
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आज एक कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि आजसे 16 वर्ष पूर्व 25 अगस्त के दिन दादी प्रकाशमणि का देहावसान हुआ था, उन्होंने आध्यात्मिकता के माध्यम से भारतीय मूल्यों...

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में 'खादी रक्षासूत' यानी खादी राखी की शुरुआत की है। गौरतलब हैकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में नागरिकों से आग्रह किया थाकि वे अपने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने औरोविल्ले में 'एस्पायरिंग फॉर सुपर माइंड इन द सिटी ऑफ इंवाल्विंग कॉंशसनेस' विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इससे पहले मातृमंदिर और औरोविल्ले में एक नागरिक प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहाकि महर्षि अरबिंदो का मानना थाकि सुपरमाइंड मानव अस्तित्व को आध्यात्मिक...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज आंध्रप्रदेश के कुरनूल में भगवान श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया है। अमित शाह ने इस अवसर पर कहाकि 108 हमारी हिंदू संस्कृति में बहुतही पवित्र संख्या है। उन्होंने कहाकि कुरनूल के मंत्रालयम में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की श्रीराम की भव्य पंचलोहा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया, जिसमें दुनियाभर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों और भक्तों की उपस्थिति देखी गई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सभी को इस कार्यक्रम केलिए बधाई दी, जहां आवश्यक व्यस्तताओं के कारण वह शारीरिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं से भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से सीखने, खुदको समृद्ध बनाने और एक शांतिपूर्ण समाज, एक राष्ट्र और दुनिया के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है। आषाढ़ पूर्णिमा, धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह पर एक रिकॉर्डेड संदेश में राष्ट्रपति ने कहाकि भगवान बुद्ध की तीन शिक्षाओं-शील, सदाचार और...

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादापुरूषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के विकास कार्यों पर विश्वास व्यक्त किया हैकि यह हवाईअड्डा अयोध्या के विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने हवाईअड्डे की प्रगति पर ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की और कहाकि विकास...

गीता प्रेस गोरखपुर को वर्ष 2021 केलिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने शांति और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा देने केलिए सौ वर्ष पुरानी संस्था गीता प्रेस गोरखपुर के योगदान की सराहना करते हुए उसको गांधी शांति पुरस्कार...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि नरेंद्र मोदी सरकार की ये प्राथमिकता हैकि अमरनाथ यात्रियों को बाबा बर्फानी के सुगमता से दर्शन हों और उन्हें किसी...

कश्मीर में ज्येष्ठ अष्टमी पर माता रागन्या देवी मंदिर में होनेवाले खीर भवानी मेले में कश्मीरी पंडित और कश्मीर घाटी के स्थानीय लोग हर्षोल्लास से बढ़चढ़कर शामिल हुए। माता रागन्या देवी मंदिर को खीर भवानी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। खीर भवानी कश्मीरी पंडितों की कुल देवी मानी जाती हैं, जिनकी यहां बहुत मान्यता है और वर्षों...

भारत सरकार में विदेश और संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं, राजदूतों, राजनयिकों और मंत्रालय के अधिकारियों की उपस्थिति में 'बुद्धम शरणम् गच्छामी' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी में विश्वभर की बौद्ध कला और संस्कृति...

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने वैशाख बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और भक्तिभाव केसाथ मनाई एवं हिमालयी बौद्ध सांस्कृतिक संघ के समन्वय से राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। संग्रहालय में ही पवित्र बुद्ध से जुड़े स्मृतिचिन्ह रखे हुए हैं। संस्कृति और विदेश मामलों की राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी...

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने कल 5 मई को वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिवस को देशभर में पूरी श्रद्धा और भक्ति केसाथ मनाने की जोरदार तैयारियां कर ली हैं। आईबीसी हिमालयाई बौद्ध संस्कृति संघ के सहयोग से राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। संस्कृति मंत्रालय केतहत...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि भगवान बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़कर एक बोध हैं, बुद्ध एक अनुभूति हैं, जो व्यक्ति से आगे बढ़कर है, वे एक सोच हैं, जो स्वरूप से आगे बढ़कर है और बुद्ध चित्रण से आगे बढ़कर एक चेतना हैं। उन्होंने कहाकि बुद्ध की यह चेतना शाश्वत है। उन्होंने ये उद्गार आज नई दिल्ली के होटल अशोक में विश्व बौद्ध शिखर...

भारत गौरव पर्यटन रेलगाड़ी नई दिल्ली से इंदौर और डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंची, जहां विशेष अंबेडकर यात्रा में शामिल यात्रियों ने संविधान निर्माता और भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्री भीम जन्मभूमि के स्मृति कक्ष में एकत्र हुए और बाबासाहेब के अनुकरणीय...