नई दिल्ली। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल अगस्त महीने के अंत तक लगभग 100.20 मिलियन उपभोक्ताओं ने विभिन्न सेवा प्रदाताओं को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अनुरोध-पत्र दाखिल कराये। एमएनपी मंडल-1 ( उत्तरी और पश्चिमी भारत) में सबसे ज्यादा (लगभग 9.85 मिलियन) अनुरोध...
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी 25 अक्टूबर से 2 नवंबर 2013 तक पेरू, क्यूबा और ब्रिटेन की सरकारी यात्रा यात्रा पर गए हैं। उप राष्ट्रपति के रूप में पेरू और क्यूबा की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, चार सांसद, वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया के प्रतिनिधि भी गए...
नई दिल्ली। भारतीय कंपनी कार्य संस्थान ने देश की पांच प्रमुख अनुसंधान, शैक्षिक और कारोबार संस्थाओं के साथ पांच सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं। ये संस्थाएं हैं-इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, सार्वजनिक उद्यम संस्थान, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान, ऊर्जा एवं अनुसंधान संस्थान और येस बैंक लिमिटेड। इस अवसर पर कारपोरेट मामलों के मंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। सचिन पायलट ने भारतीय...
नई दिल्ली। भाजपा नेत्री आरती मेहरा ने कहा है कि आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने डॉ हर्षवर्धन जैसे भाजपा कार्यकर्ता को बहुत बड़ा कार्य करने का दायित्व दिया है, हम दिल्ली के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को स्नेह एवं आत्मीयता से जोड़कर एक अच्छी टीम बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय...
लालकुआं-उत्तराखंड। बिंदुखत्ता को आज तक जो भी प्राप्त हुआ है, वह उसे लड़ते-लड़ते ही मिला है और आगे भी संघर्ष के बूते ही राजस्व गांव और पंचायत चुनाव हासिल होंगे। भाकपा (माले) के राज्य सचिव राजेंद्र प्रथोली ने लालकुआं तहसील पर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह बात कही। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने और उत्तराखंड के...
डीडीहाट-उत्तराखंड। भाकपा माले के जिला सचिव जगत मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के भीतर आपदा प्रभावितों के सवालों का जवाब देने का नैतिक साहस नहीं था, इसलिए उन्हें जेल भेजकर आंदोलनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है। इस मौके पर मौजूद राज्य आंदोलनकारी जोध सिह बोरा ने भी कहा कि जगत मार्तोलिया...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, अखिल भारतीय स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (एआईपीजीएमईई) प्रवेश के लिए संचालित करेगा। आंध्र प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों, संस्थानों में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (2014 सत्र) में अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा दिया गया है।हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय,...
लखनऊ। लखनऊ के पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रज़ा ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। लखनऊ में भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया है कि मोहसिन रज़ा ने उत्तर प्रदेश रणजी ट्राफी के सदस्य के रूप में...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और फ्रांसीसी दूतावास का भारत और फ्रांस प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच सहमति के 11 ज्ञापनों (एमओयू) का साक्षी बना। विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रीएस जयपाल...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा प्रश्न बहुत जटिल और संवेदनशील है, सीमा प्रश्न के हल के लिए हमने विशेष प्रतिनिधित्व तंत्र स्थापित किया है, ये विशेष प्रतिनिधित्व अथक मेहनत के बाद राजनीतिक मानदंड तय कर पाया है और सीमा विवाद निपटारे के लिए नियम के दिशा निर्देश दे रहा है। उन्होंने...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन में आज चार देशों के राजदूतों ने परिचय पत्र प्रस्तुत किये। ये हैं-दक्षिण अफ्रीका, कतर, स्लोवेनिया और नामीबिया के राजदूत। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूतों के नाम हैं- दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के उच्चायुक्त फ्रैंक कोसीनैने मोरुल, कतर के राजदूत...
नई दिल्ली। भारत के संविधान के अनुच्छेद का 224 के खंड (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने अरकालागुडु वेंकटरमैया चंद्रशेखर, रत्ना कला, बुद्धिहल रूद्रप्पा भीमप्पा, प्रदीप दत्तात्रेय वैंगनकर और कोराटागिरि नरसिम्हा मूर्ती फनींद्र को उनकी वरिष्ठता के क्रम में कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में दो वर्ष...
नई दिल्ली। पीपावाव रेलवे कॉरपोरेशन ने रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे को 4.90 करोड़ रूपये के पहले अंतरिम लाभांश का चैक दिया है। कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात डीपी पांडे और कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज मालवीय ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में खड़गे को वित्त वर्ष 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश...
नई दिल्ली। उपभोगता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रोफेसर केवी थॉमस ने भारतीय मानक ब्यूरो की 77वीं आईईसी की आम सभा में अध्यक्षीय भाषण में भारतीय उद्योग से मानक विकास प्रक्रिया के दौरान तकनीकी उपलब्धियां सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक संस्थाओं के साथ सक्रिय संबंध बनाने को...
लखनऊ। हैल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने हज़रतगंज स्थित कैपिटल सेंटर में रविवार को पारिवारिक समस्याएं : नि:शुल्क निदान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला वाईएन माथुर एडवोकेट फैमिली कोर्ट व टीचर आर्ट आफ लिविंग के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जूही सिंह ने इस बात पर गंभीर रूप...
शायद हिंदी के विद्वानों, लेखकों व साहित्यकारों को मेरी बात गले न उतरे, लेकिन मुझे लगता है कि इस दौर में हिंदी भाषा के प्रसार और उसके विकास में विश्वविद्यालयों, अकादमियों, हिंदी साहित्य, हिंदी पत्रकारिता और यहां तक कि हिंदी सिनेमा से भी ज्यादा योगदान छोटे पर्दे का है। यहां भी मै विशेषकर दो व्यक्तियों की उल्लेखनीय और...
नई दिल्ली। कहानीकार दुष्यंत अपनी कहानियों में बिल्कुल नए ज़माने की सच्चाइयों का संधान करते हैं और इसके लिए वे किसी भी पारंपरिक शिल्प को जस का तस स्वीकार नहीं करते। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कालेज की हिंदी साहित्य सभा के 'रचना पाठ और लेखक से मिलिए' कार्यक्रम कहानीकार दुष्यंत के पहले कहानी संग्रह 'जुलाई की एक रात'...
नई दिल्ली। पुलिस स्मारक चाणक्यपुरी नई दिल्ली में पुलिस का स्मृति दिवस मनाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस भावुक आयोजन में भाग लिया और शहीद हुए पुलिस वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, वित्त...
जयपुर। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी जयपुर व धर्म संस्कार संघ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के सार्ध शती समारोह के तहत विवेकानंद विवेकानंद के संदेशों व उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब सभागार में गौरव गाथा स्वामी विवेकानंद की, कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
लखनऊ। रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सभागार में रविवार 20 अक्टूबर को दो दिवसीय द्वितीय इंटरनेशनल लाइफ स्किल, वैल्यूज़, ज़ेंडर, स्कूल हेल्थ एंड वेलबींग समिट-2013 प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल की विभिन्न शाखाओं ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त...

मध्य प्रदेश
















