लखनऊ। यूपी में कुल पीपीएस अफसरों की संख्या 917 है, इनमें 203 अपर पुलिस अधीक्षक और 714 डिप्टी एसपी हैं, इसके विपरीत वर्ष 2011 और 2012 के मात्र दो साल की अवधि में उत्तर प्रदेश में कुल 1828 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए, इनमें अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के 478 और डिप्टी एसपी रैंक के 1350 हैं, लखनऊ की आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने प्राप्त सूचना के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक रैंकमें वर्ष 2012 में 307 और 2011 में...

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी की उपस्थिति में राजभवन के प्रेक्षागृह में अर्थ इंटरटेंमेंट की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। बासंतिक मास फाल्गुन को रसभरी विदाई देने तथा भारतीय काल चक्रानुसार नव संवत्सर प्रतिपदा चैत्र मास के स्वागत में आयोजित बासंतिक संध्या में युवा एवं उदीयमान...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है कि उनके हस्तक्षेप से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस के जवानों के लिए चलाई जा रही पुलिस कैंटीन को वैट से मुक्त कर दिया गया है, जिससे हज़ारों जवानों और उनके परिवार के लोगों को राहत मिलेगी। सीआरपीएफ के जवान भी इससे बेहद खुश हैं।चाईबासा (झारखंड) केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल...
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आकाशवाणी और दूरदर्शन का ट्रांसमिशन मजबूत किया जाएगा। सूचना और प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा ने कहा है कि मंत्रालय डीडी न्यूज़ की तरह आकाशवाणी पर भी 24 घंटे का समाचार चैनल शुरू करने पर विचार कर रहा है। अमृतसर में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत पंजाब की विभिन्न मीडिया इकाइयों के प्रमुखों की बैठक...
त्रिशूर, केरल। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से हुई प्रगति के लिए दक्षिण भारत और खासतौर से केरल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और कुल मृत्यु दर जैसे सूचकों में इस हद तक प्रगति की है कि वह विकसित देशों से प्रतिस्पर्द्धा करने में सक्षम है।आज़ाद, त्रिशूर में केरल स्वास्थ्य...
बर्लिन। जर्मनी और भारत उच्च शिक्षा में सामरिक भागीदारी के लिए सहमत हो गये हैं। संयुक्त कोष के कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में मौजूदा भागीदारी मजबूत बनाना है, कार्यक्रम का उद्देश्य संयुक्त शोध परियोजनायें स्थापित करने पर बल देना और इन परियोजनाओं में संयुक्त निरीक्षण और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का आदान-प्रदान शामिल है। जर्मनी भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डिजिटल ऐड्रेसेबल केबल टीवी सिस्टम (डीएएस) और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवाओं के लिए कंजूमर प्रेमाइसेज इक्विपमेंट्स (सीपीई) के लिए मानक शुल्क पैकेज तय करते हुए शुल्क आदेश का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसा हितधारकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए किया गया है।उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्राधिकरण ने किराए के आधार...
नई दिल्ली। मॉरिशस के चुनाव आयुक्त मोहम्मद इरफान अब्दुल रहमान ने कहा है कि भारत की चुनाव आचार संहिता प्ररेणा का स्रोत है। इस आदर्श भाव के साथ भारत और मॉरिशस के बीच चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई दिल्ली में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। सहमति पत्र पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत और मॉरिशस के चुनाव आयुक्त मोहम्मद इरफान अब्दुल रहमान...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को इग्नू के 26वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इग्नू की स्थापना भारतीय शिक्षा के इतिहास का एक यादगार लम्हा है, इस विश्वविद्यालय ने ऐसे लोगों को शिक्षा के बेहतर अवसर मुहैया कराए हैं, जिनकी पहुंच औपचारिक शिक्षा तक नहीं रही है...
नई दिल्ली। न्यायालयों के फैसलों की अवहेलना, आलोचना और निंदा करना एक पैशन बनता जा रहा है। जबसे राजनेताओं और सरकारों ने अदालती फैसलों की उपेक्षा कर अपनी सुविधा के अनुसार उनकी व्याख्या शुरू की है, तबसे हर आदमी की अदालत के फैसलों की आलोचना करने की हिम्मत बढ़ती जा रही है। लोकतंत्र के नाम पर यह दुःसाहस बढ़ता रहा है। ऐसे कई दृष्टांत सामने हैं। देवेंदर पाल सिंह भुल्लर की फांसी की सजा को आजीवन...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह बिना किसी लाग-लपेट के भाजपा के स्टार नेता नरेंद्र मोदी को राजग के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पुरजोर वकालत कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भले ही इस नाजुक सवाल पर संसदीय बोर्ड का हवाला देकर मौन साध रहे हों और भले ही जद (यू)...
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 122वीं जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है। डॉ अंबेडकर को सामाजिक न्याय के लिए समर्पित महान व्यक्तित्व बताते हुए अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि हमें दलितों, गरीबों तथा निराश्रित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन को ध्यान में रखकर एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए...
लखनऊ। प्रधानमंत्री कार्यालय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका से संबंधित तथ्य छिपाना चाहता दिखता है। पीएमओ के जन सूचना अधिकारी ने इस केस की याची सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर को इस केस से जुड़े नोटशीट की प्रति यह कहते हुए देने से मना किया था कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इस पर उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी को...
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूडान में तैनात उत्तर प्रदेश के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान के तहत सूडान में तैनात पांच भारतीय सैनिकों को गत दिवस विद्रोहियों ने एक हमले में मार डाला था। मुख्यमंत्री ने सूडान में तैनात उत्तर प्रदेश के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा...
नई दिल्ली। पाकिस्तान में भयंकर अत्याचार के कारण भारत आए 480 से अधिक हिंदू कुछ महीनों से दिल्ली में रह रहे हैं। उनका निवास, भोजन, कपड़े, बर्तन आदि का प्रबंध विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठन कर रहे हैं। अत्याचारों से जूझ कर भारत आए हुए हिंदुओं को आवश्यकता है, सुरक्षा, आदर-सम्मान की। उनका हर दिन इस चिंता में गुजरता है कि भारत का वीसा बढ़ेगा या नहीं, फिर से पाकिस्तान तो नहीं भेजा जाएगा।...

