धरती, आकाश और पाताल प्राकृतिक चमत्कारों और एक से बढ़कर एक संरचना से समृद्घशाली हैं। मानव-जीवन को प्रकृति से यह संपदा न मिलती तो उसकी स्थिति उन प्राणियों से भी बद्तर हो जाती जो रेगिस्तान और बंजर में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चौबीसों घंटे संघर्ष में रहते हैं।...
आस्था सिर्फ श्रद्धा और विश्वास पर आधारित है। बंगाल की खाड़ी में कितनी आध्यात्मिकता समाए है। इस जगह प्रकृति, मनुष्य एवं सभी वन्यजीव उन भगवान जगन्नाथ की शक्ति का सम्मान, एहसास और उनके अलौकिक रूप का दर्शन करते हैं, जिनकी महिमा का बखान मेरे शब्दों में संभव नहीं है। मेरी वहां बार-बार जाने की इच्छा के साथ आस्थाओं से भरी शुभकामनाएं...
उत्तराखंड में ढहते मकान और जंग लगे ताले। जी हां! सदियों से पहाड़ की यही कहानी और यही सच्चाई भी है। ये कहानी है-पलायन की। अपने विकास और खूबसूरत दुनियां को देखने की चाहत के ये विभिन्न अनचाहे रूप हैं।...
भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तटीय पर्यटन शहर गोवा में विदेशी पर्यटकों के साथ आए दिन हत्या, बलात्कार, दुर्व्यवहार, धोखाधड़ी और मादक पदार्थों की खुले आम बिक्री की घटनाएं खूबसूरत गोवा के लिए कलंक बन गई है। पर्यटकों की रहस्यमय मौत और बलात्कार जैसी वारदातों ने सबको चिंता में डाल रखा है।...

मध्य प्रदेश
















