
भारत और कजाकिस्तान केबीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ आज सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड उत्तराखंड के औली में शुरू हो चुका है। यह संयुक्त अभ्यास 2016 से प्रतिवर्ष होता आ रहा है, पिछला संयुक्त सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर-2023 तक कजाकिस्तान के ओटार में आयोजित किया गया था। युद्धाभ्यास में भारतीय सशस्त्रबलों के 120 जवान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सियाचिन में सेना के बेस कैंप का दौरा किया। उन्होंने देश की रक्षा केलिए सर्वोच्च बलिदान करनेवाले बहादुर सियाचिन योद्धाओं की याद में स्थापित सियाचिन युद्ध स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य हैकि यह युद्ध स्मारक 13 अप्रैल 1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि भारतीय तटरक्षक बल भारत का अग्रणी रक्षक है, यह हमारे विशाल समुद्र तट की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल की टीम को पारंपरिक और भविष्य के खतरों से निपटने केलिए प्रौद्योगिकी उन्मुख बल बनने केलिए प्रेरित किया और कहाकि हमारा उद्देश्य एक आत्मनिर्भर भारतीय तटरक्षक...

भारतीय वायुसेना अपनी 92वीं वर्षगांठ पर 6 अक्टूबर 2024 को तमिलनाडु के खुले आसमान में एक शानदार एयर शो आयोजित करने जा रही है। इस वर्ष का एयर शो ‘भारतीय वायुसेना-सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ विषय पर आधारित है, जो देशके हवाई क्षेत्रकी सुरक्षा केलिए भारतीय वायुसेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दिन लोग आसमान में एक रोमांचक...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन-2024 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए हिंद महासागर क्षेत्रमें शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने केलिए भारतीय नौसेना की सराहना की और इस क्षेत्र को आर्थिक, भू-राजनीतिक, व्यापार एवं सुरक्षा पहलुओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण...

भारतीय नौसेना केलिए मैसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड निर्मित आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट परियोजना के चौथे और पांचवें जहाज मालपे और मुलकी का कोच्चि में जलावतरण किया गया। समुद्री परंपराओं को ध्यान में रखते हुए दोनों जहाजों को दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वीएडीएम वी श्रीनिवास की उपस्थिति...

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के उप प्रमुखों ने स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी, जिसे भारतीय सेना केलिए एक ऐतिहासिक घटना के तौरपर देखा जा रहा है। उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाया और उप थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि केसाथ-साथ उप नौसेना...

भारतीय सेना और वायुसेना ने अपने कर्मियों के कौशल और क्षमता निर्माण को उन्नत करने हेतु आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में वडोदरा गतिशक्ति विश्वविद्यालय केसाथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों सेनाओं को लॉजिस्टिक्स के संबंध में बेहतर विशेषज्ञता...

भारत और अमरीका केबीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण ‘युद्धाभ्यास-2024’ का 20वां संस्करण आज से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है। यह युद्धाभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। यह भारत और अमरीका केबीच वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष बारी-बारी से आयोजित किया जारहा है। इस संस्करण में सैन्य शक्ति और उपकरणों...

रक्षा मंत्रालय ने देशके रक्षा क्षेत्रमें आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए 26000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुखोई-30एमकेआई विमान केलिए 240 एएल-31एफपी एयरो इंजन खरीदने केलिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से अनुबंध किया है। नई दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की उपस्थिति...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में प्रथम संयुक्त कमांडर सम्मेलन के दौरान शीर्षस्तरीय सैन्य नेतृत्व बैठक में राष्ट्रीय हितों की रक्षा और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में सशस्त्र बलों के अमूल्य योगदान की प्रशंसा करते हुए तीनों सेनाओं केबीच संयुक्तता और एकीकरण के प्रयासों की सराहना की। सम्मेलन की थीम...

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को विस्तार देते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूपमें एक कार्यांवयन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी संकट या दुर्घटना के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी...

भारतीय नौसेना में दूसरी अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघाट’ को विशाखापत्तनम में समारोहपूर्वक शामिल कर लिया गया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित थे। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि ‘आईएनएस अरिघाट’ भूमि, जल और वायु प्लेटफॉर्मों पर परमाणु हथियारों की भारत की सैनिक रणनीति (न्यूक्लीयर ट्रायड) को...

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में उल्लेखनीय उपलब्धियों केलिए भारतीय सेना के खिलाड़ियों को समारोहपूर्वक नई दिल्ली साउथ ब्लॉक में सम्मानित किया। यह अवसर न केवल सेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का था, बल्कि देश में खेल प्रतिभाओं को पोषित करने में भारतीय थलसेना की महत्वपूर्ण भूमिका...

भारत और श्रीलंका केबीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ का 10वां संस्करण श्रीलंका के मदुरु ओया के आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में आरंभ हो चुका है। यह सैन्याभ्यास 25 अगस्त 2024 तक चलेगा। सैन्याभ्यास में भारतीय दल के 106 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व राजपुताना राइफल्स की एक बटालियन एवं सैन्यकर्मी कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका...