वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारतवर्ष की जनता के वीरता, राष्ट्रवाद और देशभक्ति के परम आदर्श हैं, किंतु देशवासियों को यह जानकर बड़ी निराशा होगी, कि देश के इस महान योद्धा की उनके द्वारा बड़ी उपेक्षा होती आ रही है, जिनको सरकार ने इनकी जन्मभूमि से लेकर इनके युद्धक्षेत्र तक और इनके पराक्रम की गाथाओं को सहेजकर रखने की जिम्मेदारी...
राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट पर महात्मा गांधी के जीवन एवं कार्यों पर संवादात्मक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए राजघाट को डिजिटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके तहत यहां 3 डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी, व्याख्यान केंद्र एवं फोटो स्थल बनाए जाएंगे, सार्वभौमिक पहुंच मार्ग को चौड़ा करने और बाड़ लगाने के लिए 3 करोड़...
आगरा शहर के नदी एवं पर्यावरण प्रेमी ऐतिहासिक ककरेठा गोदी डबल फाटक की दयनीय स्थिति पर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने आज उसी स्थल पर एकत्रित होकर आगरा शहर के लिए इस नदी के महत्व, योगदान और आगे भी उसकी वैसी ही उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए तत्काल उसके संरक्षण के उपाय करने की आवाज़ उठाई। इस अवसर पर जागरुक कार्यक्रम की अध्यक्षता...
‘रानी की वाव’ के शिलालेख को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की घोषणा की गई है। दोहा, कतर में इस समय चल रहे यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के सत्र में यह मान्यता प्रदान की गई। यूनेस्को ने इसे तकनीकी विकास का एक ऐसा उत्कृष्ट उदाहरण मानते हुए मान्यता प्रदान की है, जिसमें जल-प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था और भूमिगत जल का इस्तेमाल...
केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने कल राजस्थान में चितौड़गढ़ दुर्ग में विश्व धरोहर पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित विवरण पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया। चितौड़गढ़ दुर्ग राजस्थान के उन छह पर्वतीय दुर्गों में से एक है, जिसे हाल ही में युनेस्को...

मध्य प्रदेश
















