समुद्री मुद्दों और तटरक्षकों में सहयोग पर बैठकस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 5 January 2017 05:14:26 AM
नई दिल्ली। श्रीलंका तटरक्षक बल के महानिदेशक रियर एडमिरल सामन्था विमालाथुंगे के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय तटरक्षक बल के साथ उच्चस्तरीय बैठक के लिए तीन दिवसीय भारत दौरे पर है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने किया। इस यात्रा का उद्देश्य एकसहयोगात्मक पहुंच और आपसी हितों के लिए समुद्री मुद्दों पर दोनों देशों के तटरक्षकों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में दोनों सरकारों के किए गए विभिन्न प्रयासों को जारी रखना है।
श्रीलंका का तटरक्षक बल नवीन वैश्विक सुरक्षा और इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में नई चुनौतियों से निपटने के लिए सक्रिय रहा है। हाल की यात्रा दोनों संगठनों के मध्य मौजूदा संबंधों को निरंतर प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से बहुत महत्वपूर्ण है। बैठक में आगे खोज और बचाव, समुद्री पर्यावरण का संरक्षण और सुरक्षा दोनों तटरक्षक बलों के मध्य परिचालन एवं संचार प्रक्रियाओं को पुनः वैध बनाने पर जोर दिया गया। यात्रा के दौरान श्रीलंका तटरक्षक बल के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव जी मोहन कुमार से भी मुलाकात की और साझा समुद्री हितों के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उच्चस्तरीय चर्चा के दौरान सुरक्षा और रक्षा के संबंध में समुद्री मुद्दों के समाधान में सहयोगात्मक दृष्टिकोण शामिल करने के बारे में आपस में सहमति थी। इसके अलावा मछुवारों की रिहाई, स्वदेश वापसी की प्रक्रिया को और सहज बनाने पर भी जोर दिया गया।