स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द रॉयल नॉर्वे से सम्मानित!

नरेंद्र मोदी ने सम्मान भारत और नॉर्वे के अटूट सम्बंधों को समर्पित किया

नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने विशेष समारोह में प्रदान किया सर्वोच्च सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 19 May 2026 12:00:47 PM

prime minister narendra modi honored by the royal norway

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम की ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में गर्मजोशीभरी मुलाकात हुई। राजा हेराल्ड पंचम ने एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'द रॉयल नॉर्वे ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान है, यह सम्मान नॉर्वे और मानवता केहित में उत्कृष्ट सेवा केलिए प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नॉर्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम और नॉर्वे की जनता केप्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस सम्मान को भारत और नॉर्वे केबीच ऐतिहासिक मित्रता, साझा की गई अटूट गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता की तरफ से शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने कहाकि द रॉयल नॉर्वे सम्मान भारत और नॉर्वे केबीच मौजूद सद्भावना के गहरे बंधन का प्रतीक है और भविष्य में उनकी मित्रता तथा सहयोग की यात्रा का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। उन्होंने कहाकि भारत और नॉर्वे के मैत्रीपूर्ण संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन, जनकेंद्रित सुशासन जैसे साझा मूल्यों से लगातार और ज्यादा मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री और राजा हेराल्ड पंचम ने विभिन्न क्षेत्र विशेष रूपसे नई प्रौद्योगिकियों में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों की उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा की। राजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक मध्याह्न भोजन का भी आयोजन किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें दिए गए शानदार आतिथ्य और सत्कार केलिए राजा हेराल्ड पंचम का आभार व्यक्त किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]