नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा है कि भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में उन्नत करने के ओडिशा सरकार के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की अनुमति दिलाने पर उनका मंत्रालय विचार करेगा। चौधरी अजित सिंह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ भेंट के दौरान यह बात कही। चौधरी अजित सिंह ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे को उन्नत करने...

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने नई दिल्ली में छठा राष्ट्रीय भू-स्तर अभिनव प्रयोग पुरस्कार प्रदान किया तथा राष्ट्रपति संपदा में अभिनव प्रयोग प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया (एनआईएफ)ने किया था। ये पुरस्कार जमीनी स्तर...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने नई दिल्ली में श्यामा चरण शुक्ल स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया। इस असवर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि श्यामा चरण शुक्ल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जिन आदर्शों और मूल्यों को अपनाया उनसे हम सबको प्रेरणा मिलती है, उनका काम हमारे लिए देशभक्ति और समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल...
नई दिल्ली। भारत सरकार, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और असम सरकार ने शुक्रवारको असम शहरी बुनियादी ढांचे निवेश कार्यक्रम (एयूआईआईपी) के अंतर्गत प्रथम अंश के तौर पर 81 मिलियन डॉलर के एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस योजना का उद्देश्य गुवाहाटी के तीन लाख 50 हजार निवासियों के लिए पाइप के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति और अपशिष्ट जल शोधन का उन्नयन तथा शहरी परिवहन में सुधार लाना...

बर्लिन। भारत के पर्यटन मंत्री सुबोध कांतसहाय ने बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े पर्यटन मेले में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक देश है और वहां पर आर्थिक विकास बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके मद्देनजर हाल के वर्षों...
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति ने पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ईएसएसओ) में पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय मॉनसून मिशन कार्यक्रम के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय मॉनसून मिशन के प्रमुख उद्देश्य हैं-देश में मॉनसून के पूर्वानुमान में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार से शैक्षिक और अनुसंधान एवं विकास संगठनों तथा...

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल मार्गेट आल्वा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का अनुरोध किया है। खंडूड़ी ने बुधवार को सायं 5.30 बजे, रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राजकुमार ठुकराल...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने देश की महिलाओं से आगे कदम बढ़ाने और विशेष रूप से विकास प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने सामाजिक प्रगति के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के बढ़ते हुए योगदान की सराहना की, लेकिन घटते हुए बाल लिंग अनुपात पर चिंता जाहिर...

नई दिल्ली। वर्ष 2010 के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान किये गये। ये पुरस्कारबुधवार को यहां एक विशेष समारोह में संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष लीला सैमसन ने प्रदान किये। पुरस्कारों के लिए अकादमी की आम सभा ने देश भर से 33 युवा कलाकारों का चयन किया था, जिन्होंने अपने क्षेत्र...
जकार्ता। भारत और इंडोनेशिया अपने व्यापार लक्ष्य को 2015 तक बढ़ाकर 25 बिलियन अमरीकी डॉलर करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं कपड़ा मंत्री आनंद शर्मा ने अपने समकक्ष के साथ जकार्ता में मंगलवार को दोनों देशों के बीच व्यापार समझौतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हम 2015 तक अपने व्यापार लक्ष्य को सुगमता से हासिल कर सकते हैं, ऐसा हम देख पा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारत-आसियान...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में पाटील ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जो हमारे जीवन में उमंग, उम्मीद और संतुष्टि का अग्रदूत बनकर आता है। इंद्रधनुष के अलग-अलग रंगों की तरह यह त्योहार भी सुन्दरता को दर्शाता है, कामना करें कि यह त्योहार भारत की विविधता के सभी रंगों को एक सूत्र में पिरोए। इसी प्रकार...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी कोबुधवार को उनके निवास पर योग के बारे में लिखी गई ‘योग समग्र जीवन की ओर’ पुस्तक भेंट की गई। पुस्तक योगाचार्य कौशल कुमार ने लिखी है। अंसारी ने लोगों की भलाई के लिए ऐसी उपयोगी पुस्तक लिखने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुस्तक योग को सही परिप्रेक्ष्य में लाने...
नई दिल्ली। डीजीएफटी ने 5 मार्च 2012 से कपास के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक प्रतिबंध को अधिसूचित कर दिया है। चारमार्च 2012 तक कपास के 94.75 लाख गट्ठरों का निर्यात किया जा चुका है। फरवरी 2012 में भारत का कपास निर्यात 91 लाख गट्ठर तक पहुंचा, जबकि निर्यात के लिए कपास के 120 लाख गट्ठरों का पंजीकरण किया गया है। छह मार्च 2012 तक बाजार में कपास आवक 245 लाख गट्ठर तक पहुंच चुकी है, बाजार में कपास...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार बहुत जल्द ही ओडिशा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति नियुक्त करेगी, जो राज्य में खाद्यानों के भंडारण से संबंधित जरूरतों का मूल्यांकन करेगी। केंद्र सरकार राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सभी संभव सहायता प्रदान करेगी। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रोफेसर केवी थॉमस ने मंगलवारको यहां ओडिशा के मुख्यमंत्री...
नई दिल्ली। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि निदेशकों की नियुक्ति या निदेशक/ निदेशकों को बदलने के संबंध में परस्पर विरोधी रिटर्न जारी करने के मामलों को नियंत्रित करने की कुछ प्रक्रियाएं निर्धारित करने के लिए 2 मई 2011 को जारी 2011 की परिपत्र संख्या 19 और 20 को अलग कर दिया गया है। ऐसा उन मामलों को ध्यान में रखते हुए किया गया जिनमें देखा गया कि हटाए गए/ बदले गए निदेशक की...
नई दिल्ली। श्रीप्रकाश मिश्रा, भारतीय पुलिस सेवा (ओडिशा 77 कैडर) को गृह मंत्रालय में राष्ट्रीय आपदा कार्य बल एवं नागरिक सुरक्षा (एनडीआरएफएण्डसीडी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पद का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी और वे 29 फरवरी 2016 को अपनी सेवानिवृत्ति या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। ...
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने 2010-11 के बजट भाषण में सरकार की ऋण स्थिति के विस्तृत विश्लेषण और कुल सार्वजनिक ऋण को कम करने की रूपरेखा दर्शाने वाले स्थिति-पत्र को जारी करने की इच्छा की घोषणा की थी। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि इस पत्र के बाद इस विषय पर एक वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी, तदनुसार सरकार के ऋण पत्र का पहला संस्करण 2010-11 के दौरान जारी किया...
नई दिल्ली। रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने देश के नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि खुशी और उल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार अपने साथ बसंत ऋतु लेकर आता है। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश मे कहा कि रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर मैं अपने देश के नागरिकों को अपने हृदय से शुभकामनाएं देता हूं। खुशी और उल्लास...

भुवनेश्वर। उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा है कि शिक्षकों पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित करना ही शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की कुंजी है। भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 44वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा कि भारत में गुरू को ही ब्रह्मा, विष्णु और...
नई दिल्ली।अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ताको डाबी के वक्तव्य को उद्धृत करते हुए एक मार्च 2012 को टाइम्स ऑफ इंडिया दिल्ली राजधानी संस्करण में ‘ब्रह्मपुत्र ड्राइज अप इन अरूणाचल प्रदेश’-चाइना मे हैव डाइवर्टेड वाटर, फियर्स स्टेट गवर्नमेंट, नामक शीर्षक से एक लेख प्रकाशित हुआ था। इसमें कहा गया है कि राज्य के पूर्वी सियांग जिले के पासी घाट शहर के लोगों...