
लोकसभा चुनाव की तैयारियां करते हुए सच्चर समिति की सिफारिशों के अनुसार, मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और पांच सौ करोड़ रुपए से उन्हें विकसित करने के लिए स्थापित राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा है...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एनसीसी रैली में कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के युवा और उत्साही सदस्यों ने जो प्रभावशाली प्रदर्शन किया और गणतंत्र दिवस पर जो शानदार मार्च किया, उसमें सभी देखने वालों को अनुशासन, जोश और उनकी ऊर्जा ने प्रेरणा दी है। एनसीसी कैडेट नेतृत्व, कर्तव्य, साहस और सेवा के प्रतीक हैं, एनसीसी कैडेटों...

नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह ने भारत में एयरबस ए-380 की उड़ानों पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। अब ए-380 की उड़ानें भारत में उन हवाई अड्डों तक जा सकेंगी, जहां उनकी देखरेख की पूरी व्यवस्था है। इस समय दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलौर के केवल 4 हवाई अड्डों पर ए-380 एयरबस के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं हैं।...

भारत के 65वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में कल ऐतिहासिक राजपथ पर भव्य परेड में भारत का सजीव मानचित्र दिखाई दिया। परेड में मुख्यरूप से भारत की सैन्य शक्ति देखने को मिली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजपथ पर झंडारोहण और वीरगति को प्राप्त एक जवान के पिता को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान करने के साथ समारोह शुरू हुआ।...

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि पिछले महीने जापान के महाराजा और महारानी की भारत यात्रा के साथ प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से भारत की रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जापान भारत की लुक ईस्ट नीति का केंद्र है, वह...

भारत के पैंसठवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों, देश की सशस्त्र सेनाओं, अर्ध-सैनिक बलों तथा आंतरिक सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए राष्ट्र के नाम संदेश में कहा है कि भारतीय संविधान के व्यापक प्रावधानों से भारत एक सुंदर, जीवंत तथा कभी-कभार शोरगुल युक्त लोकतंत्र...

भारत में पैन आवंटन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2014 से बदल जाएगी। इस तिथि से प्रत्येक पैन आवेदक को पहचान प्रमाण-पत्र, निवास-पते का प्रमाण तथा जन्म तिथि के प्रमाण की स्वयं सत्यापित कॉपी (प्रति) सौंपनी होगी। आवेदक को पैन सहायता केंद्रों के काउंटर पर जांच के लिए पहचान प्रमाण-पत्र, निवास-पते का प्रमाण तथा जन्म तिथि के प्रमाण की मूल...

लोकपाल के गठन की दिशा में पहला कदम उठाते हुए सरकार ने लोकपाल के अध्यक्ष और आठ सदस्यों का पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लोकपाल के आठ सदस्यों में से चार न्यायिक सदस्य होंगे और बाकी चार पदों पर अन्य सदस्य होंगे। लोकपाल के पचास प्रतिशत सदस्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक...

खान मंत्री दिनशा पटेल ने कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘गरुड़ वसुधा’ को राष्ट्र को समर्पित किया। यह हेलीकॉप्टर खासतौर से देश में छिपी हुई खनिज संपदा की खोज और उसकी प्रकृति के कार्य करेगा। हेलीकॉप्टर में हेलीबॉर्न जिओफिजिकल सर्वेक्षण प्रणाली (एसजीएसएस)...

भारत में स्कूलों के बुनियादी ढांचे में कुछ हुआ सुधार है। भारत सरकार का दावा है कि देश में प्राथमिक शिक्षा के लिए दाखिला लेने वालों की संख्या बढ़ रही है और यह प्राईमरी शिक्षा के लिए 13.47 करोड़ और उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.49 करोड़ पर पहुंच चुकी है, जिसमें लड़कियों की संख्या क्रमश: 48% और 49% है। स्कूलों में दाखिला लेने वाले...

भारत और जापान के बीच वार्षिक शिखर बैठक के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 25-27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वे इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निमंत्रण पर शिंजो आबे का भारत का यह सरकारी दौरा है।...

भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तत्वावधान में कल सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर 4,000 किलोमीटर तक मार कर सकने वाले परमाणु प्रक्षेपास्त्र अग्नि-4 का ओडिशा के व्हीलर द्वीप से सफल प्रक्षेपण किया। इस प्रक्षेपास्त्र ने बड़ी सहजता से मिश्रित ठोस ईंधन वाली रॉकेट मोटर प्रौद्योगिकी के आधार पर 850 किलोमीटर ऊंची उड़ान भरी और...

विख्यात पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर भरत राज सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि मनुष्य ने अपनी जीवनशैली में पर्यावरण की उपेक्षा जारी रखी, तो वह समय दूर नहीं है, जब भारत के भी कई तटीय शहर महाविनाश की चपेट में होंगे और भारत के पास आपातकालीन प्रबंध नहीं हैं कि वह ऐसी विपदाओं का सामना कर सके। प्रोफेसर भरत राज सिंह ने 'ग्लोबल वार्मिंग'...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। जिन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा, उनमें 9 लड़कियां शामिल हैं। पांच पुरस्कार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं। नई दिल्ली में भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने एक संवाददाता...

कोरिया गणराज्य की राष्ट्रपति पार्क गेउन-हाई ने गुरूवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भेंट की। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। इससे पहले कोरियाई राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ आपसी सहयोग सहित कई मामलों पर वार्ता हुई और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। कोरिया...