
युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने ‘हॉकी इंडिया’ को राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्यता दे दी है। सभी संबंधितों को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि ‘हॉकी इंडिया’, हॉकी (महिला और पुरूष) के समग्र प्रबंधन, नियंत्रण, विनियमन, संवर्धन और विकास के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह होगा। पत्र में कहा गया है कि सहायता की पात्रता हासिल करने तथा भारत सरकार की मान्यता जारी रखने के लिए ‘हॉकी इंडिया’...
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित केरल के राज्यपाल नियुक्त की गई हैं। वे निखिल कुमार की जगह केरल की राज्यपाल नियुक्त की गई हैं। निखिल कुमार के त्यागपत्र देने से यह पद रिक्त हो गया था। बीएल जोशी भी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने रहेंगे। उन्हें यह दूसरा कार्यकाल प्रदान किया गया है। यह कार्यकाल उस तारीख से प्रभावी होगा, जिस तारीख से वे कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार...

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पूंजी निवेश को लेकर उच्चस्तरीय संयुक्त कार्य बल (एचएलटीएफआई) की दूसरी बैठक कल मुंबई में हुई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और आबुधाबी क्राउन प्रिंस कोर्ट के चेयरमैन शेख हामिद बिन जायद अल नह्यान की संयुक्त अध्यक्षता में दोनों देशों के बीच मौजूदा पूंजी निवेश से जुड़े आपसी...

पोलियो के विषाणु (वाइरस) से बचाव के उपाय के तहत भारत आने वाले और जाने वाले पोलियो प्रभावित देशों के यात्रियों के लिए पोलियो की खुराक लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ये देश हैं-अफगानिस्तान, इथोपिया, सीरिया, केन्या, सोमालिया, नाइजीरिया और पाकिस्तान। इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अपने देश से भारत रवाना होने के छह...
भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के अधिकारी श्रीकृष्ण चौधरी की रेलवे बोर्ड में रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है। यह आदेश उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा और उनकी सेवा-निवृत्ति की तिथि 30 जून 2017 या आगे आदेश तक जो पहले हो लागू होगी। श्रीकृष्ण चौधरी वर्तमान में अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड में महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। ...
उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 19 से 26 फरवरी, 2014 के सप्ताह के दौरान देशभर में चावल, गेहूं और चीनी की कीमतें स्थिर बनी रहीं। मंत्रालय का मूल्य निगरानी प्रकोष्ठ देशभर के 55 केंद्रों से 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियमित रूप से नज़र रखता है। इस अवधि के दौरान जोधपुर और कोलकता में दो केंद्रों पर चावल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, वहीं अन्य सभी केंद्रों पर कीमत स्थिर...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीआईएमएसटीईसी शीर्ष बैठक में शामिल होने के लिए म्यांमार पहुंच गए। म्यांमार रवाना होने से पहले भारत में जारी एक प्रेस वक्तव्य में उन्होंने कहा कि बीआईएमएसटीईसी देशों में शांति, स्थिरता और विकास जरूरी है, तभी कुल मिलाकर एशिया आगे बढ़ सकेगा, क्योंकि इस क्षेत्र में दुनिया की 20 प्रतिशत से...

भारतीय नौसेना में हाल के वर्षों के थल, वायु, जल तीनों आयामों में बड़ी संख्या में परिष्कृत (उन्नत) प्लेटफॉर्म के शामिल होने से परिचालन क्षमता में भारी इजा़फा हुआ है। संचालन में आई तीव्रता से इसकी जटिलता भी बढ़ी है, जिससे अनेक अवसरों पर सैनिकों और सामग्री के प्रयोग में गहन परिश्रम लगता है, ऐसे में सुरक्षा प्रक्रिया का...
भारतीय नौसेना का वार्षिक अभ्यास 'ट्रॉपैक्स' (थियेटर लेबल ऑपरेशन रेडीनैस एक्सरसाइज) कल संपन्न हो गया। इसमें सभी तीन आयामों थल, वायु और जल में बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर में बड़े पैमाने पर अभ्यास किया गया। एक महीने चले अभ्यास का लक्ष्य नौसेना ...
सौरभ चंद्रा ने भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने विवेक राय का स्थान लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी सौरभ चंद्रा इससे पहले 17 अप्रैल 2012 से औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग, भारत सरकार में सचिव थे। वे इसी विभाग में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं। उनका अपने कैडर और केंद्र सरकार दोनों...
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने अपने ग्राफिक-वार उपन्यास ‘नेवर गिव इन’ का लोकार्पण, सेकंड लेफ्टिनेंट अरूण क्षेत्रपाल, पीवीसी (मरणोपरांत) को 1971 युद्ध के अद्वितीय हीरो को समर्पित किया। जनरल बिक्रम सिंह ने आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं के रैना ऑडिटोरियम में एक शानदार समारोह में ग्राफिक वार उपन्यास ‘नेवर गिव इन: सेकंड लेफ्टिनेंट क्षेत्रपाल, पीवीसी का लोकार्पण...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज यहां सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और इन उद्यमों को ऋण देने में उल्लेखनीय काम करने वाले बैंकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यों के उदाहरण से देशभर के अन्य उद्यमियों को कामकाज...
राष्ट्रपति भवन में 28 फरवरी 2014 को आयोजित एक समारोह में पांच देशों जोर्डन, स्लोवाक गणराज्य, ओमान, अल-सेल्वाडोर और बहरीन के राजदूतों ने अपने परिचय-पत्र राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंपे। ये राजदूत हैं-हसन महमूद मोहम्मद अल जवारनेह, जोर्डन, जिगमूंद बरटोक स्लोवाक गणराज्य, शेख हमेद बीन सैफ बिन अब्दुल अजीज अल-रवाही ओमान, गुलोरमो रूबियों फनेस अल-सेल्वाडोर और मेजर जनरल तारीक मुबारक बिन दैनेह...
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार विभाग परिषद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार विभाग परिषद के महानिदेशक डॉ टी रामासामी और डीबीटी के...

राष्ट्रपति प्रण्ाब मुखर्जी ने आज केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के हीरक जयंती के अवसर पर सीआरपीएफ के थीम सांग का उद्घाटन किया। उन्होंने आतंकवाद के संकट से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, खुफिया जानकारी के इस्तेमाल और लोगों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि विश्व के अन्य देशों के समान भारत को भी आतंकवाद की गंभीर...