केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जीके वासन ने चैन्नई में भारतीय समुद्रीय विश्वविद्यालय (आईएमयू) के नौसैनिक इंजीनियरिंग के छात्रों को लगभग 55 लाख रुपये की छात्रवृति प्रदान की। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय से प्रायोजित और भारतीय जहाजरानी निगम ने शुरु की ये छात्रवृति अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए है...
केंद्र सरकार के विभिन्न राज्यों में आदिवासी क्षेत्रों के लिए स्वीकृत 158 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में से 111 में पढ़ाई शुरू हो गयी है। शिक्षण संबंधी सभी सुविधाओं से युक्त इन स्कूलों में से सर्वाधिक 21 स्कूल गुजरात में हैं, जबकि मध्य प्रदेश के लिए 20, राजस्थान के लिए 17 और छत्तीसगढ तथा ओडिशा के लिए 16-16 स्कूल स्वीकृत किये गये हैं...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिक्षक दिवस पर विज्ञान भवन में देशभर के चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ठोस शिक्षा प्रणाली प्रबुद्ध समाज की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह आधार है, जिस पर प्रगतिशील और लोकतांत्रिक समाज खड़ा होता है और जहां कानून का शासन चलता है और समाज...
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल उड़ीसा केंद्रीय विश्वविद्यालय कोरापुट के चौथे स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति भवन से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली विद्यार्थी भौगोलिक सीमाओं या फिर आर्थिक दिक्कतों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित...
इस अकादमी सत्र से पांच नये भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) सार्वजनिक निजी ढंग से शुरू किये गये हैं। ये आंध्र प्रदेश में चित्तूर, राजस्थान में कोटा, तमिलनाडु में तिरूचिरापल्ली, असम में गुवाहाटी एवं गुजरात के वडोदरा में शुरू किये गये हैं। यह चालू पंचवर्षीय योजना में 20 आईआईआईटी को बढ़ावा देने...
भारत सरकार ने स्कूली शिक्षकों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। सरकार ने तिहरी रणनीति तय की है, जिसमें शिक्षक-शिक्षण संस्थानों को मजबूत बनाना, शिक्षक-शिक्षा 2009 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा ढांचे के अनुसार शिक्षक-शिक्षण के लिए पाठयक्रम में संशोधन तथा शिक्षकों को शिक्षित करने वालों के लिए न्यूनतम योग्यता तय करने तथा...
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ शशि थरूर ने आज राज्यसभा में बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत, जब से शिक्षा का अधिकार अधिनियम अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आया है, तब से राज्यों को कुल 43 हज़ार 668 स्कूलों, 7 लाख 460 हजार अतिरिक्त कक्षाओं, 5 लाख 46 हज़ार 513 शौचालयों और 33 हज़ार 703 पेयजल सुविधाओं को मंजूरी दी गयी है।...
भारतीय चिकित्सा परिषद ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चल रहे 6 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता औरअनुमति पत्र रद्द करने की सिफारिश की है। ये कॉलेज हैं-संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ, स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ग्रेटर नोएडा, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हापुड़, श्री गुरू गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी...
देशभर में सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत 2500 आदर्श स्कूलों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्यसभा में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ शशि थरूर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि ऐसे नए अनुमानित स्कूलों की संख्या निजी संस्थाओं की दिखाई गई रूचि पर निर्भर करती है...
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ शशि थरूर ने लोकसभा में बताया कि परसेंटाइल विभिन्न बोर्डों में तुलना करने का एक अच्छा आधार है और यह पक्षपात रहित है। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न बोर्डों की परीक्षाओं की भिन्नता को ध्यान में रखा गया है। इस वर्ष की परीक्षा के आंकड़ों पर आधारित सबसे ऊंचे 20 परसेंटाइल का कट-ऑफ...
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश भर में मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की देखरेख के लिए एक नई समिति के गठन की घोषणा की है। बिहार में बच्चों की मौत पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ एमएम पल्लम राजू ने नई दिल्ली में आज स्कूलों में मध्याह्न भोजन लेने के बाद यह घोषणा की। इस बात पर जोर देते हुए कि इस घटना का उपयोग आरोप-प्रत्यारोप करने के लिए नहीं होना...
रक्षा राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में एनसीसी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में एनसीसी की गतिविधियां, एनसीसी से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने की जानकारी और ऑनलाइन नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट में 15 लाख कैडेटों की विस्तृत जानकारी, कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं का प्रबंधन...
अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास एजुकेशन संबंधी केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत परिवार की वार्षिक आय सीमा प्रति वर्ष 2 लाख रूप से बढ़ाकर 4.50 लाख रूपए कर दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरूवार को अपनी बैठक में यह निर्णय लिया। यह फैसला चयन वर्ष-2013-14 के लिए प्रभावी होगा। परिवार की वार्षिक आय सीमा में वृद्धि से बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों...
अखिल भारतीय कोटा स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस)-2013 ऑनलाइन परामर्श प्रक्रिया 10 जुलाई 2013 से प्रारंभ होगी। अखिल भारतीय कोटा स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/ बीडीएस)-2013 ऑनलाइन परामर्श के लिए योग्य घोषित किए गए प्रत्याशियों (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की और से परामर्श पत्र जारी किए गए हैं) को विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) की वेबसाइट...
देश में अगले सात वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति को दी गयी सूचना में बताया गया है कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में दाखिले के सकल अनुपात में 18 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस योजना में 99 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें इस क्षेत्र की अन्य मौजूदा योजनाएं भी शामिल...

मध्य प्रदेश
















