
हिंदी के वयोवृद्ध आलोचक प्रोफेसर मोहनकृष्ण बोहरा ने अपने अस्सीवें जन्मदिन पर जोधपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स सभागार में चौपाल पत्रिका के विशेषांक का विमोचन कार्यक्रम में बड़े ही प्रेरणादायी और दार्शनिक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 'पढ़ो तो पूरा पढ़ो, तल तक जाओ, आगे बढ़ो तो उत्स तक जाओ।' उन्होंने अपनी जीवन यात्रा...

विश्व धरोहर के रूपमें विख्यात शिमला-कालका रेलवे में अनपढ़ इंजीनियर बाबा भलकु की स्मृति में हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच ने 33 लेखकों और संस्कृतिकर्मियों के सहयोग से अनूठी साहित्यिक यात्रा और गोष्ठी का आयोजन किया। बाबा भलखू कालका-शिमला रेलवे के जनक कहे जाते हैं। हिमालय मंच के अध्यक्ष और लेखक एसआर हरनोट का...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वास्तव में साहित्य समाज का आइना है, जैसा साहित्य होगा समाज उसी के अनुरूप प्रेरणा और प्रकाश प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि अगर साहित्य मौलिक, उत्कृष्ट और शाश्वत मूल्यों पर आधारित है तो समाज को रचनात्मक गति और दिशा देता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और लोक भाषाएं हिंदी भाषा की...

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं एवं चर्चित साहित्यकार और ब्लॉगर कृष्ण कुमार यादव को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और विधायी एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित भव्य...

पत्रकार, चिंतक और हिंदुस्थान समाचार के समूह संपादक पद्मश्री रामबहादुर राय को पत्रकारिता और हिंदी भाषा की सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘हिंदी रत्न’ सम्मान से विभूषित किया गया है। एक अगस्त को नई दिल्ली के हिंदी भवन की ओर से उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष एवं कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी ने प्रदान किया।...

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन लखनऊ में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक कुलदीप सिंह की कविता संकलन ‘भारत का श्रृंगार’ का विमोचन किया। संकलन में 76 कविताओं को शामिल किया गया है। राज्यपाल इससे पूर्व कुलदीप सिंह के लिखे भजन संग्रह की सीडी का भी विमोचन कर चुके हैं। राज्यपाल ने निरीक्षक कुलदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि...

राज्यपाल राम नाईक ने लेखक की भूमिका में बोलते हुए कहा कि भाषाएं जोड़ने का काम करती हैं, यह सुखद संगम आज पुस्तक विमोचन समारोह में देखने को मिल रहा है। पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने मराठी दैनिक सकाल में प्रकाशित अपने संस्मरणों का संकलन किया है, जिसे पुस्तक चरेवैति!चरेवैति!! का रूप दिया गया है, पुस्तक...

शिमला रोटरी टाउन हॉल में वाणी प्रकाशन दिल्ली, कैम्ब्रिज स्कॉलर्स पब्लिशिंग लंदन, ओकार्ड इंडिया और हिमाचल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में जानेमाने लेखक एसआर हरनोट की दो कहानी पुस्तकों-वाणी से प्रकाशित 'कीलें' और कैम्ब्रिज स्कालर्स पब्लिशिंग लंदन से अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक 'केटस टॉक' का लोकार्पण आलोचक प्रोफेसर गौतम...

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार-2019 के लिए साहित्य अकादमी ने 22 लेखकों और युवा पुरस्कार-2019 के लिए 23 लेखकों का चयन किया है। अगरतला में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर काम्बर की अध्यक्षता में कार्यकारी बोर्ड की बैठक में पुरस्कार पाने वाले लोगों के चयन को स्वीकृति दी गई। पुरस्कार विजेताओं का चयन प्रत्येक...

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन लखनऊ में डॉ राकेश कुमार बिसारिया की पुस्तक ‘लखनऊ मंडल में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम’ का विमोचन किया। डॉ बिसारिया राजकीय हुसैनाबाद इंटर कालेज में शिक्षक हैं। राज्यपाल ने 1857 के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 1857 का स्वतंत्रता संग्राम देश की आजादी का प्रथम संग्राम था, अंग्रेजों ने इस प्रथम संग्राम...

राज्यपाल राम नाईक ने सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की पुस्तक ‘मधु अभिलाषा’ और ‘हिंद स्वराज्य का पुनर्पाठ’ का विमोचन किया। विश्वेश्वरैया हाल लखनऊ में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की पुस्तक ‘मधु अभिलाषा’...

हिंदी अकादमी दिल्ली के सौजन्य से प्रकाशित डॉ वेदमित्र शुक्ल के ग़ज़ल संग्रह 'जारी अपना सफ़र रहा' का वरिष्ठ साहित्यकार रामदरश मिश्र के आवास पर लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। रामदरश मिश्र ने इस अवसर पर युवा ग़ज़लकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी एक लोकतांत्रिक एवं समन्वयकारी भाषा है और एक विशेष भाषा एवं संस्कृति से उपजी ग़ज़ल...

सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग का दौर अपने चरम पर है। हिंदी का प्रथम ब्लॉग 'नौ दो ग्यारह' 21 अप्रैल 2003 को बना था, तबसे इसने कई पड़ाव पार किए हैं। हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में एक ऐसा भी परिवार है, जिसकी तीन पीढ़ियां ब्लॉगिंग से जुड़ी हैं। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव और उनकी पत्नी आकांक्षा यादव एवं...

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में जानी-मानी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था रंगभारती और उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद के सम्मान समारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रंगभारती एवं उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद ने उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की 69वीं वर्षगांठ पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने...

राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश सरकार में विधि एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत और राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक के विभागों के क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों की कार्यवृत्त पुस्तिका 'स्वस्ति मार्ग' का विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि पुस्तिका स्वस्ति मार्ग में सरकार गठन से अबतक मंत्री ब्रजेश पाठक के अधीन विभागों...