स्वतंत्र आवाज़
word map

उज्बेकी छात्रों को हिंदी के लिए 'शास्त्री छात्रवृति'

प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर की पुष्पांजलि अर्पित

ताशकंद में लालबहादुर शास्त्री और उनकी विरासत का बड़ा सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 31 August 2026 12:51:47 PM

prime minister paid floral tributes at the shastri memorial in tashkent

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में लालबहादुर शास्त्री स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री की 60वीं बरसी है। ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर स्मारक और सड़क रखी गई है। ताशकंद में लालबहादुर शास्त्री के जीवन और उनकी विरासत को बड़े सम्मान केसाथ याद किया जाता है। इस स्मारक तथा सड़क के अलावा ताशकंद में एक विद्यालय और भारतीय सांस्कृतिक केंद्र भी उनके नाम पर रखा गया है। गौरतलब हैकि 1965 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जब ताशकंद की यात्रा पर थे, वहां उनका निधन हो गया था, तबसे ताशकंद में भी उनसे जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां उनसे जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया। उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री और रेक्टर ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी केंद्र में शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल इंडोलॉजिस्ट और विद्वानों से बातचीत की। हिंदी भाषा और अन्य भारतीय विषयों को पढ़ाने के मामले में इस विश्वविद्यालय का रिकॉर्ड बहुत शानदार है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उज्बेक विद्यार्थियों केलिए हिंदी भाषा हेतु ‘लालबहादुर शास्त्री छात्रवृति’ की घोषणा की। इस वर्ष इस विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ाने के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं। दोनों देशों केबीच सांस्कृतिक समानता को देखते हुए उज्बेक विद्यार्थियों में हिंदी सीखने की काफी ललक है। ज्ञातव्य हैकि उज्बेक और हिंदी भाषाओं में 3000 से अधिक शब्द एक समान हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]