
नई दिल्ली। कार्यवाहक अध्यक्ष चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी और थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने प्रतिष्ठित यूएसआई मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल प्रदान किए, इनमें से भारतीय थलसेना से दो और नौसेना और वायुसेना से एक-एक विजेता शामिल थे, जिन्हें सामरिक गतिविधि संबंधी सैनिक सर्वेक्षण और चरम साहसिक खेलों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों केलिए...

ग्वालियर। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में एक कार्यक्रम में ई-बाजार मंच का शुभारंभ किया और कहाकि भारत में पर्यटन स्थलों की विविधता है और पर्यटन में रोज़गार एवं व्यापार के अवसर पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने...

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और यूनीसेफ केसाथ मिलकर औपचारिक शिक्षा एवं कौशल प्रणाली की तरफ किशोरियों को वापस स्कूल लाने केलिए एक अभूतपूर्व अभियान ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति...

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा हैकि भारत, बांग्लादेश केसाथ विस्तृत आर्थिक भागीदारी समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है। भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ की भारत-बांग्लादेश हितधारकों की बैठक के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से...

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने लगभग 32 देशों के चुनाव प्रबंधन संगठनों और चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों केलिए इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम की वर्चुअल माध्यम से मेजबानी की। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बहामास, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, क्रोएशिया, इथिओपिया, फिजी, जॉर्जिया, गिनी, गुयाना, केन्या, लाइबेरिया, मालदीव,...

चेन्नई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा हैकि भाषा ही लोगों के बीच वह सूत्र है, जो उन्हें समुदाय के रूपमें बांधता है। उन्होंने मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन केलिए एक जन अभियान का आह्वान करते हुए कहाकि यदि हम अपनी मातृभाषा को खोते हैं तो हम अपनी पहचान खोते हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय...

विशाखापत्तनम। राष्ट्रपति और भारत के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद ने विशाखापत्तनम में 'राष्ट्र की सेवा में 75 वर्ष' विषय पर भारतीय नौसेना के बेड़े की समीक्षा के 12वें संस्करण के दौरान स्वदेशी रूपसे निर्मित नवीनतम अत्याधुनिक लड़ाकू प्लेटफॉर्म का प्रदर्शन देखा। इसे आजादी के अमृत महोत्सव केतहत मनाए...

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और यूनेस्को नई दिल्ली क्लस्टर कार्यालय के सहयोग से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। गौरतलब हैकि भाषायी और सांस्कृतिक...

हैदराबाद। भारत में सबसे बड़ा जनजातीय मेला मेदाराम जतारा पारंपरिक उत्साह और जोश केसाथ मनाया गया है, इसे जनजातीय समुदायों के सबसे बड़े मेलों में से एक माना जाता है और देवी सम्मक्का एवं सरलम्मा की भव्य पूजा की जाती है। इस वर्ष यह ऐतिहासिक त्यौहार 16 फरवरी को हजारों भक्तों की भागीदारी केसाथ तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदाराम...

मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूएई में हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को एक ऐतिहासिक समझौता बताया है, जो भारतीय वस्तुओं और सेवाओं केलिए नए बाजार खोलेगा। पीयूष गोयल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के एकदिन बाद मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहाकि भारत-यूएई व्यापक...

चेन्नई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने चेन्नई से पांचवें वैश्विक भगवद्गीता सम्मेलन का वर्चुअल उद्घाटन किया और पूरी मानवता के लाभ केलिए श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश को अधिक से अधिक भाषाओं में अनुवाद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि यह भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का सार है।...

बैंगलुरू। भारतीय तैराक और टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले चुके श्रीहरि नटराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू की गई 'चैंपियंस से मिलो' पहल केतहत बैंगलुरू के आरवी गर्ल्स हाई स्कूल का भ्रमण किया। कर्नाटक राज्य में पहलीबार यह विशेष स्कूल भ्रमण अभियान हुआ, इससे पहले ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया ने क्रमशः...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक वर्चुअल बैठक में सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में हो रही निरंतर वृद्धि पर काफी संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस ने 'भारत और यूएई समग्र सामरिक गठजोड़ में प्रगति: नए मोर्चे, नया मील का पत्थर'...

नई दिल्ली। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के निवारक एवं खुफिया प्रकोष्ठ ने नई दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में ट्रामाडोल के उत्पादन के एक गुप्त संयंत्र और सिरसा हरियाणा में आयुर्वेदिक दवाओं के बहाने इस उत्पादित ट्रामाडोल की बिक्री करने वाले एक स्टोर केबारे में ठोस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्वालियर की...

नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने दिल्ली और धरोहर वाला शहर खजुराहो केबीच पहली सीधी उड़ान को समारोहपूर्वक ऑनलाइन झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहाकि इसके साथही उड़ान-आरसीएस योजना के तहत 405 मार्गों पर विमान सेवा का संचालन हुआ, स्पाइसजेट को आरसीएस-उड़ान 3.0 केतहत दिल्ली-खजुराहो-दिल्ली...

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि मुंबई महानगर ने आज़ाद भारत की प्रगति में अपना अहम योगदान दिया है, अब प्रयास हैकि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी मुंबई का सामर्थ्य कई गुणा बढ़े, इसलिए मुंबई में 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर हमारा विशेष फोकस है। उन्होंने कहाकि रेलवे कनेक्टिविटी की ही बात करें...

मुंबई। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वर्चुअल माध्यम से बेलापुर जेट्टी से मुंबई के नागरिकों केलिए वॉटर टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तटीय महाराष्ट्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऑनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवनिर्मित...

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने केलिए मैसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड केसाथ एक समझौता किया है। पर्यटन मंत्रालय भारत को पर्यटन उत्पादक बाजारों में एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूपमें स्थापित करने का प्रयासरत है, जबकि मैसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड अपने विस्तृत घरेलू नेटवर्क के बल पर...

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार सैन्य कमान ने पोर्ट ब्लेयर एयरफील्ड में एक संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया, जिसका उद्देश्य एयरफील्ड में या कहीं और आतंकवादी हमले, बंधक संकट तथा विमान अपहरण की स्थिति जैसी विभिन्न आकस्मिक घटनाओं के दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का परीक्षण करना था। आईएनएस उत्कर्ष और वीर सावरकर...

विजयवाड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आज 21,559 करोड़ रुपए के निवेश से 1380 किलोमीटर लंबी 51 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आंध्र प्रदेश में विश्वस्तरीय बुनियादी...