

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी के सातवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में इस साल से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक अध्याय 'हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि' शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त रूपसे शुरू की गई पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य केप्रति...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से 51000 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को रोज़गार नियुक्तिपत्र वितरित किए। यह रोज़गार मेला देश के 45 स्थानों पर आयोजित किया गया था। रोज़गार मेले के माध्यम से गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि नंदमूरि तारक रामाराव को लोग स्नेह और सम्मान केसाथ एनटीआर के नाम से याद करते हैं, उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में इस...

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली में प्यारी सफेद बाघिन सीता के जुड़वां शावकों अवनी और व्योम का पहला जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के महानिदेशक और एसएस चंद्रप्रकाश गोयल मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ एसके शुक्ला विशेष अतिथि के...

मिस्र के काहिरा पश्चिम एयर बेस में 27 अगस्त से 16 सितम्बर 2023 तक होनेवाले द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने केलिए भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी प्रस्थान कर चुकी है। भारतीय वायुसेना इस एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 आयोजन में पहलीबार भाग ले रही है, इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंद्रयान-3 मून लैंडर की सफल लैंडिंग के क्रम में इसरो टीम से मिलने केबाद प्रधानमंत्री बैंगलुरू से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि सितंबर के महीने में दिल्ली के लोग जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाकर हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को...

आयकर विभाग ने करदाताओं के अनुभव को बढ़ाने और नई प्रौद्योगिकी केसाथ तालमेल बनाए रखने केलिए अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट को उपयोगकर्ताओं केलिए सहज इंटरफेस, मूल्यवर्द्धित फीचरों तथा नए मॉड्यूल केसाथ संशोधित कर दिया है। नई संशोधित वेबसाइट उदयपुर में आयकर निदेशालय के आयोजित चिंतन शिविर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हैकि चंद्रयान-3 का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव सॉफ्ट पावर कूटनीति में भारत का उभरना था। उन्होंने कहाकि सॉफ्ट लैंडिंग के समय विश्व के सभी प्रमुख चैनल इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और हमें बधाई दे रहे थे। जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 की सफलता को राष्ट्र केलिए गौरव का क्षण बताते हुए कहाकि हम बड़े...

ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से विभूषित किया है। ग्रीस में द ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी, इसमें सितारे के आमुख पर देवी अथेना का मुख अंकित है, 'ओनली द राइचस् शुड बी ऑनर्ड' यानी 'केवल सत्यनिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान हो', इबारत उकेरी हुई है।...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थाओं, ऑनलाइन विज्ञापन बिचौलियों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों सहित सभी हितधारकों को किसीभी रूपमें सट्टेबाजी या जुए पर विज्ञापन या प्रचार सामग्री दिखाने से तुरंत रोक लगाने करने की सलाह दी है। एडवाइज़री में कहा गया हैकि इस सलाह का पालन करने में विफल रहने पर विभिन्न कानूनों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आज एक कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि आजसे 16 वर्ष पूर्व 25 अगस्त के दिन दादी प्रकाशमणि का देहावसान हुआ था, उन्होंने आध्यात्मिकता के माध्यम से भारतीय मूल्यों...

वर्ष 2021 केलिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विजेताओं की जूरी ने घोषणा कर दी है। घोषणा से पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की समिति के अध्यक्ष और जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उनके समक्ष पुरस्कारों केलिए किए गए चयन को प्रस्तुत किया। सूचना एवं प्रसारण...

नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली ने 23 अगस्त को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में अपना वार्षिक उत्सव मनाया। इस अवसर पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाया गया, जिसे छात्रों, शिक्षकों और सभी ने गर्व केसाथ देखा। वार्षिक उत्सव में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव का विषय 'उद्भवम'...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस वार्ता में शामिल हुए और कहाकि अफ्रीका की भूमि पर ब्रिक्स मित्रों केबीच उपस्थित होकर उन्हें बहुत प्रसन्नता है। प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा का हृदय से अभिनंदन कियाकि उन्होंने ब्रिक्स आउटरीच समिट में अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका...

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में 'खादी रक्षासूत' यानी खादी राखी की शुरुआत की है। गौरतलब हैकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में नागरिकों से आग्रह किया थाकि वे अपने...