एलआईसी की डिजिटल नवाचार और ट्रांसफॉर्मेशन पहल
एकीकृत बीमा अनुभव प्रदान करने के लिए ऐप डिज़ाइनस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 16 April 2026 12:06:00 PM
मुंबई। एलआईसी के नए ग्राहक ऐप ‘मायएलआईसी’ और बिक्री मध्यस्थों केलिए ‘सुपर सेल्स साथी’ मोबाइल ऐप लॉंच किया है। वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने मुंबई में एलआईसी के सीईओ और एमडी आर दोरायस्वामी, प्रबंध निदेशक दिनेश पंत, रत्नाकर पटनायक, आर चंदर और भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधन की उपस्थिति में एलआईसी के नए ग्राहक ऐप्स का शुभारंभ किया। लगभग 26 करोड़ से अधिक पॉलिसियों और भारत में सबसे व्यापक बीमा नेटवर्क केसाथ एलआईसी के ऐप अब पैमाना बढ़ाने, सेवा दक्षता में सुधार करने और जीवन बीमा के विकसित होते बाजार में प्रतिस्पर्धी समानता बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। मायएलआईसी ऐप पॉलिसी सेवा, दावा समर्थन, भुगतान, दस्तावेज़ बनाने और ग्राहक सहभागिता को एकल व सहज 360-डिग्री डिजिटल अनुभव में एकत्र करता है।
मायएलआईसी ऐप कागजी जरूरत को खत्म करने या कम करने का प्रयास करता है और पॉलिसी धारकों को उनकी वित्तीय सुरक्षा यात्रा को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है। नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म केवल ग्राहकों तक सीमित नहीं है, सुपर सेल्स साथी ऐप एलआईसी के मध्यस्थों और क्षेत्रीय कर्मियों को सक्षम बनाता है, ताकि वे विपणन अंतर्दृष्टि, प्रदर्शन निगरानी, ग्राहक अंतर्दृष्टि और पॉलिसी सेवा केलिए डिजिटल टूल्स से अधिक दक्षता और आत्मविश्वास केसाथ शुरुआत से सेवा अवधि तक परिवारों की सेवा कर सकें। मायएलआईसी ऐप में ग्राहकउन्मुख क्षमताएं हैं जैसे-एकही जगह पर बीमा पोर्टफोलियो देखें और प्रबंधित करें, प्रीमियम का तुरंत भुगतान करें, पॉलिसी के लाभों की जानकारी वास्तविक समय पर प्राप्त करें, दस्तावेज के बिना पॉलिसी ऋण का लाभ उठाएं, पॉलिसी को ऑनलाइन अपडेट करें, लंबित पॉलिसियों को फिरसे ऑनलाइन चालू करें, पॉलिसी के बारेमें जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें और खरीदें-सरल, तेज़ और डिजिटल तेज़, सुरक्षित और दस्तावेज रहित ई-केवाईसी सुपर सेल्स साथी विपणन केंद्रित प्रमुख क्षमताएं।
एलआईसी ऐप में औरभी ग्राहकउन्मुख क्षमताएं हैं-डिजिटल बिक्री उपकरण के अंतर्गत वास्तविक समय में पॉलिसी स्थिति की जानकारी, बादके कार्य (फॉलो-अप) केलिए स्वचालित संदेश, ग्राहकों केसाथ एकीकृत संचार, ग्राहक मूल्य वृद्धि केलिए एआई संचालित संकेत, यात्रा के दौरान प्रस्तुतियों केलिए डिजिटल बिक्री किट और उत्पाद विवरण, मध्यस्थों को लक्ष्य और उपलब्धियों की निगरानी में मदद करने केलिए प्रदर्शन डैशबोर्ड। दोनों मोबाइल ऐप्स एलआईसी के डिजिटल नवाचार और मूल्य संवर्धन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म से प्रदान किए जाते हैं, जो ग्राहकों, मध्यस्थों और कर्मचारियों केलिए एक निर्बाध, सुरक्षित और पूरी तरह से एकीकृत बीमा अनुभव प्रदान करने केलिए डिज़ाइन किए गए हैं।