
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उत्तर प्रदेश विधान भवन में आयोजित ‘भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के 77वें सम्मेलन’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश की प्रगति में विधायी निकायों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों की प्रगति से ही देश आगे...

अरविंद कुमार जैन उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिरीक्षक एवं महानिदेशक बनाए गए हैं। उन्होंने अभी तक डीजीपी एके गुप्ता का स्थान लिया है, जिन्होंने आज अवकाश ग्रहण किया है। वर्ष 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार जैन को पुलिस महानिदेशक (विभागाध्यक्ष) के पद पर तैनात किया है। प्रमुख गृह सचिव देबाशीष पंडा ने बताया कि अरविंद...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यदि प्रदेश के नौजवानों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोज़गार के अवसर उपलब्ध करा दिए जाएं तो देश एवं प्रदेश तरक्की के मामले में दुनिया के अन्य देशों को पीछे छोड़ सकते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के नौजवानों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास कर रही है यह दावा करते...
जानकीपुरम स्थित शाही मस्जिद में जलसा इस्लाहे मुआशिरा का आयोजन किया गया। जलसे की अध्यक्षता शाही मस्जिद जानकीपुरम के खतीब व इमाम मौलाना मोहम्मद फ़ेज़ान अज़ीज़ी ने की। जामिया आर्फिया स्येद सरावां इलाहाबाद के उस्ताद मौलाना डॉ ज़ियाउर्रहमान अलीमी ने कहा कि एक मुसलमान के लिए जरूरी है कि वह अपने ईमान को मज़बूत रखे...

उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चे के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मोर्चे के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कैंप लगा कर भारी तादात में अल्पसंख्यकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रूमाना...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल में प्रवेश हेतु ई-टिकटिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है। अखिलेश यादव ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि ताजमहल प्रवेश हेतु ई-टिकटिंग की व्यवस्था...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था-'भारत स्वच्छ हो' इसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया और देशवासियों से अपील की कि जब हम वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएं तो भारत स्वच्छ भारत दिखे। भारतीय नागरिक होने के नाते हमारा भी सामाजिक उत्तरदायित्व है कि हम महात्मा गांधी के इस सपने और प्रधानमंत्री के प्रयासों को सफल बनाएं, इन प्रतिबद्धताओं के साथ स्टडी...

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। विधान परिषद सदस्य नरेश चंद्र उत्तम को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। रघुराज सिंह शाक्य को उपाध्यक्ष, रमेश प्रजापति को महासचिव तथा रामदुलार राजभर को कोषाध्यक्ष नामित किया गया...

लखनऊ के वेब सिनेमा पोंटी चढ्ढा की प्रस्तुति फिल्म जिगरिया के प्रमोशन के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, नायक हर्षवर्धन देव और नायिका चैरी माडिया गोमती नगर स्थित वेब मॅाल पहुंचे और दावा किया कि यह एक अच्छी फिल्म है और दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म इसी दस अक्तूबर को रिलीज हो रही है। जिगरिया फिल्म के प्रमोशन के लिए कलाकारों...

आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरभि रंजन ने कहा है कि अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने हेतु बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें स्वावलंबी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को रोक कर नारी शक्ति का सम्मान करना होगा, तभी अगली पीढ़ी मजबूत होगी, इस भावना के साथ आकांक्षा समिति बालिकाओं को अपनी...

लखनऊ में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जय नारायण पीजी कॉलेज के सामने छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। पुतला दहन का कार्यक्रम छात्र नेता ज्योति राय, मयंक यादव, अनुराग दुबे, सूरज तिवारी, अभिषेक मिश्रा, रूद्र शुक्ला आदि के नेतृत्व में किया गया। छात्र नेता ज्योति राय का कहना है कि लिंगदोह समिति के...

भारत की राजनीति में आज जिस तरह की गिरावट आ रही है, उसे देखते हुए एक नए राजनैतिक दल के गठन की आवश्यकता महसूस करते हुए शेख़ ताज मोहम्मद नूरी ने नागरिक सेवादल नामक एक नवीन राजनीतिक दल के गठन की घोषणा की है। दल के संस्थापक शेख़ ताज मोहम्मद नूरी ने कहा कि उनका दल भारत के संविधान के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करना चाहेगा, सत्तारूढ़...

बारहवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के तत्वावधान में अगीतवाद के प्रवर्तक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रंगनाथ मिश्र 'सत्य' संस्थापक अध्यक्ष अगीत परिषद् लखनऊ की अध्यक्षता में काव्य-गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद चंद्र पांडेय पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र द्विवेदी पूर्व...

उत्तर प्रदेश कॉडर की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अपर्णा कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊॅची पर्वत शिखा किलीमंजारो पर पहुंचकर भारत और उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। यह पर्वत शिखा तंजानिया राष्ट्र में स्थित है, जिसकी ऊॅचाई समुद्र स्तर से 19,341 फिट है। अपर्णा कुमार ने 22 अगस्त 2014 को पर्वतारोहण आरंभ किया था और 30 अगस्त...

मसीही समुदाय ने कहा है कि लखनऊ में उनकी अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त शिक्षण संस्थाओं और उनकी परिसंपत्तियों के अस्तित्व को कुछ लोगों से खतरा हो गया है। मसीही समुदाय ने इन्हें बचाए रखने हेतु लखनऊ के लोगों, प्रशासन और राज्य सरकार सभी का सहयोग मांगा है। मसीही समुदाय ने मीडिया से कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 के अंतर्गत...