राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के विशेष सत्र को संबोधित किया और कहा हैकि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े राज्य के विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए बहुत प्रसन्नता है। राष्ट्रपति ने कहाकि विधायिका लोकतंत्र का मंदिर है और लोग जनप्रतिनिधियों को अपने भाग्य...
कांग्रेस ने आरोप लगाया हैकि लखनऊ में सरकार का निवेश सम्मेलन केवल दिखावा है, जिसका मकसद वास्तव में सरकार की करोड़ों की जमीन उद्योगपतियों को कौड़ियों की कीमत पर लुटाना है। कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया हैकि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की पटरी से बहुत दूर कर दिया है। उन्होंने कहाकि उत्तर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि उनकी सरकार देश में तेज विकास केलिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहाकि इन वर्षों में हम रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांस्फॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री आज लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोल रहे थे। उन्होंने कहाकि दुनिया आज भारत के पोटेंशियल...
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से प्रांतीय सिविल सेवा के 2018 एवं 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में कार्य संस्कृति का बेहतर माहौल है, वे सभी अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हैकि राज्य सरकार ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत कर दिया है, जो राज्य की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समग्र विकास, गांव, ग़रीब, किसान, नौजवान, महिलाएं श्रमिक और समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर बनाया है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन...
विधानसभा में आज फिर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव अपना आपा खो गए और नौबत तू-तू मैं-मैं तक आ गई। नेता प्रतिपक्ष ने इस बार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बार-बार टारगेट किया। उत्तर प्रदेश में सभी एक्सप्रेस-वे और अन्य बड़े विकास कार्य खुद संपन्न कराने का दावा करके अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसे। अखिलेश यादव ने ही...
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में अपनी जबरदस्त पराजय और सपा पर विघटन के साए के अवसाद से जूझ रहे हैं, यह उनपर विधानसभा सत्र में साफ झलक रहा है। कहने वाले तो सवाल खड़ा कर रहे हैंकि विधानसभा के आगे के सत्रों में फिर उनकी क्या हालत रहेगी? विधानसभा में मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा के पहले सत्र में आज विपक्ष ने फिर निराश किया। जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल विधानसभा मंडप में आईं उनके अभिभाषण शुरू करने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक बैनर और पोस्टर लेकर सदन में नारेबाजी करने लगे। राज्यपाल के कम से कम एक घंटे से ज्यादा के अभिभाषण में विपक्ष की सरकार के खिलाफ...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि सशस्त्र बलों के जवानों की तरह, जो हमेशा बहादुरी और समर्पण केसाथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, हमारे चार्टर्ड एकाउंटेंट्स यानी सीए भी वित्तीय प्रणाली की अंतरात्मा की रक्षा करने वाले हैं, सीए को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि वे वित्तीय संस्थानों...
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सहकारी एकीकृत विक्रय केंद्रों से सिमफेड, ट्राईफेड, यूपीएसएस, इफको, कृभकों, एफपीओ एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के उत्पाद न्यूनतम मूल्य पर बिक्री किए जाएंगे। राज्य के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के प्रागंण में इन केंद्रों का शुभारंभ किया।...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा हैकि वे प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, विकास कार्यों के क्रियांवयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण केसाथ कार्य करें, सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल सेवाकाल...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया हैकि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में अपराधी और पुलिस इन्हीं दोनों के हौसले बुलंद हैं, कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है, कोई दिन ऐसा नहीं जाता है, जब प्रदेश में कहीं न कहीं लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं न हो रही हों। अखिलेश यादव का कहना...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या के प्रथम चरण के विकास हेतु राज्य सरकार ने राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य लीज एग्रीमेंट के माध्यम से 317.855 एकड़ भूमि आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी। राज्य सरकार...
भारतीयों के हृदयसम्राट और देश की उज्जवल आशाओं के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, हजारों भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं, देश-विदेश के मीडिया की मौजूदगी में खचाखचभरे लखनऊ के भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम इकाना में भाजपा के प्रचंड राजनेता योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा केलिए महिला शक्ति का चमत्कार होने जा रहा है और मणिपुर एवं गोवा में भी भाजपा वापस आ रही है। कोई माने या ना माने यूपी और उत्तराखंड में तो भाजपा की प्रचंड वापसी हो रही है। एग्जिट पोल में जो रुझान दिख रहे हैं, उनमें भाजपा के विरोध को ध्वस्त करता हुआ महिला शक्ति का चमत्कार और भाजपा को करीब पंद्रह...

मध्य प्रदेश
















