
नई दिल्ली। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य में रेल कोरिडोरों के विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय मित्तल तथा छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव सुनील कुमार ने सोमवारको हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर रेल राज्यमंत्री...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा की अध्यक्षता में रेल मंत्रालयकी भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए गठित विशेषज्ञ समूह ने सोमवार को एक समारोह में रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। विशेषज्ञ समूह का उद्देश्य भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के तरीके बताना है, ताकि आर्थिक विकास, आम आदमी...

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधीने उत्तर प्रदेश में हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर विकास के लिए कांग्रेस को जनसेवाका मौका देने का आह्वान किया है। वे शुक्रवार को एसडी कॉलेज के मैदान में कांग्रेस रालोद की संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्षअजित सिंह और...
नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद के लिए आंध्रप्रदेश के 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जे सत्यनारायण की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जे सत्यनारायण की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर दो वर्षों की अवधि या अगले आदेशों में से जो भी पहले हो, तक के लिए प्रभावी होगी। समिति ने पर्यटन मंत्रालय के सचिव आंध्रप्रदेश के 1976 बैच के भारतीय...
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षसूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि पार्टी के बसपा सरकारपर लगाए एक और घोटाले के आरोप पर भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय नेअपनी मुहर लगा दी है। यह घोटाला उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाली 11 चीनी मिलोंमें हिस्सेदारी के विनिवेश से जुड़ा है। इसमें जनता के 2000 करोड रूपयों की लूट की गई है। शाही नेस्पष्ट आरोप लगाया है...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पंजाब और हरियाणा के अपर न्यायधीशों महिंदर सिंह सुल्लर, रामचंद गु्प्ता और कुमारी रितु बाहरी को पंजाब और हरियाणाउच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्तियां वरिष्ठता के क्रम में और उनके पदभार संभालने की तिथियों से प्रभावी होगी। इसी प्रकार...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ेपैमाने पर उत्तराखंड में 10 से 30 मेगावाटक्षमता की सूक्ष्म परियोजनाएं कायम करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इसहिमालयी राज्य में अब ऐसी लगभग 500 परियोजनाओं की स्थापना संभव है।उल्लेखनीय है कि सूक्ष्म पॉवर परियोजनाओं का पर्यावरण पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ता।राज्य में लगभग 4000...
लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल-मल्टी डिसिप्लनरी, सुपर स्पेशियलिटी, टर्शियरी केयर हॉस्पिटल में डॉ अदनानकासत्राती, प्रोफेसर कार्डियोलॉजीएवं हेड केथीटराइजेशन लैबोरेट्री, डचेस हरजेनट्रम, टैक्नीश्च यूनिवर्सिर्टिटैट और डायरेक्टर, जर्मन हार्ट सेंटर, म्यूनिख, जर्मनी आए। डॉ अदनान कासत्राती, सहारा हॉस्पिटल के साथ टैक्नीकल औरएकेडैमिक सहयोग की संभावनाओं को खोजने के लिए आए जिनसे न केवल...

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्थापना संगठित क्षेत्र में काम करने वाले देश के श्रमिक वर्ग और उनके परिवारों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उदृदेश्य से की गई थी और पिछले वर्षों में यह श्रमिक वर्ग का एक...
भोपाल। प्रतिभावान पत्रकार अधीर सक्सेना के निधन पर भोपाल में पत्रकारों की एक शोक सभा में अधीर सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधीर सक्सेना का भोपाल में निधन हो गया। वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा सहित अनेक पत्रकार साथियों ने प्रतिभावान पत्रकार अधीर सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अधीर सक्सेना को एक अच्छा मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि...

नई दिल्ली। चीन के अनाज मंत्री नाई झेनबांग के नेतृत्व में छह सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक मंत्री केवी थॉमस से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अन्य चीजों के अलावा खाद्यान्न उत्पादन की नवीनतम स्थिति और विकास, उपभोग, भंडारण, गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण और व्यापार...

नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री अजय माकन ने एक सादे समारोह में हॉकी पर एक पुस्तक ‘ग्लिमसेज ऑफ इंडियन वुमन हॉकी’ का विमोचन किया। पुस्तक, हॉकी के जानकार के अरूमुगम ने लिखी है। लेखक को बधाई देते हुए अजयमाकन ने कहा कि महिला हॉकी के बारे में भारत में काफी कम पुस्तकें लिखी गईं हैं, ऐसे में उनका कार्य सराहनीय है।...

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षनितिन गडकरी ने बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में चुनावीसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि मुझे पहली बार उत्तर प्रदेश के अनेक गांवों में जाने का मौका मिलाहै, यहां की जमीन अच्छी और उपजाऊ होनेके बावजूद यहां बेरोज़गारी, भुखमरी, ग़रीबी, महंगाई क्यों है, यह सोचने का विषय...

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में सैनिक मतदाताओं के वोट लिफाफे बैरंग वापस होने के मामले को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने अत्यंत गंभीर बताया है और इसकेलिएनिर्वाचन आयोग कठघरे में खड़ा किया है। अपने दिल्ली प्रवास के मौके पर उत्तराखंड निवास में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भुवन चंद्र...
नई दिल्ली। समलैंगिकता को दिल्ली उच्च न्यायालय ने वैध घोषित किए जाने के निर्णय के बाद इस विषय पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में चर्चा की गई। मंत्रिमंडल का निर्णय यह था कि केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय में इस निर्णय के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं करेगी, हालांकि यदि कोई पक्ष इस मामले के संबंध में कोई अपील दायर करना चाहता है, तो भारत के महान्यायवादी से आग्रह किया जाता...

नई दिल्ली। सामाजिक समूह के आंकड़े और वर्तमान सांख्यिकी प्रणाली: उभरते नीतिगत मुद्दों, आंकड़ों की जरूरतों और सुधारों के बारे मेंगुरूवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। इसका आयोजन सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) और भारतीय दलित अध्ययन संस्थान ने संयुक्त...

नई दिल्ली। सऊदी अरब के सहायक पेट्रोलियम मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने नई दिल्ली में तेल और गैस के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के बारे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री आरपीएन सिंह से बातचीत की। भारत-सऊदी अरब ऊर्जा परामर्श के अंतर्गत दोनों पक्षों के बीच शिष्टमंडल स्तर...

नई दिल्ली। भारत ने एक प्रमुख उपलब्धि और अभूतपूर्व प्रगति के तौर पर जनवरी 2012 में पोलियो के किसी भी मामले के सामने आये बिना एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस बेमिसाल उपलब्धि को अथक प्रयासों के माध्यम से तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक पोलियो को पूरी तरह जड़ से मिटा नहीं दिया जाता। पोलियो के मामले में भारत के महत्वपूर्ण...

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरूवार को वर्चुअल लैब की शुरूआत की। इसमें 91 वर्चुअल लेबोरेटरीज हैं, जिसमें विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के नौ विषयों के सैकड़ो प्रयोग मौजूद हैं। मंत्रालय की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के जरिये शिक्षा के राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत वर्चुअल लैब की मदद से...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने एक समारोह में प्रोफेसर अख्तरूल वासी और फरहत एहसास (फरहतुल्ला खान) की संपादित पुस्तक 'सूफीज्म एंड इंडियन मिस्टीसिजम' का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस्लामी परंपरा में सूफीवाद सदियों से आत्मिक शांति, आध्यात्मिक पुनरुत्थान और ज्ञानोदय का स्रोत रहा है।...