इलाहाबाद। कुंभ मेला प्रशासन का दावा है कि उसकी 27 जनवरी के स्नान के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मंडलायुक्त देवेश चतुर्वेदी ने सभी विभागों की तैयारियों पर संतोष जताते हुए उम्मीद की है कि जनसहयोग से मेला प्रशासन को 14 जनवरी के स्नान में जो कामयाबी मिली थी, इस स्नान पर भी वह दोहराई जाएगी। उन्होंने सहयोगी अधिकारियों से इस...
लखनऊ। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरराज्य तस्कर गुड्डू उर्फ मलखान सिंह को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध असलहे व कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उसके कब्जे से चोरी की एक सफारी कार भी बरामद हुई है। गुड्डू उर्फ मलखान सिंह पुत्र अमरीक सिंह, मुरादाबाद जनपद में थाना बिलारी के...
परंपरा मनुष्य की अपनी उपलब्धि है। वह परंपरा में जीता है और परंपरा का विकास भी करता है। भारत हजारों वर्ष प्राचीन राष्ट्र है, इसलिए हिंदू परंपरा का प्रसाद विराट है। यह सहज उपलब्ध है, लेकिन सबको नहीं मिलता। इसे अर्जित करना पड़ता है। यों परंपरा प्रसाद मुफ्त का माल है, तो भी इसे पाने के लिए कुछ न कुछ जतन तो करने ही होते हैं। पहला प्रयास है-प्रसाद पाने की इच्छा। गहरी इच्छा कर्म में ठेलती है,...
देहरादून। व्यासी जल विद्युत परियोजना पर काम फरवरी में और लखवाड़ बांध परियोजना पर कार्य मई में शुरू हो जाएगा। यह निर्णय यूजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष कुमार की अध्यक्षता में यूजेवीएन की विभिन्न परियोजना हेतु आवश्यक वन भूमि के हस्तांतरण के संबंध में बैठक में लिया गया। कालदीगाड परियोजना के लिए कुल 4.036 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि परियोजना...
नई दिल्ली। भारत के गृहमंत्री ने हिंदुओं को और संघ को आतंकी, आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाने वाले एवं मुस्लिम युवकों को मासूम और बेगुनाह कहा, इस विषय को आगे ले जाते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने छह अहम् सवाल किए हैं।एक-किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक पक्ष के और देश के संवैधानिक...
पंचकूला। जिस तरह से कांग्रेस ने सीबीआई को मोहरा बनाकर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में फंसवाया है, वह न केवल लोकतंत्र पर एक धब्बा है, अपितु महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के नामों के सहारे राजनीति करने वाली पार्टी के लिए एक शर्म की बात है, यह कांग्रेसी नेताओं और रॉबर्ट बाड्रा के हरियाणा...
शिमला। यद्यपि कानून में तबादला दंड के रूप में परिभाषित नहीं है, किंतु फिर भी इसे एक दंड के औजार या हिसाब बराबर करने के रूप में काम में लिया जा रहा है, जिसे कानून की भाषा में न्यायिकेतर (Extra-judicial Punishment) दंड कहा जता है। तबादला किसी शिकायत का कोई हल भी नहीं है। यदि कर्मचारी ने वास्तव में कोई कदाचार किया है तो उसे दंडित किया जाना...
नई दिल्ली। ब्रिटेन के व्यापार, नवरचना, कौशल और शिक्षा उपमंत्री मैथ्यू हैनकॉक और भारत के श्रम और रोजगार राज्य मंत्री के सुरेश के बीच आज श्रम शक्ति भवन में बातचीत हुई। बातचीत में दोनों पक्षों की ओर से संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ब्रिटेन के मंत्री का स्वागत करते हुए के सुरेश ने कहा कि दोनों देशों...
मुंबई। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया (मुख्यालय) महानिदेशक ने मुंबई के मैसर्स टॉप्स सिक्योरिटी लिमिटेड के खिलाफ सेवा कर चोरी का मामला दर्ज किया है। टॉप्स सिक्योरिटी समूह के 41 कार्यालयों में की गई तलाशी के दौरान यह पता चला कि यह समूह अपने ग्राहकों से देय सेवा कर से संबंधित चालान प्राप्त कर रहा था, लेकिन इस कर को सरकारी खाते में जमा नहीं कर रहा था। इस प्रकार...
