स्वतंत्र आवाज़
word map

बीआईएस स्टूडेंट्स को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

विद्यार्थियों में गुणवत्ता और मानकीकरण के प्रति जागरुकता बढ़ी!

भारतीय मानक ब्यूरो और आईआईटी रुड़की का संयुक्त आयोजन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 15 May 2026 02:50:40 PM

awareness regarding quality and standardization has increased among students

रुड़की। भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में बीते बुधवार बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में डब्लूआरडीएम विभाग में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शोध कार्यों में मानकों के उपयोग के मूल्यांकन हेतु एक रिसर्च वर्क इवैल्यूएशन कमेटी का गठन किया गया, जो स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टोरल थीसिस में मानकों के उपयोग का आकलन करती है। इस मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों में गुणवत्ता और मानकीकरण केप्रति जागरुकता बढ़ाने में बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
वर्ष 2025-26 केलिए चयनित मेंटर्स एवं टीम लीडर्स को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। मेंटर्स में प्रोफेसर सोनल के थेंगाने, प्रोफेसर बिभूति रंजन भट्टाचार्य, प्रोफेसर अशुतोष शर्मा एवं प्रोफेसर रितेश कुमार शामिल थे। सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय टीम लीडर के रूपमें अभिषेक राज गुप्ता (पीएचडी शोधार्थी) को सम्मानित किया गया, जबकि विभागवार टीम लीडर्स में चुनेंद्र कुमार सिंह चौधरी, नंदिनी मेडिरट्टा, गोपेश्वर साहू और आशीमा शर्मा थीं। कार्यक्रम का आयोजन डब्लूआरडीएम विभाग आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर दीपक खरे ने किया। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत, बीआईएस के उप महानिदेशक (मानकीकरण) संजय पंत, बीआईएस मुख्यालय के वैज्ञानिक-एफ एवं प्रमुख दीपक अग्रवाल, बीआईएस देहरादून के निदेशक हेमंत बी अडे और बीआईएस मुख्यालय में संयुक्त निदेशक डीएमएस श्रीनिवास भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]