स्वतंत्र आवाज़
word map

पुदुचेरी पुलिस राष्ट्रपति कलर्स से सम्मानित

गृहमंत्री ने पुडुचेरी पुलिस बल की पेशेवरता के ऊंचे मानक सराहे

यह पुलिस बल के साहस और समर्पण के लिए एक उचित सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 10 August 2026 02:23:07 PM

puducherry police honoured with president's colours

पुदुचेरी। गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी के पुलिस बल को राष्ट्रपति कलर्स से सम्मानित किया है। अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि चार भौगोलिक क्षेत्रों में बंटे पुदुचेरी में पुलिसिंग की चुनौती का सामना करते हुए एवं निष्ठा केसाथ केंद्रशासित प्रदेश की शानदार आध्यात्मिक विरासत की रक्षा करते हुए पुदुचेरी पुलिस बल ने प्रोफेशनलिज़्म के ऊंचे मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहाकि यह सम्मान पुलिस बल के साहस और समर्पण केलिए एक उचित सम्मान है। गृहमंत्री ने इसपर पुलिस कर्मियों और केंद्रशासित प्रदेश के लोगों को बधाई। उन्होंने कहाकि पुदुचेरी दक्षिण भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहाकि पुदुचेरी पुलिस बल देश के उन पुलिसबलों में शामिल हो गया है, जो राष्ट्रपति कलर्स से सम्मानित किए गए हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि पुदुचेरी पुलिस को राष्ट्रपति कलर्स मिलना इसकी बहादुरी, कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। अमित शाह ने कहाकि राष्ट्रपति कलर्स मिलना किसीभी पुलिस बल केलिए गौरवांवित एवं प्रोत्साहित करने वाली बात है। उन्होंने कहाकि पुदुचेरी पुलिस राज्य की रक्षा, आतंरिक सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने का काम कर रही है और यह प्रतिष्ठित सम्मान उसको उसकी कड़ी मेहनत, शौर्य, सेवा और समर्पण के कारण मिला है। अमित शाह ने उल्लेख कियाकि लंबे फ्रांसीसी शासन के अधीन रहने के बावजूद पुदुचेरी ने अपनी भारतीयता और आध्यात्मिक ऊर्जा को संभालकर रखा है। उन्होंने कहाकि 1 अक्टूबर 1963 को पुदुचेरी में पुलिस महानिदेशक के पद का सृजन हुआ और तबसे लेकर आजतक पुदुचेरी पुलिस ने यहां आंतरिक सुरक्षा को बहुत सुदृढ़ किया हुआ है। अमित शाह ने यह भी जिक्र कियाकि केंद्र सरकार ने अंग्रेज़ों की बनाई गई दंड सहिंताओं को बदलकर तीन नई न्याय संहिताओं को लागू किया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि ये न्याय संहिताएं दंड आधारित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य तकनीक सक्षम और समयबद्ध तरीके से नागरिकों को न्याय दिलाना है। गृहमंत्री ने कहाकि नवीन न्याय संहिताएं टेक्नोलॉजी, टाइमलाइन और भरोसा के तीन स्तंभों पर खड़ी की गई हैं। गृहमंत्री ने कहाकि विगत 12 साल में केंद्रशासित प्रदेशों को मज़बूत करने केलिए कई प्रयास किए हैं। अमित शाह ने कहाकि पुदुचेरी को मज़बूत करने केलिए केंद्र सरकार पुदुचेरी की जनता केलिए कई विकास के काम किए हैं। अमित शाह ने बतायाकि लखपति दीदी, जलजीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय निर्माण, मुफ्त अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और डीबीटी से पुदुचेरी के नागरिक लाभांवित हुए हैं। गृहमंत्री ने कहाकि नरेंद्र मोदी सरकार पुदुचेरी के विकास केलिए कटिबद्ध और 24 घंटे तत्पर है। इस अवसर पर पुदुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी, पुलिस बल के जवान, परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]