

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बतायाकि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों एवं हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले...

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा हैकि वैश्विक व्यवधानों ने भारतीय रक्षा इकोसिस्टम केलिए अपनी रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया, ताकि भारत युद्ध सामग्री केसाथ-साथ गोला-बारूद के आयातक से निर्यातक बन सके। वे 8 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में उद्योग निकाय फिक्की के एमो इंडिया-2024 सम्मेलन को संबोधित...

भारतीय नौसेना का अग्रणी युद्धपोत आईएनएस तबर चार दिन की यात्रा पर कल ब्रिटेन के लंदन बंदरगाह पर पहुंचा। गौरतलब हैकि भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच ऐतिहासिक संबंध माने जाते हैं, जो हाल के दशकों में लगातार विकसित हो रहे हैं। दोनों पक्ष के जहाज नियमित रूपसे एक दूसरे के देशों की यात्रा करते रहे हैं और विभिन्न...

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया हैकि भारत सरकार ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अंतर्गत 14 सितंबर 2006 के एसओ 1533 (ई) के द्वारा पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना की अनुसूची में सूचीबद्ध सभी नई परियोजनाओं...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने घरेलू उत्पादों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से स्वदेशी आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 7 अगस्त 2015 को शुरू किए गए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को दूरदर्शी और हथकरघा आंदोलन की 110वीं वर्षगांठ का प्रतीक बताया है। उपराष्ट्रपति ने कहाकि हथकरघा उत्पाद...

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने नई दिल्ली में यूट्यूब के ग्लोबल हेड नील मोहन, गूगल एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख संजय गुप्ता, सरकारी मामलों के एमडी श्रीनिवास रेड्डी और यूट्यूब सरकारी मामलों के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट लेस्ली मिलर केसाथ विस्तृत बातचीत की। राममोहन नायडू ने नागर विमानन प्रशासन की उन्नति...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी, न्यूज़ीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा के पहले चरण में आज सुबह नाडी से सुवा पहुंचीं, जहां हवाई अड्डे पर फिजी के प्रधानमंत्री सितीवेनी राबुका ने उनकी भव्य अगवानी की और उनका परम्परागत तरीके से स्वागत किया। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम रोज़गार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 33वें पेरिस ओलंपिक पर स्मारक डाक टिकटों का एक सेट जारी किया है। ये स्मारक डाक टिकट ओलंपिक की भावना दर्शाने केलिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो खेलों के माध्यम से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिनी सम्मेलन में ऐसे कई विषयों पर चर्चा की जाएगी, जो न केवल केंद्र और राज्यों के संबंधों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि जनसाधारण केलिए कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रपति...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 केलिए रेल मंत्रालय के नियंत्रण में अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए प्रतिदिन लगभग 20,000 ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने केलिए दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले लगभग 12 लाख रेलवे कर्मचारियों की प्रशंसा की और उनकी उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय सेवाओं केलिए हार्दिक आभार जताया।...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 से 3 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में संस्कृति मंत्रालय के तीन दिवसीय 'युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन किया। संस्कृति मंत्री ने इस अवसर पर कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिकल्पित यह संग्रहालय सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास...

भारत और वियतनाम ऐसे देश हैं, जिनका समुद्री इतिहास समृद्ध और परस्पर जुड़ा हुआ है और दोनों गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने केलिए एकसाथ आए हैं। सदियों पुराने समुद्री संबंधों पर आधारित यह साझेदारी दोनों देशों केबीच स्थायी बंधन और साझा विरासत को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती...

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की वित्तपोषित परियोजना नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स नेटवर्क फॉर रिसर्च एंड एप्लीकेशन (एनएनईटीआरए) के अंतर्गत विकसित दो स्वदेशी स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के समारोहपूर्वक कार्यक्रम में हेल्थकेयर सेक्टर को हस्तांतरित...

भारत आए वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन चिंग का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि उनकी यात्रा से भारत और वियतनाम के ऐतिहासिक संबंधों में एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस नई दिल्ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन चिंग केसाथ एक संयुक्त...

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने आज महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार संभाल लिया और इस प्रतिष्ठित पदपर नियुक्त होनेवाली वे पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इससे पहले वे एयर मार्शल के पदपर पदोन्नति पर महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला थीं। लेफ्टिनेंट जनरल साधना...