
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नई दिल्ली में चौथे अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप-2019 का उद्घाटन करते हुए कहा है कि पुलिस बलों के लिए खेलों का विशेष महत्व है, क्योंकि उत्साह, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण खेलों में सन्निहित हैं। गृह राज्यमंत्री ने महत्वाकांक्षी ‘खेलो इंडिया’...

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान गोमतीनगर में सांसद डॉ संघमित्र मौर्य और दीपक केएस की पुस्तक ‘बुद्धिज्म की बातें’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन सिर्फ आध्यात्म पर आधारित नहीं है, बल्कि व्यक्ति की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं से भी सम्बद्ध है। उन्होंने...

नागपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागपुर में राष्ट्रीय अग्नि सेवा कॉलेज का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित किया। गृहमंत्री ने एक समारोह में अग्नि सेवा शौर्य पदक और एनएफएससी के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने नागपुर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी की आधारशिला भी रखी। अमित शाह ने आपदा...

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल में सफर के दौरान पूछताछ एवं शिकायत निवारण के लिए कई हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत करके केवल एक हेल्पलाइन नंबर ‘139’ में तब्दील कर दिया है, ताकि सफर के दौरान यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निवारण संभव हो सके। हेल्पलाइन 182 को छोड़कर सभी मौजूदा हेल्पलाइन नम्बरों के स्थान पर अब केवल...

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पिछले एक साल की इसरो की उपलब्धियों और मौजूदा वर्ष की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान के बारे में डॉ सिवन ने कहा कि हमने...

नई दिल्ली। एयर मार्शल एमएसजी मेनन ने भारतीय वायुसेना के वायु प्रभारी अधिकारी प्रशासन के रूपमें पदभार संभाल लिया है। एयर मार्शल एमएसजी मेनन दिसंबर 1982 में भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक शाखा से जुड़े थे। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर से उच्च...

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल विभास पांडे ने वायु प्रभारी अधिकारी रखरखाव के रूपमें पदभार संभाल लिया है, जो 1 जनवरी 2020 से प्रभावी हो गया है। एयर मार्शल विभास पांडे 29 अगस्त 1984 को भारतीय वायुसेना में वैमानिकी अभियंता (मैकेनिकल) के रूपमें जुड़े थे। उन्होंने लड़ाकू विमान के साथ भारतीय वायुसेना...

नई दिल्ली/ लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आज श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर देश-विदेश में रहने वाले खासतौर पर सिख समाज को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा है कि हम आदरणीय श्रीगुरु गोविंद सिंह को उनके प्रकाश पर्व...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2024 तक 5 ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है और इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत सरकार ने अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन बनाने के लिए देश...

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मोबाइल सुरक्षा राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि मोबाइल हैंडसेट हर प्रकार से हमारे ऑनलाइन कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है। रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के ग्राहकों के लिए ‘केंद्रीय उपकरण...

बंगलुरू/ नई दिल्ली। श्री पेजावर मठ के मठाधीश स्वामी विश्वेशतीर्थ ब्रह्मलीन हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री पेजावर मठ उडुपी के विश्वेशतीर्थ स्वामीजी लाखों लोगों के मन मस्तिष्क में बने रहेंगे,...

मुंबई। पंजाबी फिल्मों और पंजाबी एल्बम ने देश-विदेश में धूम मचा रखी है, इस कारण आजकल पंजाबी फिल्में एवं पंजाबी एल्बम का निर्माण जोरों पर हो रहा है। अमेरिका की रहनेवाली बहुमुखी प्रतिभाशाली गायिका विन्नी डाहरा ने पंजाबी डांसिंग एल्बम 'अख मेरी' के जरिये भारतीय सिनेमाजगत में धमाकेदार एंट्री की है। वीडियो एल्बम में विन्नी...

मुंबई। अभिनेता मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार के प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है। इस बात को मुकेश खन्ना महसूस भी करते हैं, इसलिए वह फैंस के बीच कोई न कोई प्रोजेक्ट लेकर आते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एनिमेटेड सीरीज़ शक्तिमान का पोस्टर लॉंच किया था, जिसमें वे एकबार फिर शक्तिमान के अवतार में लौट रहे हैं। उन्होंने...

शिमला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश-ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कहा है कि उन्हें यह जानकर खुशी है कि हिमाचल सरकार इतने कम समय में 13 हजार करोड़ की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल हुई। अमित शाह ने कहा कि लगभग तीन महीने पहले इंवेस्टर्स समिट में 85 हजार के समझौते हुए...

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डेफएक्सपो-2020 के लिए मोबाइल एप को लॉंच किया है। रक्षामंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इसकी मुख्य विशेषताएं इंफॉर्म, इंगेज, फीडबैक हैं, इसमें दैनिक आयोजनों, हिस्सा लेने वाले प्रदर्शनकर्ताओं, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, सेमिनार में हिस्सा लेनेवाले मेहमान वक्ताओं, इलेक्ट्रॉनिक...

दीरांग (अरूणाचल प्रदेश)। भारतीय सेना के राष्ट्रीय पर्वतारोहण और सम्बद्ध खेल संस्थान दीरांग के कर्मचारियों का साइक्लिंग अभियान दल यांगो पहुंचा। साइक्लिंग अभियान दल का मंडालय और यांगो दूतावास में समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। इसमें भारतीय सेना के तीन सेवारत अधिकारी और एक असैनिक प्रशिक्षक शामिल है। यह दल पूर्वोत्तर...

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनिल अरोड़ा की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के नई दिल्ली मुख्यालय में समीक्षा बैठक में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा भी मौजूद थे। बैठक में जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस उपायुक्तों, संयुक्त...

नई दिल्ली। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ डीके अग्रवाल ने फोरेंसिक ऑडिट और फ्रॉड डिटेक्शन पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला है कि 2007 से अबतक सत्यम से शुरू होनेवाली कॉरपोरेट धोखाधड़ी के मकड़जाल ने भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है और भारत अभी तक उससे उबरा नहीं है।...

मुंबई। फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड ने संगीत प्रदर्शकों से ध्वनि रिकॉर्डिंग कॉपीराइट नियम का पालन करने का आग्रह किया है। पीपीएल लाइसेंसिंग और विमुद्रीकरण का कार्य कर रहा है। यह 3 मिलियन से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गीतों के लिए 'पब्लिक परफॉर्मेंस राइट्स' और 'रेडियो ब्रॉडकास्टिंग राइट्स' चला रहा है। इससे...

मुंबई। महान अभिनेता और पद्म विभूषण दिलीप कुमार को उनके 97वें जन्मदिन पर भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने में उनके अतुल्य योगदान के लिए बॉलीवुड सम्मान के साथ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन ने सम्मानित किया है। अध्यक्ष वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से एडज्यूडिकेटर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मुंबई उस्मान खान...