
भारत गणराज्य के तीन राज्यों मणिपुर, पंजाब और असम एवं केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नए राज्यपालों एवं उप राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नियुक्तियां जारी कर दी हैं, जो उनके पदभार की तिथि से लागू होंगी। राष्ट्रपति की अधिसूचना के अनुसार बनवारीलाल पुरोहित को असम का राज्यपाल...

दिल्ली के पुलिस आयुक्त रहे सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भीम सेन बस्सी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। भीम सेन बस्सी ने संघ लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने 31 मई 2016 को नई दिल्ली में भीम सेन बस्सी...

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रहीं और पिछले वर्ष भाजपा में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दावेदार बनाई गईं किरण बेदी को पुद्दुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। पुद्दुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है और हाल के विधानसभा चुनाव में पुद्दुचेरी में कांग्रेस को बहुमत मिला है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उपराज्यपाल...

भारतीय प्रशासनिक सेवा में हिमाचल प्रदेश 1982 बैच के अधिकारी अजय मित्तल ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाल लिया है। अजय मित्तल ने सुनील अरोड़ा से उनके 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभाला। अजय मित्तल अभी तक हिमाचल प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तैंतीस वर्ष...

अश्विनी कुमार कपूर ने रेल बोर्ड के नए सदस्य इलेक्ट्रिकल तथा भारत सरकार के पदेन सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। अश्विनी कुमार कपूर इससे पहले कोलकाता मेट्रो रेल के महाप्रबंधक थे। वे भारतीय रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईआरएसईई) के 1978 बैच के अधिकारी हैं। अश्विनी कुमार कपूर ने उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों पर कार्य...

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विजयानंद आईएस को ग्रामीण मंत्रालय के ग्रामीण विभाग में सचिव का अतिरक्ति कार्यभार सौंपा है। जुगल किशोर महापात्रा को 29 फरवरी 2016 को उनकी सेवानिवृत्ति होने के बाद तीन महीने के लिए पंचायती राज मंत्रालय के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति किसी नियमित अधिकारी...

वरिष्ठ नौकरशाह देवेंद्र कुमार सीकरी ने कल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। देवेंद्र सीकरी 1975 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय वित्त, सूचना एवं प्रसारण तथा कार्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सदस्य और सचिव तथा कार्पोरेट मामलों...

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव के तौर पर करीब 42 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा करने के बाद डॉ रतन कुमार सिन्हा 23 अक्टूबर को सेवानिवृत हो गए। इसी के साथ एक साधारण समारोह में बीएआरसी के निदेशक डॉ शेखर बासु ने मुंबई कार्यालय के मुख्यालय में उनसे यह पदभार भी संभाल लिया है। डॉ शेखर बासु...

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने, जिनमें 4 महिलाएं और 12 पुरूष सम्मिलित हैं तथा प्रांतीय सिविल सेवा 2011 बैच के चयनित 27 परिवीक्षाधीन अधिकारी, जिनमें 6 महिलाएं और 21 पुरूष हैं, राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से भेंट की। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा है कि देश के संविधान के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी...

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सख्त तेवरों से लगता है कि सरकार अब कभी भी शासन और जिलों में बैठे कुछ अधिकारियों को चिन्हित कर जेल भेजने या उनके विरुद्ध सेवा से जबरन रिटायर जैसी कठोर कार्रवाई करने वाली है। सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव भी सरकार से कड़ी कार्रवाई चाहते हैं, वे कई मौकों पर यह तक कह चुके हैं कि जो अधिकारी काम नहीं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि विशेषज्ञ प्रोफेसर रमेश चंद की नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह नीति आयोग के अंतर्गत कृषि विकास पर कार्यबल के सदस्य हैं, जो कृषि क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियां तैयार करने का काम कर रहा है। प्रोफेसर रमेश चंद न्यूनतम समर्थन मूल्य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में 20 सफल उम्मीदवारों से भेंट की, जिन्होंने सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री ने लोक सेवाओं में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।...

प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय लोक सेवा परीक्षा 2014 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इरा सिंघल, निधि गुप्ता, वंदना राव और चारूश्री टी सहित पहले छह स्थानों में जगह बनाने वाली इन चारों महिला उम्मीदवारों का अभिनंदन किया और उन्हें...

जी मोहन कुमार ने आज नए रक्षा सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने आरके माथुर से रिक्त हुए पद का कार्यभार संभाला है। ओडिशा काडर के 1979 बैच के आइएएस अधिकारी जी मोहन कुमार रसायन विज्ञान में परास्नातक हैं और इन्होंने इंग्लैंड से एमबीए की डिग्री हासिल की है। इन्होंने इस्पात, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, मत्स्य-पालन, निर्यात...

भारत के विधि आयोग ने कल ‘भारत में अभिभावकत्व और संरक्षण कानूनों में सुधार’ पर अपनी रिपोर्ट संख्या 257 पेश की। रिपोर्ट विधि और न्याय मंत्रालय को पेश की गई। रिपोर्ट में संरक्षण और अभिभावकत्व के मामले में बच्चों के कल्याण से जुड़े मौजूदा कानूनों में संशोधन सुझाए गए हैं, साथ ही कुछ मामलों में संयुक्त संरक्षण की अवधारणा को...