कोलकाता। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए एकीकृत यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन और साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नया कोलकाता हवाई अड्डा टर्मिनल इस बात का उदाहरण है कि कैसे सार्वजनिक क्षेत्र भी विश्वस्तरीय सुविधाओं का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने...
नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित गैरीसन परेड ग्राउंड में डीजीएनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर-2013 का दौरा किया। नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भल्ला ने उनका अभिवादन किया। रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कैडेटों के आकर्षक ड्रिल और उत्साहजनक प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की।उन्होंने भावी नेतृत्व...
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन ने वर्तमान वार्षिक योजना, वाह्य सहायतित योजना और फ्लैगशिप कार्यक्रमों के वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा है कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए चुगान की छूट प्रदान की जाए, क्योंकि खुले बाजार से रेत, बजरी, पत्थर आदि खरीदने से निर्माण कार्यों की लागत...
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय विशेष संपर्क प्रमुख पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे तथा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी को आतंकवाद से जोड़ने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश...
लखनऊ। राजभवन के प्रांगण में 23 एवं 24 फरवरी को प्रादेशिक फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा समापन राज्यपाल से कराया जाना प्रस्तावित है। आयोजन में गृह वाटिका एवं शोभाकार उद्यानों की प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि शुल्क, प्रवेश शुल्क तथा शिक्षाप्रद एवं औद्यानिक उत्पादों के स्टॉल लगाये जाने हेतु स्टॉल की शुल्क दरों में कोई...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर प्राणि उद्यान में हिरणों की मृत्यु की घटना के संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) रूपक डे से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने प्रमुख सचिव वन वीएन गर्ग को प्रमुख वन संरक्षक जेएस अस्थाना और वाराणसी के वन संरक्षक आर हेमंत कुमार के साथ तुरंत मौके पर जाकर घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने...
लखनऊ। पान के महत्व को देखते हुए प्रदेश में पहली बार गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना 21 जिलों में क्रियांवित की गई है। इस योजना में पान उत्पादक किसानों को कुल लागत की 50 प्रतिशत धनराशि अनुदान के तौर पर मिलेगी तथा यह राशि सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। किसान पान की खेती की ओर आकर्षित हों, इस हेतु योजना को प्रदेश में अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है।उद्यान एवं...
लखनऊ। राज्य के खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने राजकीय फल संरक्षण केंद्र, रेलवे बरहा कालोनी, आलमबाग लखनऊ में 23 जनवरी से इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कियाहै। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार सागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए जरूरी है कि इच्छुक अभ्यर्थी हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण हो एवं उसने...
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यहांके रचनात्मक कला केंद्र के प्रशिक्षार्थियों की पिछले साल 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक की अवधि में सृजित कृतियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी जेबी साहनी ने अकादमी की वीथिकाओं में दीप प्रज्ज्वलित करके किया।प्रदर्शनी में चित्रकला एवं मूर्तिकला के विभिन्न माध्यमों से सृजित 149 कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इन प्रशिक्षार्थियों...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों को आगामी खरीफ में उनके कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए दलहन, तिलहन का लागत मूल्य का 30 प्रतिशत, धान के लागत मूल्य का 25 प्रतिशत एवं ज्वार, बाजरा और मक्का के मूल्य का 20 प्रतिशत वृद्धि करते हुए केंद्र सरकार के पास समर्थन मूल्यों की संस्तुति भेजी जाए।कृषि मंत्री आनंद सिंह ने खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के साथ कृषि...
नई दिल्ली। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने आज इलेक्ट्रोनिक्स प्रणाली प्रारूप और विनिर्माण क्षेत्र पर एक गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में 50 से ज्यादा उद्योग प्रमुखों ने भाग लिया। कपिल सिब्बल ने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली प्रारूप के पारिस्थितिकी-तंत्र के सृजन और विनिर्माण...

मध्य प्रदेश
















