लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जेवर के विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के सीईओ डैनियल बर्चर को कंडीशनल लेटर ऑफ अवॉर्ड सौंप दिया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में यह करार हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर...
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2020-21 के संबंध में विभिन्न साझेदार समूहों के साथ बजट पूर्व विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। उनकी पहली बैठक आज नई दिल्ली में डिजिटल अर्थव्यवस्था, फिनटैक और स्टार्टअप के साझेदार समूहों के साथ हुई। बैठक के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों पर...
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिज़र्व पुलिस लाइन लखनऊ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड की मुख्य अतिथि सलामी ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन महिला आरक्षियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को नई ऊंचाई प्रदान की है, इन सभी ने 6 माह के दौरान कठिन परिश्रम से जो प्रशिक्षण...
नई दिल्ली। सतत कृषि एवं जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली पर शोध के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड (नाबार्ड) ने एक्शन रिसर्च और विभिन्न तकनीकों को बेहतर बनाने एवं नवाचार किसान मॉडल के लिए एक समझौता किया है। एक्शन रिसर्च का अर्थ है कि चुनौतियों का समाधान ढूंढने हेतु किसानों...
नई दिल्ली। भारत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी दिल्ली क्षेत्रीय इकाई और ऑपरेशंस ने एक अंतर्राष्ट्रीय एवं अखिल भारतीय स्तर के मादक द्रव्य रैकेट को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। एनसीबी ने बड़ी मात्रा में कोकीन की खेप जब्त की है। भारत में एनसीबी द्वारा जब्त 20 किलोग्राम कोकीन का अंतर्राष्ट्रीय मूल्य...
नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कोई भी संगठन जो अच्छे कार्य करना चाहता है, उसे सभी हितधारकों के परामर्श पर ध्यान देना चाहिए। रेल मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता करते हुए पीयूष गोयल ने रेल परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने...
नई दिल्ली। मालदीव की अवामी मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष के संयुक्त निमंत्रण पर भारत आए हुए हैं। स्पीकर मोहम्मद नशीद का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-मालदीव की संसदों के बीच द्विपक्षीय गतिविधियां दोनों...
नई दिल्ली। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह शाहिद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अब्दुल्लाह शाहिद 6वीं भारत-मालदीव संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद स्वालेह के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार के गठन के पहले वर्ष की उपलब्धियों...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान नई दिल्ली में नौसेना की हथियार प्रणालियों पर चौथी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी नवआर्म्स-2019 में भाग लिया, जिसका विषय है-'मेक इन इंडिया युद्ध श्रेणी : अवसर और आवश्यकताएं'। नौसेना प्रमुख ने उद्घाटन भाषण में कहा कि रक्षा...
मुंबई। अमेरिका के न्यू जर्सी की रहने वाली गायिका जश ने टीवी स्टार मानव गोहिल और डांस मास्टर गणेश आचार्य की मौजूदगी में अपना नया म्यूजिक वीडियो 'छल्ला डायमंड दा' मुंबई में रिलीज़ किया। ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ इस म्यूज़िक वीडियो में मानव गोहिल और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी थिरकते नज़र आ रहे हैं। म्यूज़िक वीडियो...
लखनऊ। भारतीय वायुसेना स्टेशन मेमौरा लखनऊ के वायु रक्षा कॉलेज में 160वें फाइटर कंट्रोलर कोर्स के समापन पर दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह की अध्यक्षता मध्य वायुकमान के वायुरक्षा कमांडर एयर वाइस मार्शल राकेश सिन्हा ने की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र एवं फाइटर कंट्रोलर बैज प्रदान किए। इस अवसर पर...
मुंबई। भारत के प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार ने इंडिया वॉच रिपोर्ट 2019 जारी की है, इसमें ऑनलाइन वीडियो देखने संबंधी व्यवहार और प्रचलनों का एक व्यापक अध्ययन किया गया है। हॉटस्टार की अखिल भारतीय उपभोक्ता आधार पर इस रिपोर्ट के तीसरे संस्करण में जानकारी दी गई है कि कंटेंट की उभरती प्राथमिकताओं, जेंडर में हो...
भुवनेश्वर। भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान ने अपनी पचासवीं उड़ान (पीएसएलवी-सी48) में आरआईएसएटी-2बीआर1 और नौ वाणिज्यिक उपग्रहों का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। पीएसएलवी-सी48 ने पहले लांचपैड से 15:25 पर उड़ान भरी और 16 मिनट 23 सेकेंड के बाद आरआईएसएटी-2बीआर1 ने 576 किलोमीटर के...
झांसी। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय त्रिसेवाओं के द्वितीय संस्करण का सैन्य युद्धाभ्यास इंद्र-2019 आज से झांसी के बबीना सैन्य स्टेशन में शुरु हो गया है। भारतीय दक्षिणी कमान के स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डीएस आहूजा और रूस के पूर्वी सैन्य जिले की 5वीं सेना के प्रमुख कमांडर मेजर जनरल सेकोव ओलेग ने उद्घाटन समारोह में...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एचएल दत्तू ने 10 दिसंबर मानव अधिकार दिवस पर एक समारोह में आयोग की 2019 की मानवाधिकार पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विशाल कुंभार को उनकी फिल्म 'कुंभिल शिवा', अर्नेस्ट रोसारियो पीबी को उनकी फिल्म ट्रांसकेंडर और विजयेंद्र श्याम...
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने डोपिंग के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए एक बड़े अभियान का आह्वान किया है। इस संदर्भ में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी यानी एनएडीए का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। किरेन रिजिजू ने इस अवसर पर कहा कि खेलों...
मुंबई। भारतीय मनोरंजनजगत में शक्तिमान के रूपमें विख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना एकबार फिर शक्तिमान के अवतार में लौट रहे हैं। इसबार शक्तिमान को एनिमेटेड सीरीज के रूपमें लाया जा रहा है, जिसमें मुकेश खन्ना की आवाज़ और झलक दोनों होगी। मुंबई में एक कार्यक्रम में मुकेश खन्ना ने एनिमेटेड सीरीज शक्तिमान का पोस्टर लॉंच किया।...
नई दिल्ली। भारत के तेल और गैस क्षेत्र में एमएसएमई परितंत्र के विकास के लिए एनएसआईसी और अरामको एशिया के बीच समझौता हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारतीय एमएसएमई कंपनियों को विक्रेता के रूपमें स्थापित होने में मदद मिलेगी। समझौता ज्ञापन पर एनएसआईसी की ओर से निदेशक (पी एंड एम) पी उदय कुमार और अरामको की ओर...
पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुलिस बलों को महिलाओं और बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों में विश्वास बहाली के लिए अपनी छवि सुधारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए पुलिस को प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश में शांति बनाए रखने...
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फोटो प्रभाग प्रेस सूचना ब्यूरो ने 8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। प्रभाग हर साल फोटोग्राफी के माध्यम से कला, संस्कृति, विकास, विरासत, इतिहास, जीवन, लोक, समाज और परंपरा जैसे पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए और पेशेवर एवं अमेचर...

मध्य प्रदेश
















