बिजनौर। बिजनौर जिले के वरिष्ठ पत्रकार राधेकृष्ण शर्मा बंधुजी का कल निधन हो गया। वे करीब अस्सी वर्ष के थे। उनका बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों के अलावा मीडिया, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। उनके निधन पर विभिन्न पत्रकारों और सामाजिक एवं कर्मचारी संघों ने शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बिजनौर शाखा ने राधेकृष्ण...

नई दिल्ली। दिल्ली में आप पार्टी के प्रमुख नेता और एडवोकेट प्रशांत भूषण के जम्मू कश्मीर में जनमत संग्रह संबंधी बयान को लेकर बजरंग दल दिल्ली प्रांत ने कल जंतर-मंतर पर जमकर प्रदर्शन किया, प्रशांत भूषण का पुतला फ़ूंका और उनकी गिरफ़्तारी के लिये राष्ट्रपति को एक मांग पत्र सौंपा। बजरंग दल दिल्ली के प्रांत संयोजक शिव कुमार...

देहरादून। उत्तराखंड में कक्षा आठ के 17 स्कूलों का हाईस्कूल में तथा 10वीं के 26 विद्यालयों का इंटर में उच्चीकरण किया गया है। इससे जहां सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अध्यनरत छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में आशा की उम्मीद जगी है, वहीं सैकड़ों प्रशिक्षित बेरोज़गारों के लिए रोज़गार के द्वार खुले हैं। राज्य के शिक्षामंत्री,...

बिजनौर। जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने जिला मुरादाबाद के बिलारी एवं कॉठ क्षेत्र में नरभक्षी बाघ द्वारा कई मनुष्यों को मार दिए जाने के बाद मुरादाबाद के बिजनौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों स्योहारा, धामपुर, अफजलगढ़ की के निवासियों को उसके हमले से सतर्क किया है। जिलाधिकारी ने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2013 के लिए जीवन रक्षा पदक देने को स्वीकृति दे दी है। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक-मास्टर एम खायिंगठी (मरणोपरांत) मणिपुर, सौम्या गंजन बिस्वाल (मरणोपरांत) ओड़ीशा, मास्टर रामदिनथारा (मरणोपरांत) मिजोरम को दिया गया है।अन्य पुरस्कारों में उत्तम जीवन रक्षा पदक-शाशवाथ राज कर्नाटक, अर्जुन उली उत्तराखंड, मास्टर तरंग अतुल भाई मिस्त्री...
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की नवंबर 2013 में आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2013 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों का साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी उनके हर प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, शारीरिक अक्षमता...
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी अनुसंधान अकादमी के तत्वावधान में मोबाइल कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग और एप्लीकेशन तथा सूचना प्रौद्योगिकी के आधार पर जल संसाधनों की निरंतरता कायम रखने के उद्देश्य से दो परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इन दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ हाल ही में कार्यशाला में इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव जे सत्यनारायण ने किया। देश भर...
नई दिल्ली। विधि और न्याय मंत्री कपिल सिब्बल ने नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग एंड रिसर्च (आईएलडीआर) में विधाई प्रारूपण के बारे में 16वें अभिरुचि पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया। यह पाठ्यक्रम 17 जनवरी 2014 तक चलेगा। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रशासनिक मंत्रालयों विभागों के अधिकारियों को विधाई सिद्धांतों, पद्धतियों और प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना है। आईएलडीआर...
नई दिल्ली। वर्ष 2013-14 में अप्रैल-दिसंबर की अवधि में सकल प्रत्यक्ष करसंचय में 12.33 प्रतिशत की वृद्धि से सकल प्रत्यक्ष करसंचय बढ़कर 481914 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष 2013-14 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान सकल प्रत्यक्ष कर संचय में 12.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 429023 करोड़ से बढ़कर 481914 करोड़ रुपये हो गया है। कॉरपोरेट कर में 9.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले...

