

भारत सरकार में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने मीडिया से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरें देते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बरतने को कहा है। श्रीपद येसो नाइक ने नई दिल्ली में रक्षा संवाददाता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम-2019 में भाग लेने वाले मीडियाकर्मियों से कहा कि वे बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे तथा...

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह बांग्लादेश यात्रा पर गए हैं। वे 24 सितंबर तक वहां रहेंगे, जिसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत बनाना और उनका विस्तार करना है। एडमिरल करमबीर सिंह इस दौरान बांग्लादेश की नौसेना के प्रमुख एडमिरल औरंगज़ेब चौधरी, सैन्यसेवा प्रमुखों और वरिष्ठ...

केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भू-विज्ञान, खनन और संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के 22 वैज्ञानिकों को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय भू-विज्ञान सम्मान प्रदान किए। प्रह्लाद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि भू-विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले पेशेवरों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल...

अमेरिकी सेना की 5-20 इंफैंट्री बटालियन और भारतीय सेना के असम रेजिमेंट के सैनिकों के बीच ज्वाइंट बेस लुईस मैककॉर्ड वाशिंगटन में आयोजित युद्ध अभ्यास-2019 संपन्न हो गया है। युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका और भारतीय सेना की साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए अमेरिकी सेना प्रशांत के प्रायोजित थियेटर सिक्योरिटी कोऑपरेशन प्रोग्राम के...

रेल मंत्रालय के तत्वावधान में ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भुवनेश्वर स्टेशन को बहु-मॉडल परिवहन केंद्र के रूपमें विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता किया है। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेलमंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वीडियो कांफ्रेंसिंग...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को रक्षा निर्माण का हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2025 तक 26 अरब अमेरिकी डॉलर का रक्षा उद्योग सुनिश्चित करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षामंत्री भारतीय रक्षा निर्माता सोसायटी के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक भारत...

भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण प्रभाग के महानिदेशक ने विश्व की प्रमुख आईटी कम्पनी आईबीएम के साथ समझौता किया है, जिसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के हिस्से के रूपमें आईटीआई प्रशिक्षकों को दैनिक...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत की सीमाओं का इतिहास नए सिरे से लिखा जाएगा। रक्षामंत्री ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के अधिकारियों, नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय, अभिलेखागार महानिदेशालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस संबंध में प्रस्तावित परियोजना...

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हम सेवा सप्ताह के रूपमें मना रहे हैं और हमारा कर्तव्य है कि श्रेष्ठ भारत बनाने...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पांचवें अंतर्राष्ट्रीय रामायण उत्सव में कहा है कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के सभी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए रामायण मंचन से अच्छा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रामायण महाकाव्य में बहुत शक्ति है और हजारों साल की अविरल धारा...

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को बुद्ध की एक प्राचीन कांस्य प्रतिमा सौंपी। गौरतलब है कि इसे 57 साल पहले चुरा लिया गया था और बाद में यह प्रतिमा लंदन में एक नीलामी के दौरान मिली थी। बारहवीं शताब्दी ईसा पूर्व की इस प्रतिमा में भगवान बुद्ध भूमिस्पर्श मुद्रा में...

केंद्र सरकार ने देवचा पचामी दीवानगंज-हरिनसिंघा कोयला खान परियोजना के संबंध में पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड यानी डब्ल्यूबीपीडीसीएल के साथ आवंटन समझौता किया है। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम-1957 के तहत बनाई गई कोल-ब्लॉक आवंटन नियमावली-2017 के प्रावधानों के अनुसार डब्ल्यूबीपीडीसीएल को पश्चिम...

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र यानी एनसीजीजी मालदीव और बांग्लादेश के लोक प्रशासकों के लिए भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत 16 से 28 सितंबर 2019 तक मसूरी और दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। भारत सरकार में प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग के सचिव केवी इयपन तथा विभाग के अवर सचिव वी श्रीनिवास...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में भाग लिया और दूरदर्शन की 60 वर्ष में निभाई गई भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने दूरदर्शन के पुराने कार्यक्रमों की याद दिलाते हुए कहा कि किस तरह दूरदर्शन दशकों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। उन्होंने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अमेरीका के न्यू जर्सी के गवर्नर फिलिप डी मर्फी की जोरदार अगवानी की। गवर्नर के रूपमें फिलिप डी मर्फी की यह पहली भारत यात्रा है। गवर्नर फिलिप डी मर्फी आगरा, मुम्बई, हैदराबाद और अहमदाबाद भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू जर्सी और भारत के बीच नजदीकी व्यापारिक संबंधों...