बर्लिन। बर्लिन में ‘डेज ऑफ इंडिया इन जर्मनी’ के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि चांसलर एंगेला मेर्केल के मई 2011 में दिल्ली में शुरू किए गए इस खूबसूरत समारोह की यह श्रृंखला न केवल भारत-जर्मनी के 62 वर्षों के राजनयिक रिश्तों की प्रतीक रही है, बल्कि इसने भारत और जर्मनी के लोगों के आपसी दीर्घकालिक जुड़ाव...

लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का छब्बीसवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को लखनऊ में हुआ। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय मैदानगढ़ी, नई दिल्ली में आयोजित हुआ जहां राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्य अतिथि थे और उन्होंने मुख्य दीक्षांत भाषण दिया। जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत...

लखनऊ। सांसारिक प्राणी आज परमात्मा से दूर है, परमात्मा के नियमों को नहीं जानता, परमात्मा की बनाई गई सृष्टि को नहीं पहचानता, यही कारण है कि एक परमपिता परमेश्वर की संतान होने के बावजूद आज संसार में अनेकों मतभेद हैं, दूरियां हैं, रागद्वेष है, इंसान बंटा है विचारों में। एलडीए कालोनी स्थित माँ निवास दरबार में एकता दिवस समारोह...

देहरादून। उत्तराखंड की पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने कहा है कि चारधाम यात्रा में हर अव्यवस्था पर पर्यटन विभाग की जबावदेही निर्धारित की जाती है, जो उचित नहीं हैं। चारधाम यात्रा व्यवस्था 2013 की तैयारियों पर पर्यटन विकास परिषद के सभागार में हुई बैठक में अमृता रावत ने पेयजल, चिकित्सा, परिवहन, निकाय-पंचायत आदि विभागों से अपने-अपने...

मुंबई। भारतीय सिनेमा के जाने-माने चरित्र अभिनेता और प्राण के नाम सेमशहूर प्राण कृष्ण सिकंद को फिल्म जगत का 2012 का प्रतिष्ठित सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। दिल्ली में 1920 में जन्में प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद है। वह दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाले 44वें कलाकार हैं। भारत...