
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में एक ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। उन्होंने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर करते हुए लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी और वायुसेना स्टेशन लौटने से पहले उड़ान के दौरान हिमालय के दृश्य...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गौहाटी उच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा हैकि गौहाटी उच्च न्यायालय भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक अद्वितीय स्थान रखता है। उन्होंने कहाकि वर्ष 1948 में इसकी स्थापना केबाद इसका छह दशक से अधिक समय तक सात राज्यों पर अधिकार क्षेत्र था और अभीभी चार राज्यों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया और कहाकि गज उत्सव का उद्घाटन करके उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत सरकार की प्रायोजित 'परियोजना हाथी' के 30 वर्ष सम्पन्न हो गए हैं और इससे जुड़े इस आयोजन केलिए केंद्र सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थाओं, मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विज्ञापन मध्यस्थों को चेतावनी दी हैकि वह सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के विज्ञापन या प्रचार सामग्री को प्रसारित करने से परहेज करें। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करके मुख्यधारा के अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों के हाल...

भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा का 259वां सत्र आज समाप्त हो गया है। सभापति जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा हैकि यह बहुत चिंताजनक और पीड़ादायक है, संसद में होनेवाली बहस, संवाद और विचार-विमर्श का स्थान व्यवधान और शोर शराबे ने ले लिया है। उन्होंने कहाकि संसद के कामकाज को ठप करके उसे एक राजनीतिक हथियार...

भारतीय रिज़र्व बैक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा हैकि मुद्रास्फीति के खिलाफ जंग अभी समाप्त नहीं हुई है, हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है और मुद्रास्फीति के खिलाफ युद्ध तबतक जारी रहना चाहिए, जबतक कि हम लक्ष्य के करीब मुद्रास्फीति में स्थायी गिरावट नहीं देख लेते, हमें विश्वास हैकि हम मध्यमअवधि में मुद्रास्फीति को लक्ष्य...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया, मनोरंजन तथा जन जागरुकता कार्यक्रम के क्षेत्रमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेज़न इंडिया केबीच साझेदारी पर कहा हैकि भारत एक प्राचीन सभ्यता है, इस वजह से भारत के इतिहास में ऐसे लाखों घटनाक्रम संरक्षित हैं, जिन्हें बताया जाना अभी शेष है। अनुराग ठाकुर ने कहाकि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया और कहाकि भारत और भूटान केबीच सभी स्तरों पर पारस्परिक विश्वास, सद्भावना और समझदारी पर आधारित घनिष्ठ साझेदारी है। उन्होंने कहाकि भारत भूटान केसाथ बहुआयामी और विशिष्ट साझेदारी को बहुत महत्व देता है।...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हैकि सीबीआई का नाम हर किसी की जुबान पर रहता है और सीबीआई सच्चाई एवं इंसाफ केलिए एक ब्रांड है। उन्होंने कहाकि सीबीआई ने देश की एक प्रमुख जांच एजेंसी के रूपमें 60 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है और बीते छह...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और उसे संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहाकि कई विद्यार्थियों को उनके दायित्वों और परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है, ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत में विदेशी मीडिया के दखल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हैकि भारत के बढ़ते कदमों को कुछ विदेशी ताक़तें पचा नहीं पा रही हैं और कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दख़लंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नए भारत...

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र-2023 केलिए राजपत्र अधिसूचना जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दिया है। गौरतलब हैकि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में की थी और इसे लड़कियों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि भारत का ग़रीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित-पिछड़ा, हर भारतीय मेरा सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से देश के विकास पर ध्यान केंद्रित करने केलिए कहते हुए कहाकि हमें विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है, यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसी संकल्प का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय सूचना सेवा के 2018, 2019 और 2020 बैच के 52 अधिकारियों को प्रतिष्ठित सेवा में शामिल होने पर बधाई दी और कहाकि वे इतने सारे युवा उत्साही अधिकारियों को देखकर रोमांचित हैं, जो राष्ट्रसेवा केलिए अपनी ऊर्जा समर्पित करने केलिए उत्सुक और तैयार हैं। अनुराग ठाकुर ने कहाकि भारतीय सूचना...

भारतीय सूचना सेवा 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी एवं अधिकारी प्रशिक्षुओं और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने सभी अधिकारियों को कठिन परीक्षाओं को पास करने और देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में प्रवेश करने पर बधाई देते हुए कहाकि...