स्वतंत्र आवाज़
word map

वर्ष 2026 के हज यात्रियों को सुझाव और सलाह!

अधिकृत हज ग्रुप ऑर्गनाइजर और प्राइवेट टूर ऑपरेटर से ही बुकिंग करें

हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय की सूचना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 15 December 2025 04:36:46 PM

mecca madina masjid (file photo)

रियाद/ नई दिल्ली। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने इच्छुक हज यात्रियों को सूचित किया हैकि जारी समयसीमा के अनुसार हज-2026 केलिए आवास और सेवाओं के अनुबंध को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 है। ये अनिवार्य अनुबंध व्यवस्थाएं सऊदी अरब में हज यात्रियों केलिए आवास, परिवहन और लॉजिस्टिक सेवाओं को सुनिश्चित करने केलिए आवश्यक हैं। उपर्युक्‍त समयसीमा को ध्‍यान में रखते हुए और हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) ने पूरी की जानेवाली अलग अलग तैयारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन एचजीओ, पीटीओ के जरिए हज करने की इच्छा रखने वाले सभी संभावित हज यात्रियों को सलाह दी हैकि वे अपनी बुकिंग काफी पहले से करवा लें। यह जानकारी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करके साझा की है।
हज केलिए बुकिंग समय पर पूरी करना जरूरी है, ताकि सऊदी अरब की हज-2026 केलिए तय समयसीमा के अंदर आवास, परिवहन के अनुबंध को अंतिम रूप देने सहित सभी प्रक्रियात्मक नियमों का पालन किया जा सके। हज यात्रियों को सुझाव दिया गया हैकि वे 15 जनवरी 2026 को या उससे पहले अपनी बुकिंग की औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर जरूरी आवास और सेवा संबंधी अनुबंध को अंतिम रूप दिया जा सके और आखिरी समय की असुविधाओं से बचा जा सके तथा सभी अनिवार्य प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जा सके। हज यात्रियों को यह भी सलाह दी गई हैकि बुकिंग करने से पहले संबंधित हज ग्रुप ऑर्गनाइजर और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों का रजिस्ट्रेशन स्टेटस, कोटा व अप्रूवल वेरिफाई कर लें और केवल अधिकृत एचजीओ या पीटीओ के माध्यम से ही बुकिंग करें या कराएं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]