
ललितपुर। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ललितपुर जनपद न्यायाधीश मोहम्मद रियाज की पहल पर नालसा नई दिल्ली एवं सालसा लखनऊ के संयोजन में जिले के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र मोहल्ला विष्णुपुरा ग्राम बुढवार ब्लॉक जखौरा में कल एक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जनजातीय नागरिकों...

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारम्भ किया। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने केलिए भारत सरकार के साथ राज्य सरकारें भी आज़ादी का अमृत महोत्सव का आयोजन कर रही हैं। इस अवसर पर देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों, बहादुर सैन्यबलों,...

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र की महिला उद्यमियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय नया उद्यम (स्टार्ट अप) आरंभ करने के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराने और महिला स्वयं सहायता समूह को मदद करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अनेक पहलों का संचालन कर रहा है। केंद्रीय...

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली के राय पिथौरा किला में आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 75 सप्ताह तक चलने वाले आज़ादी के अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। महाराजा पृथ्वीराज चौहान को याद करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राय पिथौरा किला दुश्मनों के खिलाफ भारत के संघर्ष के बड़े केंद्र...

कानपुर। सात वायुसेना अस्पताल के 24 कर्मियों का एक दल आज 13 मार्च को एक सप्ताह की पदयात्रा के लिए कानपुर से गढ़वाल हिमालय को रवाना हुआ। यह दल पदयात्रा के दौरान दायरा और बेदनी बुग्यालों के क्षेत्रों में भी जाएगा। पदयात्रा दल में अधिकारी, वायु सैनिक और उनके परिजन शामिल हैं। पदयात्रा दल के उन सभी सदस्यों के लिए...

लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। ओपी श्रीवास्तव को इसके लिए ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं, जिनके प्रतिउत्तर में उन्होंने धन्यवाद के साथ कहा है कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी और...

हरिद्वार/ वड़ोदरा। पारूल विश्वविद्यालय वड़ोदरा के डिपार्टमेंट ऑफ साइक्लॉजी की ओर से कुंभ दर्शन एंड इट्स सोशल एंड साइक्लोजिकल इम्पेक्ट विषय पर वेबिनार हुआ, जिसमें साहित्यकार एवं विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के मानद उपकुलसचिव श्रीगोपाल नारसन ने फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को कुंभ पर जानकारियां...

मुंबई। भारतीय नौसेना ने नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में औपचारिक कमीशनिंग समारोह में तीसरी स्टील्थ स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस करंज को पश्चिमी नौसेना कमान के शस्त्रागार और शक्तिशाली पनडुब्बी बेड़े में शामिल कर लिया है। गौरतलब है कि फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई...

बैंकॉक। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तरफ से थाईलैंड में भारत की राजदूत सुचित्रा दुरई ने एफएओ का प्रतिष्ठित 'किंग भूमिबोल वर्ल्ड सॉइल डे-2020' सम्मान ग्रहण किया। थाईलैंड के कृषि एवं सहकारिता मंत्री डॉ शैलेरमचाई स्रिओन ने थाईलैंड में एक समारोह में राजदूत सुचित्रा दुरई को यह सम्मान प्रदान किया। एफएओ रोम ने विश्व मृदा...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बहुजन समाज को सावधान किया है कि वह बिकाऊ लोगों से सावधान रहे, उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि बीजेपी की भी कांग्रेस की तरह जाति और जनविरोधी नीतियां हैं। बसपा संगठन की ज़मीनी गतिविधियों, छोटी-छोटी कैडर बैठकों और चुनावी तैयारियों...

बलरामपुर। साम्प्रदायिक सद्भाव तदज़ीब और भाषा एवं साहित्य के प्रोत्साहन में कवियों शायरों और साहित्यकारों का अनुकरणीय योगदान होता है। देखा जाता है कि कवि सम्मेलनों या मुशायरों में बड़ी संख्या में सुनने वाले लोग आते हैं और पता नहीं चलता कि कब रात शुरु हुई और कब सवेरा हो गया। सबकी आवाज़ अदबी तंज़ीम के बैनर तले जूम ऐप...

नई दिल्ली। भारत-जापान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त समारोह में विशेषज्ञों ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के सामने आनेवाली चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया है। जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान और टेक्नोलॉजी...

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भूमि आधारित प्रोटोटाइप को सफलतापूर्वक साबित करके एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) प्रणाली के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुसार संयंत्र को एंड्योरेंस मोड और अधिकतम पावर मोड में संचालित किया गया था। इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान...

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के एक स्वायत्त संगठन ललित कला अकादमी की रवींद्रभवन गैलरी में 'अक्षय पात्र' नाम से अखिल-महिला कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र...

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन रूपसे छात्राओं के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में देशभर के स्कूलों की छठी से बारहवीं कक्षाओं से चुनी गई छात्राओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण एवं उनकी राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर अपने विचार साझा किए। केवी देहरादून...

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना' विषय पर वेबिनार को संबोधित किया, जिसका आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से किया था। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे,...

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में महिलाओं के लिए फिट इंडिया वॉकथॉन का आयोजन किया। दो किलोमीटर के इस आयोजन को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक खेल...

भुवनेश्वर। पानी की गुणवत्ता के बारे में जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा संबंध हमारी सेहत और खुशहाली से है। भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत ओडिशा में अब महिलाओं को जल की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच करने के लिए सशक्त किया जा रहा है, जहां वे खुद फील्ड टेस्ट किट्स की मदद से इस कार्य को बखूबी कर रही हैं। ओडिशा...

दमोह (मध्य प्रदेश)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश में दमोह जिले के संग्रामपुर गांव में सिंगोरगढ़ किले के संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया। राष्ट्रपति ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए जबलपुर सर्कल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने दमोह के संग्रामपुर गांव में राज्यस्तरीय जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया,...

मोंगला (बांग्लादेश)। भारतीय नौसेना के स्वदेशी गश्ती जहाज सुमेधा एवं स्वदेशी गाइडेड मिसाइल से लेस जहाज कुलिश भारत और बांग्लादेश की मजबूत दोस्ती की याद में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के लिए बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में आज से 10 मार्च 2021 तक होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। यह पहला मौका है कि जब...