
लखनऊ/ मंगलौर (कर्नाटक)। अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयी क्रासक्रंटी चैंपियनशिप में लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मंगलौर शहर में आयोजित हुई थी। लखनऊ की टीम में विजय लक्ष्मी, आस्था ओझा, कविता यादव एवं खुशबू गुप्ता थीं। अंतरविश्वविद्यालयी क्रांसकंट्री प्रतियोगिता...

नई दिल्ली। भारत सरकार के प्रतिष्ठान भारत कंटेनर निगम लिमिटेड के सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2016 के अंतर्गत हुई एक नाट्य प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज की नाट्य संस्था अभिरंग ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में हुई इस प्रतियोगिता में छह कॉलेजों श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स,...

शिलांग। केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री जुएल ओराम ने शिलांग में ‘एशिया की जनजातियों को भलीभांति जानने’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि एशिया की जनजातियों को भलीभांति जानने की जरूरत शुरू से ही महसूस की जाती रही है। उन्होंने जनजातीय मुद्दों पर इतनी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को उनकी सामाजिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। नवनीत सहगल को यह सम्मान गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट बाराबंकी ने सामाजिक सहभागिता सम्मान के तहत दिया है। ट्रस्ट ने नवनीत सहगल को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा...

नई दिल्ली। भारत सरकार से प्राप्त संदर्भ पर जमानत से संबंधित मुद्दों पर विधि आयोग गहन विचार-विमर्श कर रहा है। आयोग पुलिस संगठनों से इस संबंध में और जानकारी चाहता है। विधि आयोग के इच्छानुसार पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने अपने मुख्यालय में गोलमेज बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्रीय जांच एजेंसियों-केंद्रीय अन्वेषण...

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक पद्मभूषण डॉ बिंदेश्वर पाठक को भारतीय रेलवे के ‘स्वच्छ रेल मिशन’ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। रेल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने डॉ बिंदेश्वर पाठक का भारतीय रेलवे के 'स्वच्छ रेल मिशन’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ललित कला अकादमी अलीगंज में वाराणसी के कलाकार समूह ‘आनंद-वन’ की चित्रकला प्रदर्शनी ‘अंतः दर्शन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न चित्रकला प्रदर्शनियों की सुंदर कृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मूलतः युवा और महिलाएं थीं। राज्यपाल ने कहा कि चित्रकारी मन के भाव को व्यक्त...

नई दिल्ली। आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सस्ते आवासों के लिए शहरी गरीब कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कॉमन सर्विसेज सेंटर ई-गवर्नेंस...

मुंबई। फिल्म स्टूडियोज़ सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन के नए भव्य और विशाल ऑफिस का आज सत्यनारायण की कथा और भजन संध्या के साथ उद्घाटन हुआ। यह कार्यालय मुंबई के मालाड (ईस्ट) में एक्सप्रेस हाइवे पर रिलाएंस एनर्जी के सामने एक्सप्रेस जोन बिल्डिंग की चौथी मंज़िल पर है। यूनियन के चेयरमैन डैशिंग आमदार राम कदम हैं और जनरल सेक्रेटरी...

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में अकादमी के आयोजित ‘वन एवं पर्यावरण’ मुद्दे पर उच्च न्यायपालिका के सदस्यों हेतु संवेदीकरण सेमिनार कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में उत्तराखंड ही वह राज्य है, जिसने अनोखे व...

नई दिल्ली। भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी सुशील चंद्रा ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने रानी सिंह नायर का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। सुशील चंद्रा दिसंबर 2015 से सीबीडीटी के सदस्य (जांच) थे। भारतीय आयकर विभाग में अपने लंबे और शानदार करियर...

नई दिल्ली। खेल विभाग ने एनएसएफ को 30 नवंबर 2016 तक 2020 के ओलंपिक खेलों के लिए पदक हासिल कर पाने वाले खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ की पहचान करने की सलाह दी है। इससे महत्वपूर्ण संभावित खिलाड़ी को समर्पित विश्व स्तरीय सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा, ताकि सुसंगत टीम के रूप में कार्य कर वांछित परिणाम हासिल...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आचार्य नरेंद्रदेव एवं लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने गोमती तट पर आचार्य नरेंद्रदेव की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित किए तथा जीपीओ पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि आचार्य नरेंद्रदेव...

सलझंडी (नेपाल)। भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण-10 का नेपाल के सलझंडी में नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में शुभारंभ हुआ। भारत-नेपाल के मध्य चलने वाला यह सैन्य अभ्यास 13 नवंबर तक चलेगा। सैन्य अभ्यास-सूर्य किरण एक छमाही सैन्य अभ्यास है, जो बारी-बारी से भारत एवं नेपाल में आयोजित किया जाता है। भारत के इस तरह के सैन्य अभ्यास...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उर्दू मासिक पत्रिका 'नया दौर' के 'जाँ निसार अख्तर' विशेषांक के प्रथम भाग का विमोचन किया और कहा कि शायर और कवियों ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि साहित्यकार अपनी कला के जरिए शोहरत ही नहीं हासिल करता, बल्कि...

तिरुवनंतपुरम। स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत केरल को अब तक तीसरा और सबसे बड़ा खुले में शौच से मुक्त राज्य घोषित किया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम के केंद्रीय स्टेडियम में एक समारोह में की। मुख्यमंत्री विजयन ने केरल राज्य में इस उपलब्धि में शामिल जिला कलेक्टरों...

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने घोषणा की है कि उनका मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए ‘फिल्म प्रोत्साहन कोष’ बनाएगा, कोरिया गणराज्य 47वें आईएफएफआई में विशेष फोकस वाला देश होगा, कोरियाई लेखक एवं निर्देशक इम क्वोन तेइक (इम क्वा...

मुंबई/ रोहतक। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने उत्तर रेलवे के दिल्ली प्रभाग के तहत हरियाणा में रोहतक-गोहाना खंड पर 5 लेवल क्रॉसिंग को हटाने के लिए कल मुंबई से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये भारतीय रेलवे की चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रेल लाइन की आधारशिला रखी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस परियोजना की...

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने कहा है कि आतंकवाद और संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार के मुद्दे नाइजीरिया एवं माली की उनकी यात्रा के दौरान विचार-विमर्श के प्रमुख विषय थे। उपराष्ट्रपति आज नाइजीरिया एवं माली की पांच दिनों की यात्रा से लौटते समय एयर इंडिया जहाज में मीडिया को ऑन बोर्ड संबोधित कर रहे...

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा ब्यूरो (आईबीई), यूनेस्को और गूगल के साथ भागीदारी में और मॉस्को स्थित यूरेस्को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी संस्थान और एनसीईआरटी तथा मानव संसाधन मंत्रालय शिक्षा और अध्ययन के लिए सूचना और संवाद दृष्टिकोण को स्वीकार करने पर अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन...