उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा है कि समाज सदियों से शिक्षा में विश्वास और मूल्यों पर जोर देता रहा है, अरस्तू ने सही कहा था कि ऐसी शिक्षा का कोई लाभ नहीं जिसका हृदय पर कोई असर ना हो, उसके बाद गांधीजी ने इस बात पर जोर दिया कि साहित्यिक शिक्षा का तब तक कोई फायदा नहीं है, जब तक वह एक मजबूत चरित्र का निर्माण नहीं...
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आज एनसीईआरटी के सहयोग से इस वर्ष 11 नवंबर को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया। मंत्रालय 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मना रहा है। यह दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी, जाने माने शिक्षाविद् और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता...
आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) के निदेशकों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि एनआईटी राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं, ये देश की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था की तकनीकी मानव शक्ति आवश्यकताओं के लिए काफी योगदान करते हैं, यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि वर्ष 2012-13 में...
आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) ने नई दिल्ली स्थित योजना और वास्तुकला विद्यालय के साथ पिछले सप्ताह एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। इस सहमति पत्र का उद्देश्य संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, परामर्शदात्री कार्यों तथा एक दूसरे के प्रलेखन तक पहुंच एवं नये शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने तथा व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था में नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू) शिलांग के योगदान की सराहना की, किंतु कहा कि हमारे उच्च शिक्षा संस्थानों को एक ही ढर्रे पर नहीं चलना चाहिए, बल्कि उनके प्रशासकों और शिक्षाविदों को अपने संस्थानों में निरंतर नवोन्मेषी परिवर्तन करते रहना चाहिए,...
असम के कोकराझार और राज्य में बोडो क्षेत्र के चिरांग जिलों और मणिपुर में उखरूल क्षेत्र के शंगशाक से राष्ट्रीय एकता यात्रा में भाग ले रहे 42 विद्यार्थियों के समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र सुंदरता, वन्य और वनस्पति,...
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अपने छात्र जीवन के साथी और प्रोफेसर बीएन गोस्वामी के सम्मान में निबंधों की एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का नाम है-इंडियन पेंटिंग थीम्स, हिस्ट्री एंड इंटरप्रिटेशंस। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ा सम्मान का अवसर है कि मुझे प्रोफेसर ब्रिजेंद्र गोस्वामी...
भारत सरकार ने सीताराम शर्मा को कोलकाता के मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज का दो वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह संस्थान संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। पश्चिम बंगाल के तत्कालीन राज्यपाल प्रोफेसर एस नुरूल हसन 4 जनवरी 1993 को स्थापित इस संस्थान के प्रथम अध्यक्ष थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन...
केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव ने कहा है कि केंद्र सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कानून में संशोधन करके स्वायत्तशासी कॉलेजों को डिग्री देने का अधिकार प्रदान करने पर विचार करेगी। उच्च शिक्षा सचिव, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिकारियों, चुनिंदा स्वायत्तशासी...
बच्चों को स्कूल में पोषणयुक्त भोजन प्रदान करने से दो प्रमुख समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलती है-मध्यान्ह भोजन मिलने से बच्चों का पेट तो भरता ही है साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी बेहतर ढंग से कर सकते हैं। सिक्किम में मध्यान्ह भोजन योजना प्रबंधन ने यह कर दिखाया है। सिक्किम में प्राइमरी स्तर पर (कक्षा 1-5) बच्चों...
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने करीब एक लाख करोड़ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) को स्वीकृति दे दी है। यह उच्चतर शिक्षा के लिए एक नई केंद्र प्रायोजित योजना है। यह योजना 12 वीं एवं 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कार्यान्वित होगी...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज बीजापुर के सैनिक स्कूल में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होना है तो इसे अपनी शिक्षा की नींव को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने नागरिक मूल्यों से होने वाले भटकाव पर चिंता जाहिर...
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ एमएम पल्लम राजू ने उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार से प्रायोजित शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की है। डॉ एमएम पल्लम राजू ललितपुर व झांसी के एक दिवसीय दौरे पर हैं, उन्होंने सर्व-शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, साक्षर भारत कार्यक्रम तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन...
पिछले एक दशक में जनजातीय छात्रों का कक्षा 1 से 12वीं तक विद्यालयों में पंजीकरण बढ़कर कुल पंजीकरण के 9.47 प्रतिशत तक पंहुच गया है। यह 9.47 प्रतिशत पंजीकरण इस तथ्य के मद्देनजर महत्वपूर्ण है कि देश की कुल आबादी में आदिवासियों की आबादी 8.2 प्रतिशत ही है...
रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण, खेल और समुदाय विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के मामले में एनसीसी की सराहना की है। एनसीसी की 47वीं केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के समक्ष वर्तमान में आने वाली प्रमुख समस्याओं में से एक युवाओं में देश भक्ति और नागरिकता की भावना को समाहित करना है...

मध्य प्रदेश
















