नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2- 2010 की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा सितम्बर 2010 में हुई थी जिसमें कुल 9411 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। आयोग की जानकारी के अनुसार 1- इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में जुलाई 2011 से संचालित पाठयक्रम, 2- नेवल अकादमी एजीमाला केरल में जुलाई 2011 से संचालित होने वाले पाठयक्रम, 3- एयरफोर्स अकादमी...

देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उत्तराखण्ड प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम भी उठाये गये हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को...

लखनऊ। उर्दू मीडिया गिल्ड के तत्वावधान और अवधनामा के सहयोग से सूचना निदेशालय के प्रेक्षागृह में हुसैन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मेंहदी हसन ने की। गन्ना संस्थान के अध्यक्ष इंतिजार आब्दी बॉबी मुख्य अतिथि थे और संचालन शफीक हुसैन शफ्क ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता...
देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से सरनौल गांव से आये प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और इण्टर कालेज की घोषणा के पूर्ण होने पर उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि इण्टर कालेज के खुलने से सर, बडियार, पौन्टी, डिंगारी, सरनौल, चपराणी, बचाण गांव, गढाल गांव सहित 13 गांव के बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा इन गांवों की पिछले कई वर्षो से यह मुख्य मांग रही है। इण्टर कालेज खुलने पर गांवों...

देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 490 लाख रूपये की लागत के 3.50 किलोमीटर राजपुर-नांगल-सहस्त्रधारा मार्ग के चौड़ीकरण/पुनः निर्माण का लोकार्पण किया। राज्य योजना में राजपुर रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम कार्यालय से रिंग रोड के मध्य नहर को भूमिगत करने और विद्युत/टेलीफोन पोल सब स्टेशन को शिफ्ट...

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने श्री सत्य साई अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र नई दिल्ली में अलग-अलग थीमों पर दूरदर्शन अभिलेखागार की छह डीवीडी जारी कीं। इन डीवीडी में पेटिंग्स ऑफ इंडिया, पाथ ब्रेकिंग डांसर पद्म विभूषण डॉ सोनल मानसिंह, सीक्रेट्स ऑफ शास्त्राज रिवील्ड बाइ गुरूज, माइंड वॉच, फिलिग्री ऑफ रहीम...

नोएडा। अमर उजाला समूह के प्रबंध निदेशक और मीडिया जगत म्रें अतुल जी और अतुल भाई साहब के नाम से विख्यात अतुल माहेश्वरी नहीं रहे। एक संक्षिप्त बीमारी ने केवल 55 वर्ष की आयु में उन्हें पत्रकारिता जगत से छीन लिया। उनके परिवार में पत्नी स्नेह लता माहेश्वरी, पुत्र तन्मय माहेश्वरी, पुत्री अदिति और छोटे भाई राजुल...

चेन्नई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां 98वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया और कहा कि देश का आर्थिक विकास, लोगों का स्वास्थ्य और देश की सुरक्षा, वैज्ञानिक और तकनीकी सामर्थ्य पर निर्भर है। सरकार वैज्ञानिक शोध के लिए उपयुक्त सहायता भी देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश के विश्वविद्यालयों...
चेन्नई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि विज्ञान अनुसंधान और भारतीय विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा और विशिष्टता के लिए तीन प्रमुख सिद्धान्तों को तय किया गया है, उच्चतर शिक्षा के किसी भी संस्थान को इन्हें समाविष्ट करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि इसकी इच्छा और आवश्यकता रखने वाले सभी...

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के डाक विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए पोर्ट ब्लेयर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें बच्चों ने एक दूसरे को इस विषय पर पत्र लिखे कि जंगलों का संरक्षण क्यों जरूरी है। बच्चों की विषय में गहरी दिलचस्पी दिखाई दी। प्रतियोगिता के बाद...

राजनांदगांव। 'मुक्तिबोध कवियों में महाकवि थे, पूरा विश्व उनके काव्य-योगदान से अभिभूत है, देश को आज मुक्तिबोध की ही जरूरत है।' उनकी स्मृति में पहली बार उन्हीं की कर्मस्थली त्रिवेणी परिसर राजनांदगांव में आयोजित चार दिवसीय युवा रचना शिविर में प्रतिष्ठित साहित्यकार नंद भारद्वाज ने यह बात कही। उन्होंने...

देहरादून। मनोरंजन और तारा सितारा जैसी फिल्मों से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले युवा फिल्म निर्देशक करन चौधरी अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' के उपन्यास मेजर निराला पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सन् 2006 में फिल्म मनोरंजन से फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल करन चौधरी की फिल्म इंडस्ट्री के संघर्ष पर बनी यह...

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय देवभूमि 108 आपातकालीन सेवा में चलती एम्बुलेंस में 2011वें बच्चे के जन्म देने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा जनपद के धौलादेवी ब्लॉक में जागर गांव के खेती स्थान निवासी विनोद जोशी को इस बच्ची के पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों और दुनिया में बसे भारतवासियों को नववर्ष की बधाई दी है। अपने अलग-अलग संदेश में इन नेताओं ने दुनिया में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और प्रदेश को विद्युत सरप्लस राज्य बनाने के दावे के साथ ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता की उपस्थिति में ऊर्जा सचिव नवनीत सहगल ने कुल 5280 मेगावाट क्षमता के चार विद्युत उत्पादन गृहों की स्थापना के लिए चार...

लखनऊ। मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने अपने स्टाफ आफिसर अरविंद सोनकर के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें साल उढ़ाकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की और कहा कि सोनकर ने मुख्य सचिव कार्यालय में अपने सभी कार्यों को पूरी निष्पक्षता और तत्परता के साथ पूरा किया। इस अवसर पर प्रमुख स्टाफ आफिसर राकेश कुमार...

नई दिल्ली। एयर मार्शल डीसी कुमारिया पहली जनवरी 2011 से पश्चिमी वायु कमान के एयर आफीसर कमांडिंग-इन-चीफ होंगे। इससे पहले वे गांधीनगर, (गुजरात) में दक्षिण-पश्चिमी वायुसेना कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफीसर के पद पर कार्यरत थे। एयर मार्शल कुमारिया ने अपने सेवा काल में अनेक महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर...

शिमला। हिमांचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शिमला में ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कार्टूनिस्ट मीना कश्यप की 'ग्रीटिंग्स एवं कार्टून' प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उद्घाटन वरिष्ठ रंगकर्मी और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी श्रीनिवास जोशी ने किया। प्रदर्शनी में करीब 170 कार्टून और 45 ग्रीटिंग्स प्रदर्शित...

शिमला। हिमांचल प्रदेश के उपन्यासकार और कथाकार एसआर हरनोट की पुस्तकें गए वर्ष भी खूब चर्चा में रहीं। हरनोट की अब तक एक दर्जन पुस्तकें विभिन्न विषयों पर प्रकाशित हो चुकी हैं लेकिन साहित्य की यदि बात करें तो वर्ष 2002 में बेहद चर्चित हुए उनके कहानी संग्रह 'दारोश और अन्य कहानियां' ने उन्हें न केवल राष्ट्रीय...
नई दिल्ली। भारत और म्यांमार के गृह सचिवों के बीच 16वीं राष्ट्र स्तरीय बैठक गुरूवार को संपन्न हो गई। भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व गृह सचिव जीके पिल्लई ने और म्यांमार संघ की सरकार के उपगृह मंत्री यू फोन स्वे ने म्यांमार शिष्टमंडल का नेतृत्व किया। दोनों ने आदान-प्रदान के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करके आपराधिक मामलों पर आपसी कानूनी सहायता के समझौते की पुष्टि की। बैठक में...