दिग्गज अभिनेता की अगली पुण्यतिथि पर आएगी जीवनी
रीता गुप्ता और भतीजा उदय जरीवाला लिख रहे हैं पुस्तकस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 7 November 2019 12:01:20 PM
मुंबई। प्रशंसित लेखिका रीता गुप्ता आजकल हरिभाई जरीवाला यानी प्रसिद्ध अभिनेता संजीव कुमार की आधिकारिक जीवनी पुस्तक लिख रही हैं। फिल्म जगत में इस दिग्गज अभिनेता पर उसकी जीवनी पुस्तक की प्रतीक्षा की जा रही है। मुंबई में 6 नवंबर को अभिनेता संजीव कुमार की 34वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही थी, जिसपर जब यह घोषणा हुई तो फिल्मी दुनिया से लेकर पुस्तक बाज़ार तक में हलचल सी मच गई। अभिनेता संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला और संजीव कुमार फाउंडेशन के प्रमुख उनकी जीवनी पुस्तक के सह लेखक होंगे। रीता गुप्ता की यह तीसरी पुस्तक है। उनकी पहली पुस्तक आपके जीवन की संकल्पना और दूसरी पुस्तक इंटरवल राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अधिकृत कहानी है, दोनों पुस्तकें काफी लोकप्रिय हैं।
अभिनेता संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला कहते हैं कि मेरे चाचा की जीवनी की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, लेकिन सचमुच मैं तब बहुत खुश हुआ, जब रीता गुप्ता ने मुझसे इस प्रस्ताव के साथ संपर्क किया और कहा कि संजीव कुमार की कहानी के बारे में दुनिया को बताया जाना चाहिए, उन्होंने हमें बहुत जल्दी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उनमें आम आदमी की अपील का आकर्षण आज भी बना हुआ है। उदय जरीवाला बताते हैं कि फिल्म निर्माता उनकी मृत्यु के आठ साल बाद यानी 1993 तक उनकी दस फिल्में जारी करते रहे और दुनियाभर में भारतीय दर्शक आज भी उन्हें एक प्रतिष्ठित कलाकार के रूपमें देखते हैं। उदय जरीवाला ने पुष्टि की कि मित्र, सह-कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य पुस्तक में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उम्मीद है कि नवंबर 2020 में उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर पुस्तक जारी हो जाएगी।
अभिनेता संजीव कुमार और उनपर पुस्तक के बारे में और अधिक बात करते हुए रीता गुप्ता कहती हैं कि वह स्पष्ट हैं कि वह यह पुस्तक एक बड़े दर्शकवर्ग के लिए लिख रही हैं, संजीव कुमार की कहानी एक फिल्म और वेब श्रृंखला के माध्यम से बताई गई है। वह फिल्मी दुनिया में पहले बाहरी कलाकार थे, बॉलीवुड अभिनेताओं की वर्तमान एक पीढ़ी उनको ऐसे अभिनेता के रूपमें देखती है, जिन्होंने अपने अभिनय की चुनौती दी और दूसरे कलाकारों को अपने शिल्प पर विश्वास करने और अपने साथियों से सम्मान अर्जित करने का साहस दिया। लेखिका रीता गुप्ता कहती हैं कि भारतीय फिल्म उद्योग में मेरे दोस्त इस पुस्तक को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका मानना है कि हिंदी सिनेमा में सबसे महान अभिनेता कौन है, इसमें लोग सार्वभौमिक रूपसे इस बात से सहमत होते हैं कि संजीव कुमार की अनूठी संवाद डिलीवरी अपने आपमें एक पेटेंट है।