
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया, जिसकी शुरूआत 16 दिसंबर 2016 से हुई थी। संयुक्त सचिव, उप महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें इस बारे में किये जाने वाले प्रयासों की अगुवाई करनी थी। नई दिल्ली नगरपालिका निगम (एनडीएमसी) और दिल्ली नगर निगम के...

कोलंबो/ नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में मछुआरों के मुद्दे पर मंत्रिस्तरीय वार्ता हुई, जिसमें वर्तमान समय में हिरासत में मछुआरों की तत्काल रिहाई की घोषणा की गई। भारत और श्रीलंका ने संबंधित कानूनी और प्रक्रियागत औपचारिकताओं के पूरा होने पर एक-दूसरे की हिरासत में लिए गए मछुआरों की रिहाई...

मुंबई। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार और संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई के हज हाउस में भारतीय हज कमेटी मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया और कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हज आवेदन प्रक्रिया डिजिटल हो रही है, यह मोबाइल ऐप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि...

लखनऊ। नववर्ष की बधाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान जारी है। अखबारों से लेकर सोशल मीडिया पर युवाओं ने बधाइयों की झड़ी लगा रखी है तो राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी पीछे नहीं हैं। नववर्ष के उगते सूरज की किरणें लगभग सभी की शुभकामनाओं का आदर्श हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नववर्ष...

नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने अपने चार दशकों से अधिक समय के शानदार कैरियर के बाद साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में अपनी कमान जनरल विपिन रावत को सौंपी। जनरल विपिन रावत ने 27वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है। जनरल विपिन रावत 1 सितंबर 2016 से भारतीय सेना के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त थे। कई उपलब्धियों...

नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय ओलंपिक संघ को दी गई मान्यता निलंबित कर दी है, यह मान्यता तब तक निलंबित रहेगी, जबतक आईओए आजीवन अध्यक्ष के रूप में सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला की नियुक्ति का निर्णय नहीं बदला जाता है। आईओए की मान्यता के निलंबन के बाद अब राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रूप में आईओए के विशेषाधिकार समाप्त हो गए हैं।...

नई दिल्ली। डिजिटल एवं कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की घोषणा के मद्देनज़र रेल मंत्रालय ने विभिन्न प्रोत्साहनों एवं उपायों का अतिरिक्त पैकेज पेश किए हैं, जो कल 1 जनवरी 2017 से प्रभावी हो जाएंगे। इसी प्रकार भारतीय रेल ने सभी प्रकार की गाड़ियों में प्रथम चार्ट तैयार होने के बाद खाली बर्थ या सीटों...

नई दिल्ली। भारत 1 जनवरी 2017 से नेपाल को अतिरिक्त 80 मेगावाट की आपूर्ति करेगा। नववर्ष के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2017 से नेपाल को 80 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली का हस्तांतरण प्रारंभ किए जाने की आशा है। इसके साथ भारत से नेपाल को बिजली की कुल आपूर्ति 400 मेगावाट हो जाएगी। हाल ही में नेपाल के ऊर्जामंत्री जनार्दन शर्मा ने अपनी भारत यात्रा...

नई दिल्ली। भारत सरकार ने लखनऊ मेट्रो के लिए 250 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी कर दी है और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने परियोजना के त्वरित क्रियांवयन पर विशेष जोर दिया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपए जारी किए। यह केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की एक संयुक्त...

लखनऊ। एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में हुए कार्यक्रम में ‘दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वाङ्मय’ तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर एक डाक टिकट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने की और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय...

तिरूवनंतपुरम। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तिरूवनंतपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा है कि सरकार क्षेत्रीय परिषदों और अंतर्राज्य परिषद को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद 2015 में पांच क्षेत्रीय परिषदों और उनकी स्थायी समितियों...

भुवनेश्वर। लंबी दूरी की सतह से सतह तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का डीआरडीओ ओडिशा के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। अग्नि-5 मिसाइल की परीक्षण क्षमता ने देश की स्वदेशी मिसाइल क्षमताओं की प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बढ़ा दिया है। सभी रडार, ट्रैकिंग सिस्टम और रेंज स्टेशनों ने इसकी उड़ान प्रदर्शन...

नई दिल्ली। केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री जुएल ओराम ने नई दिल्ली में जनजातीय मंत्रालय की इस वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया है कि उनके मंत्रालय ने वन अधिकार अधिनियम के समुचित कार्यांवयन पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि अक्तूबर 2016 तक राज्य सरकारों से प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 16.78...

लखनऊ। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की कार्यकारिणी परिषद की बैठक का राजभवन लखनऊ में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के पदेन अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज्यपाल जूथिका पाटणकर, हरियाणा से कार्यकारिणी के सदस्य डॉ कमल गुप्ता,...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की ‘आर्थिक नीति आगे की राह’ विषय पर बैठक में भाग लिया और अर्थशास्त्रियों एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ इस विषय पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान कृषि, कौशल विकास तथा रोज़गार सृजन, कराधान तथा टैरिफ से जुड़े मामले, शिक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, आवास, पर्यटन, बैंकिंग, गर्वनेंस...

नई दिल्ली। जूनियर हॉकी विश्वकप 2016 का खिताब जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम के सदस्यों ने हरजीत सिंह के नेतृत्व में युवा मामले और खेल राज्यमंत्री विजय गोयल से उनके निवास पर मुलाकात की। विजय गोयल ने इस मौके पर घोषणा की है कि विजेता टीम के हर खिलाड़ी का व्यक्तिगत रूप से सम्मान किया जाएगा और हर खिलाड़ी को 3.70 लाख रुपए की...

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक के रूप में कल कार्यभार संभाल लिया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ 9 जून 1979 को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल हुए। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन सेस्नातक किया है। उन्होंने उच्च...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने क्रिसमस पर्व पर कैथेड्रल चर्च के ग्राउंड में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने लोगों को क्रिसमस महापर्व तथा नए साल 2017 की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुखद संयोग है कि 25 दिसंबर को लखनऊ से सांसद और भारत के प्रधानमंत्री रहे भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं...

कोलकाता। भारत सरकार की 8 नवंबर 2016 को विमुद्रीकरण की अधिसूचना के बाद, चाय बोर्ड ने चाय बागान श्रमिकों के आसान भुगतान को सुनिश्चित करने, बैंक खाते खोलने और श्रमिकों को डिजिटल भुगतान प्रणाली के उपयोग में समर्थ बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। पश्चिम बंगाल में चाय बागान श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान आसानी से सुनिश्चित...

नई दिल्ली। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कल यहां ‘सुशासन दिवस’ समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण...