
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को एसोचेम की 92वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया और कहा कि एसोचेम ने अनेक वर्षों से आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए देश की नीतियों को आकार देने में समय-समय पर बहुमूल्य सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अनेक देशों के समान हम भी एक कठिन दौर से गुजर रहे...

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों से एक रूप में या किसी अन्य रूप में पर्यटन पुलिस के गठन का आह्वान किया है। एक दिन के राज्य पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की कुछ कंपनियों की प्रतिनियुक्ति कर या पूर्व...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर पूसा, नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 85वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमें बारहवीं पंचवर्षीय योजना अवधि में कृषि वृद्धि दर का लक्ष्य हासिल करने के लिए उच्च पैदावार हासिल करनी होगी...

किशोर और किशोरियों के लिए आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण साप्ताहिक कार्यक्रम कल 17 जुलाई शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान की अपर सचिव और अभियान निदेशक अनुराधा गुप्ता ने मीडिया से कहा कि भारत में किशोर और किशोरियों में एनीमिया के व्यापक मामले हैं। उन्होंने कहा कि करीब 56 प्रतिशत लड़कियां और 30 प्रतिशत लड़के...

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने कहा है कि पर्यटकों, खासकर विदेशी महिला पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक मुख्य मुद्दा है। राष्ट्रीय पर्यटन सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि कुछ विदेशी महिला पर्यटकों के साथ हाल में हुई दुष्कर्म की घटनाओं से भारत की नकारात्मक छवि का प्रसार...

वाशिंगटन में कल भारत अमरीका के सीईओ फोरम की बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने समान हित के मसलों पर विचार-विमर्श किया और दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने संबंधी कदमों की सिफारिश की। बैठक वित्त मंत्री पी चिदंबरम, अमरीकी विदेश मंत्री जेकब ल्यू, वाणिज्य और उद्योग...

सृष्टि अनंत रहस्यमयी है। ऋग्वेद के ऋषियों से लेकर आधुनिक वैज्ञानिक तक सृष्टि रहस्यों की खोज में संलग्न हैं। स्टीफेन हाकिंस विरल आधुनिक भौतिक विज्ञानी हैं। वे शत प्रतिशत विकलांग हैं, बोल नहीं पाते, चल नहीं पाते तो भी सृष्टि रहस्यों पर उनका श्रम और प्रयास अनूठा है। उनके वैज्ञानिक अब तक के निष्कर्ष ऋग्वेद के सूक्तों से...

निर्वाचन आयोग ने उन पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव से छह महीने पहले सामान्य चुनाव चिन्ह आवंटित करने का फैसला किया है, जो किसी राज्य में न्यूनतम 10 प्रतिशत सीटों के लिए आम चुनाव (लोकसभा या विधानसभा) लड़ रहे हों। इससे पहले पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव की अधिसूचना की तारीख...

विजय बहुगुणा एक सर्वाधिक विफल मुख्यमंत्री कहलाए जा रहे हैं, पहाड़ पर हुए विनाश से प्रारंभिक तौर पर निपटने में ही उनका शासन विफल हो गया है। यहां लोग पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए बहुगुणा सरकार के नागरिक प्रशासन से नहीं, बल्कि सेना से पूरा पुनर्वास और राहत कार्य कराने की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड में प्रलय के बाद राहत...

खेलों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार लाने के लिए लाए जा रहे खेल विधेयक की मूल रूपरेखा को संशोधित करने के लिए न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल की अध्यक्षता में गठित कार्यकारी समूह ने बुधवार को युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को संशोधित रूपरेखा सौंप दी। सरकार कुछ समय से खेलों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे इस बात को स्पष्ट रूप से समझें कि उनके लिए शिक्षा का अर्थ क्या है, उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि क्या अच्छा पेशेवर करियर ही जीवन का सब कुछ है या सफलता का अर्थ कुछ और है। प्रणब मुखर्जी आज जयपुर में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह...

धारचूला में घर-बार बर्बाद हो गए है, आंखों में आँसू हैं और सामने अंधेरा ही अंधेरा। यह कहानी हर उस आदमी की है, जो तबाही के मंजर से रू-ब-रू हैं और उसकी आंखे मदद को तरस रही हैं। यहां रोज कोई नेता आता है, सपने दिखाने के लिए और खिसक जाता है। यहां बारिश से रात को नींद भी नहीं आ रही है, 15 जून के बाद की रातों की याद ने नींद छीन ली है। अब तो...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत में विज्ञान (2004-13): उपलब्धियों और बढ़ती अपेक्षाओं का दशक पुस्तक का विमोचन किया। इसका संकलन प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद ने किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पिछले दशक में भारत में विज्ञान की प्रगति और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दर्शाती है...

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में विनिर्माण पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक की। विज्ञान और टेक्नोलॉजी, भारी उद्योग, नागर विमानन, इस्पात, कपड़ा तथा मझोले और लघु उद्योग मंत्रालय के अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी मौजूद थे। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय विनिर्माण स्पर्धा...

रक्षा मंत्री एके एंटनी और चीन के नेताओं के बीच बातचीत के बाद पेइचिंग में संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया है। वक्तव्य के अनुसार सेना मुख्यालयों, कमान/सैन्य क्षेत्रों और फील्ड टुकड़ियों के वरिष्ठ सैन्य कमांडर नियमित रूप से एक दूसरे के यहां यात्राएं करेंगे जो आपसी सहमति से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।...