की है कि अगले वर्ष तक एक व्यापक समझौता हो जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग और वस्त्र मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि समझौते के...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के 150वें वर्ष के समारोह की समाप्ति पर कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद वित्तीय जवाबदेही में निहित है। उन्होंने कहा एक निडर, योग्य और स्वतंत्र लेखा परीक्षक वित्तीय उत्तरदायित्व का मूलभूत आधार होता है। मुखर्जी ने कहा...

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवारको लंबी दूरी के अत्याधुनिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि-4 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ओडिशा तट के निकट व्हीलर द्वीप से आज सुबह 9 बजे रोड मोबाइल सिस्टम से इसका परीक्षण किया। प्रक्षेपास्त्र ने अपने पथ का सटीक अनुसरण करते हुए 900 किलोमीटर की ऊंचाई पाई और बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने पूर्व-निर्धारित...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि हमारा लोकतंत्र, हमारी विविधता और हमारी जनसंख्या सभी ऐसी चीजें हैं, जो हमें देश में नवपरिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करती हैं, हमारा लोकतंत्र जो पंचायतों और सिविल सोसायटी के कार्यों के जरिये गहरा और व्यापक हो रहा है, वह हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम एक दूसरे के साथ...
लखनऊ। सहारा वेलफेयर फाउंडेशन की साक्षर भारत परियोजना के अंतर्गत सेक्टर-जी, एलडीए कालोनी, कानपुर रोड, लखनऊस्थित ‘सहारा प्राथमिक शिक्षा निकेतन’ में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शिक्षार्थियों के मध्य म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, फ्रागरेस, लेग रेस इत्यादिप्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पक्षके विवरण के साथ-साथ कविताओं, नृत्य, लघु नाटिका...
नई दिल्ली। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के प्राचीन तिब्बती और बौद्ध मठों की मरम्मत और जीर्णोद्घार के लिए कोष उपलब्ध कराये गए हैं। छात्रों को फैलोशिप और छात्रवृति, पुस्तकों की खरीद, छात्रावास भवन का निर्माण, शिक्षकों के वेतन का भुगतान, बौद्ध एवं तिब्बती कला संस्कृति के संरक्षण एवं विकास के लिए वित्तीय सहायता के रूप में दिए गए हैं। पिछले चार वर्ष के दौरान तकरीबन ऐसी...

नई दिल्ली। भारत ने टीके विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सूरजकुंड में सोमवार को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टीका संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में विज्ञान और प्रौद्योगिकी और भूविज्ञान राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि भारत दुनिया भर में बनने वाले कुल टीकों का 60 प्रतिशत तैयार करता है और सालाना 60 से 80...

रामनगर (नैनीताल) 15 नवंबर। मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने मंगलवार को रामनगर में कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान की प्लेटिनम जुबली कार्यक्रममें कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ न की जाए, हम सभी को प्रकृति के साथ संतुलनबनाकर जीव-जंतुओं की रक्षा करते हुए पर्यावरणको बचाना होगा। मुख्यमंत्री ने...
नई दिल्ली। ब्रिटेन के ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ग्रेग बार्कर ने नई दिल्ली में भारत के नवी और अक्षय ऊर्जा मंत्री डॉ फारूख अब्दुल्ला से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर दोनों पक्षों ने विस्तार से चर्चा की। डॉ अब्दुल्ला ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ओर...
नई दिल्ली। हिंदू महासभा ने यहां गोल मार्केट में पंडित नाथूराम गोडसे का पंद्रह नवंबर को बलिदान दिवस मनाया। अखिल भारत हिंदू महासभा ने गोडसे को भाव भीनी श्रद्घांजलि के रूप में श्रद्धासुमन अर्पित किये। सभा में हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा दिल्ली प्रदेशके पदाधिकारी उपस्थित थे। हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ राकेशरंजन सिंह ने श्रद्घांजलि सभा...
नई दिल्ली।केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भारत और रूस के बीच इस्पात और खनन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के बारे में 10 नवंबर 2011 को रूस के उद्योग मंत्री विक्तर क्रिसतेंको के साथ बातचीत की। विचार-विमर्श के दौरान कर्नाटक में 3 एमटीपीए का इस्पात संयंत्र स्थापित करने के लिए भारतीय नवरत्न, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएमडीसी और रूस की प्रमुख इस्पात कंपनी सेवर्सतल...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्मारकों और पुरातत्व महत्व के अन्य स्थानों के आस-पास अवैध कब्ज़ा और निर्माण रोकने के लिए प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल तथा अवशेष (संशोधन और प्रमाणीकरण) कानून-2010 लागू किया है। इस कानून के अंतर्गत राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) शीर्ष संगठन होगा, जो कानून के अंतर्गत आने वाले, खासतौर से निषिद्ध और नियंत्रित इलाकों में निर्माण, पुनर्निर्माण,...

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति तथा आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी सैलजा ने दिल्ली के मशहूर ह्मायूं मकबरा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर सात सौ स्कूली बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस मौके पर सुविधाओं से वंचित वर्ग के बच्चे भी मौजूद थे। केंद्रीय संस्कृति...
नई दिल्ली। आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री किशोर चंद्र देव ने सोमवार को राज्यों के सचिवों, आयुक्तों, राज्य के प्रशासकों और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर आदिवासी कल्याण मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जन-जाति के हित के लिए विशेष क्षेत्र कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराए जा रहे कोष के पूर्ण इस्तेमाल का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी उप-योजना के तहत...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि वैश्विक वित्तीय ढ़ांचों के निर्माण के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था में निरंतर आ रही गिरावट को पारस्परिक विचार-विमर्श और समन्वय से थामा जा सकता है। इकतीसवें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करने के पश्चात, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत...

लखनऊ। रामेश्वरम् कालेज लखनऊ में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रवक्ता पंकज कुमार तिवारी ने बाल दिवस और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाए। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। ...