नई दिल्ली। भारत में आठ बुनियादी उद्योगों की रफ्तार साल बीते वित्तीय वर्ष 2011-12 में 4.3 प्रतिशत पर सिमट गई। यह बहुत खराब स्थिति मानी जा रही है। इसके पूर्व वर्ष में यह 6.6 प्रतिशत यानि फिर भी अच्छी थी। आठों उद्योगों की विकास दर में गिरावट कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और कोयला क्षेत्र में उत्पादन में हुई कमी के चलते हुई। मार्च 2012 में इन उद्योगों की रफ्तार घटकर दो प्रतिशत...
नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा ने लोकसभा में बताया है कि ऐसे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्र में जहां अभी फिक्स्ड वायरलेस और मोबाइल कवरेज नहीं हैं, वहां मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु 27 राज्यों के पांच सौ जिलों में 7353 अवसंरचना स्थलों /टावरों को संस्थापित करने तथा उनका संचालन करने के लिए यूएसओ निधि से साझा मोबाइल अवसंरचना...
नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्री मल्लिकार्जुन ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 31 मार्च, 2011 की स्थिति के अनुसार कर्मचारी पेंशन निधि खाते में कुल जमा धनराशि 1,42,760.89 करोड़ रुपये है और 2010-11 के दौरान निवेश पर अर्जित ब्याज-आय 10,732.67 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासनिक व्यय कर्मचारी पेंशन निधि में से पूरे करने से संबंधित शर्त 6 जनवरी, 2007 से समाप्त...
नई दिल्ली। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा तीरथ ने गृह, श्रम और रोजगार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मानव संसाधन विकास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य और कठिन परिस्थितियों में बच्चों के लिए काम करने वाले स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की जिसमें...
नई दिल्ली। केंद्रीय जल आयोग देश में फैले 82 महत्वपूर्ण जलाशयों की भंडारण स्थिति पर नजर रखता है, इनमें से 37 जलाशयों से पन बिजली भी तैयार की जाती है और उनमें से प्रत्येक की स्थापित क्षमता 60 मेगावाट से अधिक है। मानसून के शुरू में अर्थात 1 जून, 2011 को 81 जलाशयों की संयुक्त मौजूदा भंडारण क्षमता उनकी प्रायोजित क्षमता का 24 प्रतिशत थी और 26 अप्रैल, 2012 को प्रायोजित क्षमता का 28 प्रतिशत...
नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा ने लोकसभा में बताया है कि बीएसएनएल, मुंबई और दिल्ली महानगरों को छोड़कर अखिल भारतीय स्तर पर महत्वपूर्ण ढांचागत दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध करा रहा है, जबकि दिल्ली और मुंबई महानगरों में एमटीएनएल की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टेलीफोन की कॉल दरें प्रचालकों के विवेकाधीन है, और यह बाजार की शक्तियों...
नई दिल्ली। प्रवासी भारतीय कार्य मंत्री वयलार रवि ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि प्रवासी भारतीय कार्य मंत्रालय ने बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नार्वे, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और चेक गणराज्य के साथ द्विपक्षीय सामाजिक सुरक्षा करारों पर हस्ताक्षर किए हैं, इनमें से आठ प्रचालन में हैं।...

नई दिल्ली। सार्क के सदस्यों देशों-अफगानिस्तान, बंग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीप, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के चुनाव आयोगों के प्रमुखों ने नई दिल्ली में एक घोषणा पत्र को स्वीकार किया है और इस पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उनकी क्षमताओं को बढ़ाने...

देहरादून। उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। अब तक मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे सुभाष कुमार को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और उत्तराखंड राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। नया पदभार ग्रहण करने के बाद आलोक कुमार जैन ने कहा कि उदारीकरण...

