

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेशनल बुक ट्रस्ट की 'जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और सम्बद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत' पुस्तक का विमोचन किया। अमित शाह ने कहाकि शासकों को खुश करने केलिए लिखे गए इतिहास से निजात पाने का समय आ गया है, हमारे इतिहासकारों को भारत के इतिहास को आत्मविश्वास, प्रमाणों, तथ्यों एवं हज़ारों साल पुराने...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के 67वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में डीआरडीओ मुख्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों से बातचीत की। रक्षामंत्री ने सशस्त्रबलों को अत्याधुनिक तकनीकों, उपकरणों से लैस करके देशकी स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने, निजी क्षेत्र केसाथ सहयोग करके रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने केलिए...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2024 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में मेधावी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति की सिफारिशों और उचित जांच केबाद भारत सरकार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों,...

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और साल के पहले दिन कुछ नए संकल्प और नए लक्ष्य निर्धारित किए। शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठककर जनवरी माह केलिए कार्ययोजना तय की और कड़ी मेहनत का संकल्प लिया। उन्होंने कहाकि ग्रामीण विकास...

प्रधानमंत्री कार्यालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, कार्मिक एवं पेंशन तथा परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि इसरो के अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) ने भारत को अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी में वैश्विक रूपसे अग्रणी देशों में शामिल कर दिया है, जो देश केलिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शतरंज चैंपियन गुकेश डी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने गुकेश डी का दृढ़ संकल्प व समर्पण सराहा और कहाकि गुकेश डी का आत्मविश्वास प्रेरणादायक है। उन्होंने कहाकि गुकेश डी से उनकी बातचीत योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर केंद्रित थी। इस अवसर पर गुकेश डी के माता-पिता भी मौजूद थे। एक्स पर...

कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन में दस साल रहे देश के प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का आज निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान केसाथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उम्रजनित बीमारियों के चलते उनका निधन हुआ था। वे 92 वर्ष के थे। सरदार मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया...

फिर सिद्ध हुआ हैकि सबसे खतरनाक टाइप-2 मधुमेह पर योग से ऐतिहासिक नियंत्रण पाना संभव है और इस उपाय की योग को वैज्ञानिक मान्यता है। मेडिसिन प्रोफेसर और मधुमेह विशेषज्ञ, मधुमेह शोधकर्ताओं और चिकित्सकों के संगठन ‘रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया’ (आरएसएसडीआई) के संरक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह साहब के साहिबजादों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ समारोह में देशभर से चयनित 17 बच्चों को सात श्रेणियों में उनकी असाधारण उपलब्धियों केलिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने देशवासियों की ओर से साहिबजादों...

भारतीय सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती पर कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक भावपूर्ण मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज कपूर के परिजनों का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर जोरदार स्वागत किया और राज कपूर के महान योगदान की सराहना करते हुए भारतीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा हैकि आज जब हम 1948 में इसी दिन अपनाए गए मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में निहित आदर्शों पर विचार करते हैं तो हम एक ऐसे विश्व के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि करते हैं, जहां न्याय और मानवीय गरिमा समाज की आधारशिला हो। उन्होंने कहाकि भारत विभिन्न क्षेत्रों में...

भारत मंडपम नई दिल्ली में कल तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों केसाथ शुरू हो गया। यह महोत्सव पूर्वोत्तर भारत के विशाल सांस्कृतिक भंडार पर प्रकाश डालता है, जो पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की एक श्रृंखला को एकसाथ लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दिल्ली में इंद्रधनुष की छटा...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा हैकि भारत में दुनिया की सर्वाधिक अच्छी कराधान प्रणाली है, पारदर्शिता कानून का शासन एवं कर नीतियों में स्थिरता जिसकी विशेषता है और इन नीतियों व कानूनों की बदौलत दुनियाभर की कंपनियां और लोग भारत में निवेश करने केलिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहाकि स्थिर कर नीति के कारण भारत वैश्विक निवेशकों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिव्यांगों को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार-2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर पुरस्कार विजेता दिव्यांगों को बधाई दी और कहाकि दिव्यांगों के अदम्य उत्साह को देखकर हम सभीको प्रेरणा मिलती है और पुरस्कार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहाकि आईआरएस अधिकारी के रूपमें आप 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशामें सुशासन के माध्यम से सहायता दे सकते हैं। उन्होंने...