नई दिल्ली। गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा मामलों के विशेष सचिव एस जयरामन ने सोमवार को आईएनटीआरए-आईपीएस की सरकारी वेबसाइट http://intraips.gov.in की शुरूआत की। इस वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं हैं-पूरे भारत से संबंधित भारतीय पुलिस सेवा की सिविल सूची, आईपीआर, ताजा अधिसूचनाएं, विज्ञप्तियां, एसीटी, नियमावली, पुलिस पदक पुरस्कार विजेताओं की सूची आदि। गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय पुलिस सेवा के सभी...
नई दिल्ली। केंद्रीय उत्पाद शुल्क महानिदेशालय के खुफिया विभाग के मुख्यालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क चोरी के और डीलरों के सेनवेट क्रेडिट दुरूपयोग के एक बड़े मामले को पकड़ा और मैसर्स साई स्टील ट्रेडर्स और मैसर्स साई मल्टीमेटल्स, मंडी गोविंदगढ़ के खिलाफ बिना माल की आपूर्ति किये मूल्योजित चालान जारी करके धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।खोज अभियान के नतीजों में बड़ी...

जिनेवा। भारत के केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्री आनंद शर्मा ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के मुख्यालय जिनेवा में एक उच्चस्तरीय नीति संवाद को संबोधित करते हुए अपनी सामाजिक चुनौतियों को पूरा करने के क्रम में विकासशील देशों की अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए बौद्धिक...
नई दिल्ली। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में तंजानिया की यात्रा की। भारत सरकार एवं तंजानिया सरकार के बीच दर-एस-सलाम में 6 अप्रैल को एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये गये। एलओआई पर हस्ताक्षर इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा एवं तंजानिया के ऊर्जा एवं खनिज मंत्री एचई प्रोफे सॉसपीटर म्यूहोंगो की उपस्थिति में किये...

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रविवार को विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीशों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि जनता को सुलभ एवं त्वरित न्याय देना सरकार की प्रतिबद्धता है। उत्तराखंड सरकार न्यायिक सुधारों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री...
लखनऊ। जन अभियान समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक और व्यापारी नेता चंद्र कुमार छाबड़ा एवं महामंत्री श्रमिक नेता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सेट-टॉप-बाक्स को 50 प्रतिशत सरकारी सहायता सब्सिडी पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार को बाध्य किया जाएगा तथा इस हेतु लोगों को लामबंद कर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।क्लेस्क्वायर में आयोजित जन अभियान समिति की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि घोटालेबाजों...
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। मंत्रालय की मुख्य पहल में सर्व शिक्षा अभियान, सहायता प्राप्त/सहायता रहित निजी संस्थाओं के लिए ढांचागत विकास के वास्ते वित्तीय सहायता की स्कीम और मदरसों में अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना शामिल हैं। सर्व शिक्षा अभियान का लक्ष्य प्रारंभिक शिक्षा में छात्र-छात्राओं...

नई दिल्ली। आम जनता और युवा वर्ग को खासतौर से भारत की अद्भुत जैवविविधता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण और वन मंत्रालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय रेलवे के सहयोग से पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष रेलगाड़ी चलाई थी। विज्ञान एक्सप्रेस जैवविविधता विशेष रेलगाड़ी 5 जून 2012 को दिल्ली...

नई दिल्ली। दूसरा भारत जल सप्ताह 2013 कल से शुरू हो रहा है। इस बार इसकी थीम है-जल का दक्ष प्रबंधनः चुनौतियां और अवसर। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुभारंभ करेंगे एवं समापन और अन्य आयोजनों के दौरान जल संसाधन मंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे। पांच दिन चलने वाले जल सप्ताह का उद्देश्य इस क्षेत्र...

भुवनेश्वर। भारत की अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है। अग्नि 2 ने परीक्षण में लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। यह मिसाइल 1700 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम पाई गई, यह ठोस ईंधन से चलती है। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट से किया गया और इसने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। अग्नि 2 मिसाइल अत्याधुनिक उच्च सटीक निशाना...

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री डॉ अश्विनी कुमार ने कहा है कि लोगों के घर तक न्याय सुलभ कराना सरकार का आंतरिक लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन किया। उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमश...
मेरठ, उप्र। एसटीएफ मेरठ ने उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड 50 हजार रुपए के कुख्यात इनामी अपराधी अरविंद उर्फ भोलू को मेरठ में गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अरविंद उर्फ भोलू पुत्र राजेंद्र, काजीपुरा थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद का निवासी है। एसटीएफ से पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में अनंत देव, अपर पुलिस अधीक्षक एवं राजेश कुमार सिंह,...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतर्जातीय और अंतर्धार्मिक विवाह करने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जानेवाली धनराशि बढ़ाकर पचास हजार रूपए कर दी है। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव नेतराम ने बताया कि यह संशोधन 1 अप्रैल 2013 से प्रभावी हो गया है। गौरतलब है कि पूर्व में अंतर्जातीय व अंतर्धार्मिक विवाह करने वाले दंपति...

लखनऊ। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 200 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2013 पर अनुमति प्रदान कर दी है, यह राज्य का अधिनियम बन गया है। विशेष सचिव विधायी उत्तर प्रदेश ने बताया कि इस अधिनियम के अनुसार वर्ष 2013-14, 31 मार्च 2014, तक की अवधि को समाप्त होने वाले वर्ष में व्यय के लिए राज्य की समेकित...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का पूर्णरूपेण गठन हो गया है। आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी तथा दो उपाध्यक्ष डॉ सुरभि शुक्ला एवं सुमन यादव का मनोनयन पहले हो चुका है। आयोग के 14 सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के नामित सदस्यों के नाम हैं-रीता गुप्ता एवं अर्चना राठौर मैनपुरी, रौली तिवारी मिश्रा एटा, गीता गुप्ता औरैया, सुषमा...
देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय देहरादून बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन के प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारी की समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग ने नगर निकाय निर्वाचन की समय सारणी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी...
मांडूवाला, देहरादून। सरस्वती विद्या मंदिर की केशव विद्यापीठ मांडूवाला के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रस्तुतियां दीं, जो मन को छूने वाली थीं और जो भारतीय संस्कारों से रची बसी हुई थीं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अमेरिकन जूलियन व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तरांचल प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ हरीश ने दीप प्रज्जवलन कर किया,...
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिवक्ता कल्याण निधि के लिए 40 करोड़ रुपए तथा युवा अधिवक्ता न्यास के लिए 10 करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए पेंशन योजना के साथ-साथ बीमा की धनराशि 5 लाख रुपए करने पर भी प्रदेश सरकार विचार कर रही है। मुख्यमंत्री इलाहाबाद में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता भवन के उद्घाटन के बाद...

देहरादून। मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन ने गुरूवार को दून अस्पताल में गुब्बारा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संस्था से अनुरोध किया कि राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाने चाहिएं, कम उम्र में ही बच्चे की शारीरिक और मानसिक विकास की कमियों को पहचानना और उनका निदान करना एक नायाब...

देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बृहस्पतिवार को 50 बालिकाओं को साईकिल वितरित कर मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज सईया की 30 छात्राओं, लखवाड़ की 14 छात्राओं व नागथात की 29 छात्राओं को एफडी दिए जाने के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को चैक भी दिए गए।राजीव...