देहरादून। राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा का राजस्थान के नये राज्यपाल के रूप में तैनाती के आदेश पारित होने के बाद उनसे मिलने राजभवन पहुंचने वालों का क्रम जारी है। मुलाकातों के क्रम में मंगलवार को उनकी मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट हुई जिसमें राज्यपाल ने सकारात्मक सहयोग के लिए सभी आभार व्यक्त किया। उन्होंने...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार अमौसी एयरपोर्ट पर सऊदी अरब स्थित काबा शरीफ के इमाम मौलाना शेख खालिद बिन अली अल ग़ामिदी का स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, डॉ वकार अहमद शाह तथा राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।...
देहरादून। कांग्रेस समन्वय समिति की सदस्य एवं पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को एक पत्र भेजकर एडीबी के वित्त पोषित तथा जेएनएनयूआरएम के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यो एवं परियोजनाओं की धीमी गति पर चिंता प्रकट करते हुए उनके हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में राज्य के 31 शहरों में एडीबी की संचालित परियोजनाओं की प्रगति को धीमी बताते...

लखनऊ। पंजाब के मलोट जिले में चार से छह मई तक होने वाली नार्थ इंडिया गोजूरियू कराटे चैंपियनशिप में गोंडा के 12 खिलाड़ी, देवरिया के 4 खिलाड़ी यूपी टीम से प्रतिभाग करेंगे। इसमें भाग लेने के लिए 10 दिन का कराटे कैंप अदम गोंडवी खेल मैदान में आयोजित कर खिलाड़ियों को कराटे की बारीकियां अटेकिंग डिफेंस का प्रशिक्षण दिया...
नई दिल्ली। डिजाइन और उत्पादन विकास की दिशा में हस्तशिल्प क्षेत्र कड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। वस्त्र मंत्रालय की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने एक से नौ अप्रैल 2012 के दौरान स्वीडन, डेनमार्क और फिनलैंड का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य खास तौर पर स्कैंडिनेवियाई देशों के प्रमुख यूरोपीय डिजाइनरों और डिजाइन संस्थानों के साथ संपर्क स्थापित करना था। प्रतिनिधिमंडल...

देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि राज्य में पशुपालन विभाग को और अधिक मजबूत एवं सशक्त किया जायेगा। विश्व पशु चिकित्सा सप्ताह के अवसर पर उन्होंने प्रेरित किया कि पशुपालन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाए, इसके लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है, पशु चिकित्सक अपने दायित्वों को ईमानदारी...

नई दिल्ली। सार्क देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों का तीसरा सम्मेलन शुरू हुआ। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी ने किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों के आयुक्तों और वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों को चुनाव प्रशासन और प्रबंधन में सर्वोत्तम...
नई दिल्ली। जल्दी ही सभी सेलफोन विकिरण पट्टी से युक्त होंगे। सभी घरेलू निर्माताओं को यह निर्देश दिये गए हैं कि 1 सितंबर 2012 को या इससे पूर्व सभी मोबाइल हैंड सेटों पर विशेष अवशोषण दर (एसएआर) प्रदर्शित करें। राज्यसभा में इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंड सेटों के लिए एक ग्राम मानव...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को लोकसभा में एन पीताम्बर कुरूप के प्रश्न के लिखित उत्तर बताया है कि जो रक्षा परिसंपत्ति अपनी तकनीकी आयु पूरी कर लेती है, उसका स्थानापन्न या उन्नयन एक निरंतर प्रक्रिया है और यह सुनिश्चित करने के उपाय किये जाते हैं कि परिचालन तैयारी का आवश्यक स्तर हर हाल में बनाए रखा जाएगा। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लोक सभा में बताया है कि सरकार ने मौजूदा सभी सैनिक विश्राम गृहों का मूल्यांकन, मरम्मत और नवीकरण करने और इस प्रकार के नये विश्राम गृहों का निर्माण करने के लिए किसी सर्वेक्षण के आदेश नहीं दिए हैं। सैनिक गृहों के निर्माण के प्रस्ताव संबद्ध राज्य सरकारों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार तैयार किये जाते हैं। सैनिक विश्राम गृह...
नई दिल्ली। पोत-परिवहन-मंत्री जीके वासन ने सोमवार को लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारत सरकार ने ओडिशा सहित देश के सभी तटीय राज्यों से अपने-अपने राज्यों में एक नया महापत्तन अथवा एक नया पोत निर्माण यार्ड अथवा एक समेकित पत्तन-सह-पोत निर्माण यार्ड स्थापित किए जाने की संभावना का पता लगाने और पोत परिवहन मंत्रालय को एक व्यापक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अनुरोध...