इंदौर। भाषायी एकता की साहित्यिक संस्था हिंदी परिवार ने एक जनवरी को जन्मे अपने छह सदस्यों का हिंदी परिवार कार्यालय पर उत्साहपूर्वक शाल और श्रीफल से सम्मानित कर जन्मोत्सव मनाया। परिवार के सदस्य डॉ राजा राम गुप्ता का ७५वां, सदाशिव कौतुक का ६६वां, त्रिलोक चंद जैन का ६५वां, रामचंद्र दवे का ६४वां डॉ नंदलाल...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि अखिलेश सरकारगुंडाराज में तब्दील हो गयी है, सपाई सत्ता के अहंकार में मनमानी पर उतारू हैं, नेतृत्व नसीहतें, चेतावनी देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है। घटनाओं को अंजाम दे रहे लोग अपने-अपने राजनैतिक आकाओं के भरोसे कानून ठेंगे पर रख कर चल रहे हैं। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपाईयों के लगातार विवाद...
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार, तुर्की के राज्य अभिलेखागार और ओमान के राष्ट्रीय अभिलेख एवं अभिलेखागार प्राधिकरण के साथ सहयोग करेगा। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने इस सप्ताह के दौरान अंकारा और मस्कट में विभिन्न बैठकों में तुर्की के राज्य अभिलेखागार और ओमान के राष्ट्रीय अभिलेख एवं अभिलेखागार प्राधिकरण के साथ सहयोग सफलतापूर्वक संपंन किया। भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार...
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्री वी किशोर चंद्रदेव ने बताया है कि संविधान के अनुच्छेद 243 के अनुसार उन सभी राज्यों में जहां संविधान का भाग IX लागू है, ग्राम, मध्यवर्ती एवं जिला स्तरों की त्रिस्तरीय पंचायतें गठित की जानी हैं तथापि, बीस लाख से कम आबादी वाले राज्य मध्यवर्ती स्तर की पंचायतें गठित नहीं कर सकते हैं। कुल मिलाकर देश की पंचायती राज व्यवस्था संविधान के संबंधित...
नई दिल्ली। शनिवार को मथुरा से अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली आ रही एक पोलैंड की एक महिला से कैब चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मध्य दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस थाने में मामले की जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अपराध स्थल के पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में भेज दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि दो जनवरी की आधी रात मथुरा-दिल्ली राजमार्ग पर उसने लिफ्ट देने वाले कैब चालक...

छतरपुर-मध्य प्रदेश। छतरपुर जिला पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्य की राजधानी भोपाल की तरह से ही सक्रिय है। छतरपुर जिले में कई पत्रकार संगठन होने के बावजूद वे पत्रकारों के हितों के लिए, पत्रकार उत्पीड़न के मामलों या उनके सामाजिक कार्यों में हमेशा एकजुट रहते हैं, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में छतरपुर की पत्रकारिता...
नई दिल्ली। भारत ने कल राजस्थान की सड़कों की आधुनिकीकरण परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। राजस्थान की सड़कों की आधुनिकीकरण परियोजना के लिए भारत और विश्व बैंक के बीच विश्व बैंक से 16 करोड़ अमरीकी डालर मूल्य के ऋण के लिए यह समझौता हुआ। समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के संयुक्त सचिव निलय मिताश...
नई दिल्ली। भारतीय संविधान की धारा 217 के अनुच्छेद (i) में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मेघालय उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुदीप रंजन सेन को उसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। बंबई उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश इसी...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के ऐतिहासिक एवं बहुचर्चित लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक, 2013 को अपनी स्वीकृति दे दी। वर्ष 2014 की अधिसूचना संख्या-1 के रूप में भारत के राजपत्र में प्रकाशित लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक-2013 को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद अब इसे भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग-2, खंड-1, दिनांक 1 जनवरी,...

लखनऊ। अंजुमन हैदरी हल्लौर लखनऊ के तत्वावधान में दरगाह हज़रत अब्बास में वार्षिक कार्यक्रम के दौरान हुसैनी चैनल के हेड रफत आलम को उनकी कौमी मिल्ली समाजी व साहित्यक सेवाओं के लिए अल्लामा समर हल्लौरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें नया दौर के संपादक एवं मुख्यमंत्री सूचना परिसर में मीडिया सेंटर के प्रभारी...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडियन बैंक, यूको बैंक तथा विजया बैंक में भारत सरकार के निरंतर गैर-संचयी वरियता शेयरों को इक्वीटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दे दी। इन बैंकों में क्रमशः 400 करोड़ रुपये, 1823 करोड़ रुपये तथा 1200 करोड़ रुपये के भारत सरकार के निरंतर गैर-संचयी वरियता शेयर (पीएनसीपीएस) हैं और यह भारत सरकार के पक्ष में इक्वीटी शेयर में बदल जाएंगे। यह परिवर्तन शेयर धारकों तथा...