

मालदीव के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता वृद्धि पर भारत और मालदीव के बीच हुए करार पर दोनों देशों की ओर से विचार-विमर्श के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में मालदीव की राजधानी माले में सिविल सर्विस कमीशन में एक समारोह में प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग और राष्ट्रीय सुशासन...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लिथुआनिया में भारतीय समुदाय का दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक सेतु के रूपमें काम करने का आह्वान किया है। उपराष्ट्रपति ने बाल्टिक क्षेत्र के तीन देशों की अपनी यात्रा के दौरान दूसरे दिन लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में भारतीय समुदाय को संबोधित...

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ थावर चंद गहलोत ने कहा कि सरकार हाथ से मैला साफ करने वाले मेहतर के रूपमें नियुक्ति निरोध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के माध्यम से हाथ से मैला साफ करने की प्रथा का उन्मूलन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे आज दिल्ली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा आवास और शहरी मामलों...

विश्व कौशल प्रतियोगिता-2019 में शामिल होने भारत की ओर से जा रहे 48 सदस्यीय दल को राजधानी दिल्ली में एक समारोह में भव्य विदाई दी गई। दुनियाभर में अपने कौशल का डंका बजाने के लिए भागीदारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से समारोह का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने किया था। प्रतियोगिता...

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'जर्नी ऑफ टीचर एजुकेशन: लोकल टू ग्लोबल' का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के रजत जयंती समारोह के अंतर्गत किया गया है। सम्मेलन में भारत और कई देशों के विशेषज्ञ अध्यापक शिक्षा की वर्तमान स्थिति, शिक्षण...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि ट्रिपल तलाक को समाप्त करने का रास्ता आसान नहीं था, किंतु नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इसमें सफलता प्राप्त हुई है। अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक बचाने के लिए तुष्टिकरण किया जाता है और इससे देश के विकास की गति को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण सामाजिक समरसता...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पारसी नववर्ष पर पारसी समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा खरीद प्रक्रिया-2016 और रक्षा खरीदी नियमावली-2009 की समीक्षा करने के लिए महानिदेशक (अधिग्रहण) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी है। यह समिति परिसंपत्ति अधिग्रहण से जीवनचक्र समर्थन तक निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रक्रियाओं को संशोधित और अनुकूल बनाएगी।...

‘भारत को जानो कार्यक्रम’ के अंतर्गत 9 देशों से भारत यात्रा पर आए युवा समूह ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इन देशों में फिजी से 7, गुयाना से 6, म्यांमार से 3, दक्षिण अफ्रीका...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से वैश्विक और क्षेत्रीय आतंकवाद को ललकारा। उन्होंने देश में जनसंख्या विस्फोट के खतरों से सतर्क करते हुए इस मामले पर भविष्य में ठोस योजना के संकेत दिए और देश में जल संचय के लिए बड़ी परियोजना का ऐलान किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से...

रेलवे सुरक्षा बल ने देश के रेलवे परिसरों में पार्किग और नो पार्किंग क्षेत्र में लंबी अवधि के लिए खड़े वाहन सहित सभी वाहनों की पहचान और जांच करने के लिए एक विशेष अभियान कोड नाम से आपरेशन नंबर प्लेट लगाने की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान की शुरुआत रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और भारतीय...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस 2019 के उपलक्ष्य में दूरदर्शन के निर्मित देशभक्ति गीत 'वतन' को जारी किया और कहा कि नए भारत को समर्पित इस गीत में केंद्र सरकार के कई अग्रणी कार्यक्रमों और पहलों के संबंध में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें हाल ही में चंद्रयान-2 के...

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास और प्रगति को अत्यधिक महत्व दिया है। डॉ जितेंद्र सिंह संयुक्तराष्ट्र संघ अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर पूर्वोत्तर युवा और छात्र शांति सभा को मुख्य अतिथि के रूपमें संबोधित कर रहे...

भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विकास और स्वास्थ्य, मानवाधिकार संवर्धन, सक्रिय नागरिकता, समुदाय सेवा जैसे समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य और योगदान के लिए 15 से 29 वर्ष की आयु के बीच एकल एवं संगठनों को आज राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए। गौरतलब है कि युवा मामले एवं खेल...

भारत सरकार के प्रमुख विचार मंच नीति आयोग ने नई दिल्ली में संयुक्तराष्ट्र के सहयोग से वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कारों का चौथा संस्करण शुरु कर दिया है। भारत में संयुक्तराष्ट्र की रेजीडेंट कॉडिनेटर रेनाटा लोक डेसालियन ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और महिला उद्यमशीलता मंच के साझीदारों...